Responsive Scrollable Menu

जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट पर लिखा था ‘ओरी गार्ड’, एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट के बाहर ओरी को देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई। ओरी के साथ मुंबई से बाउंसर्स की एक टीम भी पहुंची। बाउंसर्स ने खास टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर ‘ओरी गार्ड’ लिखा हुआ था। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय ओरी अपने अलग अंदाज में नजर आए। उनके हाथ में पफकॉर्न का बॉक्स था। वह चलते-चलते पफकॉर्न खाते दिखाई दिए। इस दौरान फैंस ने तस्वीरें लेने की कोशिश की। ओरी बाउंसर्स की सुरक्षा के बीच बाहर निकले। दरअसल, जयपुर में 'फेक वेडिंग’ कॉन्सेप्ट पर एक इवेंट आयोजित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन के जरिए किसी फैशन ब्रांड को लॉन्च या प्रमोट किया जाएगा। इसे ओरी की शादी नाम दिया गया है। शादी का कार्ड भी सामने आया ओरी की जयपुर में शादी की खबर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। शादी का इनविटेशन कार्ड भी सामने आया है, जिसमें 27 सितंबर की रात ‘शादी मुबारक’ कार्यक्रम का जिक्र है। कार्ड सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे ओरी की शादी का निमंत्रण मान रहे हैं। इनविटेशन के मुताबिक 26 सितंबर की रात 8 बजे से ‘महफिल-ए-सूफियाना’ कार्यक्रम हुआ। इसे संगीत और लाइव परफॉर्मेंस से सजी सुरमई शाम के तौर पर पेश किया गया है। 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक ‘रंग-ए-इश्क’ कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 8 बजे से ‘शादी मुबारक’ सेलिब्रेशन रखा गया है। इसमें ओरी दूल्हा बनेंगे। इनविटेशन में सरप्राइज परफॉर्मेंस और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों का भी जिक्र है। वीडियो क्रेडिट: प्रिंस शर्मा ये भी पढ़ें… जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी जयपुर में शादी करने जा रहे हैं। ओरी की शादी का इनविटेशन भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देशभर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल भी जयपुर पहुंच रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

Dividend Stock: सरकारी कंपनी के शेयर ने 3 साल में डबल किया पैसा, अब मिलेगा ₹2.35 का फाइनल डिविडेंड

Dividend Stock: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 184.80 रुपये है। शेयर BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। 6 महीनों में शेयर की कीमत 22 प्रतिशत और एक साल में 35 प्रतिशत चढ़ी है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक सरकार के पास 65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Continue reading on the app

  Sports

भारत एशियन गेम्स महिला हॉकी के सेमीफाइनल में, 30 सितंबर को होगा साउथ कोरिया से सामना

Indian Women's hockey Team enter Semi Final: भारतीय महिला हॉकी टीम का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन जारी है. पूल बी के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने सिंगापुर को 7-0 से करारी शिकस्त दी. इस धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने पूल स्टेज में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया. अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम का मुकाबला अब 30 सितंबर को दक्षिण कोरिया से होगा. Sun, 27 Sep 2026 17:46:47 +0530

  Videos
See all

जयपुर के विकास पर क्या बोली Jaipur की जनता ? Public Opinion | Development | BJP | Janmanch | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T12:34:57+00:00

Breaking News Live | Parvesh Verma Slap News : थप्पड़ कांड बुरे फंसे..प्रवेश वर्मा | Thappad Kand #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T12:43:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers