यूपी के इस शहर को मिलेगी जाम की समस्या से राहत, 47 करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास
UP News: यूपी की योगी और केंद्र की मोदी सरकार लगातार सड़कों का विस्तार कर रही हैं. जिससे लोगों को आने-जाने में कोई समस्या ना हो. ऐसे में योगी सरकार राज्य के सभी बड़े शहरों और कस्बों में लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने की कोशिश कर रही है. जिसके लिए फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड और बाईपास का लगातार निर्माण किया जा रहा है. ऐसे में योगी सरकार अब राज्य के एक और शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने जा रही है.
सहावर को मिलेगी जाम की समस्या से निजात
दरअसल, योगी सरकार कासगंज जिले की अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के सहावर कस्बे के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने जा रही है. बता दें कि इस इलाके के लोगों को हर दिन भीषण जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में योगी सरकार अब इस इलाके को जाम की समस्या से निजात दिलाने जा रही है. बीजेपी के हरिओम वर्मा की तमाम कोशिशों के बाद सहावर कस्बे में एक नए बाईपास के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है. इस बाईपास को बनाने में लगभग 47 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस बाईपास के निर्माण से इलाके के आवागमन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.
सहावर कस्बे में लंबे समय से बनी हुई है जाम का समस्या
बता दें कि कासगंज जिले के सहावर कस्बे में लंबे समय से यातायात की समस्या बनी हुई है. जिससे अब राहत मिलने की उम्मीद है. कस्बे के मुख्य बाजार समेत कई अंदरूनी रास्तों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ने की वजह से लोगों को आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है. संकरी सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही इस समस्या को और गंभीर बना देती है. ऐसे में बाईपास मार्ग बनने से लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी.
नए बाईपास से कम होगा इलाके में वाहनों का दबाव
नए बाईपास के निर्माण के बाद सहावर कस्बे के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से बाहर निकाला जाएगा. इससे बाजार और आबादी वाले इलाकों में वाहनों का दबाव कम होने की संभावना है. यातायात व्यवस्था में सुधार का सीधा फायदा आपातकालीन सेवाओं को भी मिलने की उम्मीद है. जाम के कारण कई बार एंबुलेंस को रास्ता मिलने में परेशानी होती थी. बाईपास शुरू होने के बाद आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में समय की बचत हो सकती है.
बीजेपी विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि बाईपास के तैयार होने से सहावर के लोगों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों और दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी. स्थानीय विधायक का कहना है कि नए मार्ग से यात्रा का समय और ईंधन दोनों बच सकते हैं. इस बाईपास से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद भी है.
ये भी पढ़ें: यूपी में जमीन मालिकों को बड़ी राहत, कम शुल्क में बदल सकेंगे जमीन का भू-उपयोग
यातायात का दबाव कम होने के साथ स्थानीय व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने परियोजना का स्वागत किया है. उनका कहना है कि यदि भारी वाहनों का आवागमन प्रभावी रूप से कस्बे के बाहर से संचालित होता है, तो लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या में काफी कमी आ सकती है.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार दिव्यांग पति-पत्नी को देगी 35 हजार रुपये, योजना का लाभ पाने के लिए ऐसे करें आवेदन
Asian Games 2026 में गोल्ड से चूके अभय सिंह, लेकिन स्क्वैश में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के स्क्वैश में भारत के अभय सिंह (Abhay Singh) ने पुरुष सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है. फाइनल में उन्हें मलेशिया के डिफेंडिंग चैंपियन एनजी ईन यो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. एनजी ईन यो ने अभय को सीधे तीन गेमों में 11-9, 11-5 और 11-5 से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया. हालांकि, अभय का गोल्ड जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका, लेकिन उनका सिल्वर मेडल भी भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









.jpg)
