Moneyview IPO अब तक 6.22 गुना भरा, 28 सितंबर को निवेश का आखिरी मौका; कैसी रह सकती है लिस्टिंग
Moneyview IPO में ₹750 करोड़ के 22.06 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। साथ ही ₹341.68 करोड़ के 10.05 करोड़ शेयरों का OFS है। मनीव्यू में एक्सेल, टाइगर ग्लोबल और रिबिट कैपिटल जैसे ग्लोबल इनवेस्टर्स का पैसा लगा हुआ है
Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है तो वह निर्वाचन आयोग पर हमला नहीं करती। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक शिवसेना के प्रमुख शिंदे ने विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव हारने के बाद ही निर्वाचन आयोग और ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं। उपमुख्यमंत्री की यह टिप्पणी कांग्रेस और कई अन्य दलों तथा संगठनों की ओर से कुमार को हटाने की मांग के बीच आई है।
यह मांग ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की हालिया जांच रिपोर्ट के बाद उठी, जिसमें दावा किया गया था कि दो निर्वाचन आयुक्तों ने 10 महीने में कम से कम 14 बार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से निर्वाचन आयोग के निपटने के तरीके पर औपचारिक आपत्ति जताई थी। शिंदे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है। जब कांग्रेस तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और केरल में चुनाव जीतती है, तो विपक्ष निर्वाचन आयोग पर कोई टिप्पणी नहीं करता।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग के खिलाफ केवल तब टिप्पणी करते हैं, जब फैसले उनके पक्ष में नहीं होते।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम की शुरुआत कांग्रेस के शासनकाल में हुई थी। उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने नियमों में संशोधन कराया था और निर्वाचन आयोग को सुझाव दिया था कि चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएं। शिंदे ने कहा कि हर गलत काम की जांच की जाएगी और इस बात पर जोर दिया कि वह किसी के समर्थन में बात नहीं कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi










