Responsive Scrollable Menu

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

लंबे समय से चर्चित फिल्म 'रामायण' को लेकर ताजा अपेडट सामने आया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनीं फिल्म 'रामायण' 2026 की मोस्ट अवटेड फिल्मों में से एक है। धीरे-धीरे फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक, हर अपडेट के साथ दर्शकों काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

इस दौरान फिल्म मेकर्स ने रामायण के मनमोहक पोस्टर को जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आ रहे हैं।

आखिर क्या है पहले पोस्ट में?

'रामायण' के मेकर्स ने पोस्टर रिलीज किया है। पहले पोस्टर में राम के रुप में रणबीर कपूर काफी शांत, संयमित और साहसी नजर आ रहे हैं। उनके व्यक्तित्व में सहज गरिमा और राजसी आभा दिखाई देती हैं। वहीं, सीता के रुप में साई पल्लवी अपनी गरिमा, मासूमियत, भक्ति, धैर्य और निडरता से प्रभावित करती है। लक्ष्मण के रुप में रवि दुबे, निष्ठा, प्रेम और अपने भाई के प्रति समर्पण भाव नजर आ रहा है।

दूसरे पोस्टर में क्या है?

इस फिल्म का मेकर्स ने दूसरा पोस्टर भी रिलीज किया है। इस पोस्टर में रावण के रुप में यश को दिखाया गया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि रावण के रुप में यश अपनी लंका में खड़े हैं। इस पोस्टर में मुकूट पहने यश काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं। नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। बता दें कि, इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज की तरफ से 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG     और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सपोर्ट से बनाया जा रहा है। वैसे रामायण फिल्म दो पार्ट में दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। आपको बताते चलें कि, ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में थिएटर्स में रिलीज होगी।
 

Continue reading on the app

PM मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम पर बोले सीएम यादव- सकारात्मक बदलावों को देश के सामने लाने का सशक्त माध्यम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज  ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इसमें सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने के साथ कई अन्य विषयों पर बात की।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 27 सितंबर को महाकाल मंदिर परिसर, उज्जैन से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का जनप्रतिनिधियों और स्थानीयजनों के साथ सामूहिक श्रवण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे जन-प्रयासों और सकारात्मक बदलावों को देश के सामने लाने का सशक्त माध्यम है। यह सेवा, सहभागिता और संकल्प की भावना को नई ऊर्जा देता है।

उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में मध्यप्रदेश के कुछ नौजवानों द्वारा नदी की सफाई के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। युवाओं ने छोटे से प्रयास से शुरुआत की और धीरे-धीरे समाज के अन्य लोग भी इससे जुड़ते गए। प्रधानमंत्री ने इसे जनभागीदारी की जीवंत मिसाल बताया। स्वच्छता के ऐसे प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं, बल्कि समाज को सामूहिक जिम्मेदारी का एहसास भी कराते हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने और अपने आसपास के प्राकृतिक जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी के उल्लेखनीय प्रयासों का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश के युवाओं द्वारा नदी स्वच्छता के लिए किए जा रहे सराहनीय प्रयासों को विशेष रूप से साझा किया। साथ ही नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, पोषण, खेल प्रतिभाओं को अवसर देने और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे।

 

Continue reading on the app

  Sports

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत दोनों टीमों के लिए कई सवालों के बीच हो रही है। भारत ने पहले मुकाबले के लिए तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज को अंतिम 11 में जगह नहीं दी है। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को शामिल किया गया है। दोनों गेंदबाज अपनी लंबाई और पिच पर तेज उछाल हासिल करने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

भारतीय टीम में 3 ऑलराउंडर को भी जगह मिली है। इनमें बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा, मध्यम गति के गेंदबाज नीतीश कुमार रेड्डी और पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिन गेंदबाज नमन धीर शामिल हैं। हालांकि, यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले के लिए अंतिम 11 में जगह नहीं बना सके हैं।

भारत की बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। रुतुराज गायकवाड़ और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी टीम का हिस्सा हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया है।

वेस्टइंडीज की टीम में भी एक अहम बदलाव देखने को मिला है। शेरफेन रदरफोर्ड निजी कारणों से पहले वनडे में उपलब्ध नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को टीम में शामिल किया गया है। एंड्रयू ने आखिरी बार एकदिवसीय मुकाबला एक साल से भी ज्यादा समय पहले खेला था। ऐसे में उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका है।

गौरतलब है कि दोनों टीमें इस सीरीजमें अपनी पिछली एकदिवसीय सीरीजहारने के बाद पहुंची हैं। वेस्टइंडीज को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि भारत को इंग्लैंड के दौरे पर सीरीजगंवानी पड़ी थी। भारत ने अपनी पिछली 3 एकदिवसीय श्रृंखलाओं में से 2 में हार झेली है और अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले टीम का मुख्य ढांचा तैयार करने पर ध्यान है।

वेस्टइंडीज के लिए 50 ओवर का क्रिकेट लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में सीधे जगह बनाने से चूकने के बाद उसे क्वालीफायर मुकाबलों से गुजरना होगा। अगर टीम क्वालीफायर में सफल नहीं होती है तो लगातार दूसरी बार विश्व कप से बाहर रह सकती है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, वेस्टइंडीज में आर्थिक कारणों से इस साल घरेलू स्तर पर 50 ओवर की लिस्टेड प्रतियोगिता भी आयोजित नहीं की गई है। इससे वहां इस प्रारूप के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की चुनौती और बढ़ गई है। इसके बावजूद एकदिवसीय क्रिकेट को बचाए रखने की कोशिश जारी है।

भारत में इस प्रारूप को अब भी काफी पसंद किया जाता है, लेकिन टीम पिछले कुछ मुकाबलों में लगातार स्थिर संयोजन की तलाश में रही है। अगले साल के विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच सही संतुलन बनाना टीम प्रबंधन के लिए अहम है।

भारत की अंतिम 11 में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। वेस्टइंडीज की टीम में जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप, अमीर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जायडेन सील्स और अल्जारी जोसेफ शामिल हैं।

Sun, 27 Sep 2026 21:14:00 +0530

  Videos
See all

बार-बार हार रहे Rahul Gandhi, अभी तक PM Modi को हरा न पाए। Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:43:14+00:00

पूरे देश को Confuse करना चाहते हैं Rahul Gandhi?। Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:40:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers