Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में थाईलैंड के ‘गणेश भक्त’ पंथौन थीरखानोन की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने उनकी गणेश भक्ति का जिक्र करते हुए बताया कि उनके प्रयासों से थाईलैंड के श्रद्धालुओं के बीच भी अष्टविनायक यात्रा लोकप्रिय हो चुकी है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने देशभर में लोगों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाया। हर जगह भक्तिभाव से गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर पूरे वातावरण को उमंग और उल्लास से भर देता है।
पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में क्या कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश ज्ञान, बुद्धि और शुभ कार्यों की शुरुआत के प्रतीक हैं। उनके प्रति गहरी श्रद्धा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी है।
थाईलैंड के पंथौन थीरखानोन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि थाईलैंड में भगवान श्री गणेश की पूजा ‘फ्रा फिकानेत’ के रूप में की जाती है। जब पंथौन थीरखानोन 19 साल के थे, तब उनके पिता ने उन्हें भगवान श्री गणेश की एक तस्वीर भेंट की थी। पीएम मोदी के अनुसार, यहीं से उनके मन में भगवान गणेश के प्रति गहरी भक्ति जागी।
भगवान श्री गणेश के प्रति आस्था भारत से भी आगे तक फैली हुई है... थाईलैंड के गणेश हिमाल म्यूज़ियम में गणेश जी की 10,000 से ज़्यादा मूर्तियां हैं, जो दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती हैं।
मेरी कामना है कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे।
- पीएम… pic.twitter.com/XjxVdr6jWe— BJP (@BJP4India) September 27, 2026
इसे भी पढ़ें: जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक... Mann Ki Baat में PM Modi ने इन मुद्दों पर की बात
चार दशक से ज्यादा समय से कर रहे अध्ययन
पीएम मोदी ने बताया कि पंथौन थीरखानोन भगवान श्री गणेश से जुड़ी परंपराओं के अध्ययन में चार दशक से भी ज्यादा समय बिता चुके हैं। उन्होंने भारत और नेपाल समेत एशिया के कई देशों की यात्रा की है।
महाराष्ट्र से उनका विशेष लगाव रहा है। अष्टविनायक परंपरा के बारे में जानने के बाद वे कई बार महाराष्ट्र आ चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उनके प्रयासों से थाईलैंड के श्रद्धालुओं के बीच भी अष्टविनायक यात्रा लोकप्रिय हो चुकी है।
थाईलैंड में बनाया गणेश संग्रहालय
प्रधानमंत्री ने बताया कि वर्ष 2002 में पंथौन थीरखानोन ने उत्तरी थाईलैंड के चियांग माई में गणेश हिमाल म्यूजियम की स्थापना की थी। आज इस संग्रहालय में 10 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं हैं।
इसे भी पढ़ें: Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की
भारत नहीं आ पाने वाले भक्तों के लिए भी अष्टविनायक प्रतिमाएं
पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बताया कि इस संग्रहालय में उन भक्तों के लिए अष्टविनायक की प्रतिमाएं भी मौजूद हैं, जो भारत नहीं आ सकते। यहां हर रविवार सुबह करीब 10 बजे गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है।
गणपति से जुड़े खास मौकों पर भी यहां अनुष्ठान होते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिखाता है कि भारत की आस्था, कला और सांस्कृतिक परंपराएं दूसरे देशों में भी लोकप्रिय हो रही हैं। अंत में पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए कामना की कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे।
Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कांग्रेस पर चुनावी हार छिपाने के लिए निर्वाचन आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को गंभीर आरोप लगाने से पहले आरोपों के समर्थन में तथ्य और दस्तावेज पेश करने चाहिए। भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल पिछले चार-पांच दिन से निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाकर अपनी चुनावी हार छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय दावों का आधार स्पष्ट होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से सवाल किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग में कथित मतभेद का क्या प्रमाण है और कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र को एसआईआर से जोड़ने का आधार क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आयोग में मतभेद का ‘‘झूठा माहौल’’ बनाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की।
शर्मा ने निर्वाचन आयोग के शनिवार के बयान का हवाला देते हुए कहा कि एसआईआर शुरू करने का आदेश तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मत मंजूरी से जारी किया गया था और उच्चतम न्यायालय ने भी इसे बरकरार रखा था। उन्होंने कहा कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि कैबिनेट सचिव को भेजा गया पत्र किसी नीतिगत मामले से नहीं, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर तैनात एक अधिकारी के कामकाज से संबंधित था। उन्होंने कांग्रेस से एसआईआर और फार्म-6 को लेकर लगाए गए आरोपों के समर्थन में दस्तावेज सार्वजनिक करने को कहा।
शर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के दौरान छूटे पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए कदम उठाए हैं और ऐसे लोग निरंतर अद्यतन प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव हारने के बाद तथ्यहीन आरोप लगाती है और अपनी जिम्मेदारी तय करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को आरोप लगाने के साथ उनके तथ्य और आधार भी सामने रखने चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









