असम में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में:बोले- सरकार स्कूल-बाढ़ पर सवाल उठाने से रोकना चाहती; वॉलंटियर्स मीटिंग में शामिल होने वाले थे
असम के गुवाहाटी में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की वॉलंटियर्स मीटिंग होनी थी। मीटिंग से पहले पार्टी के प्रवक्ता अशुतोष रांका और कई वॉलंटियर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रांका ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूल, काजीरंगा और बाढ़ से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने से रोकना चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि असम में CJP के सदस्यों को धमकाया जा रहा है। दीपके बोले- रांका को पुलिस किसी अज्ञात जगह पर ले गई CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि असम पुलिस रांका और CJP की टीम को किसी अज्ञात जगह पर ले गई। उनके मुताबिक, टीम गुवाहाटी में वॉलंटियर्स की एक छोटी बैठक में जा रही थी। रांका ने इससे पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण से प्रभावित परिवारों से मिलने और सरकारी स्कूलों का जायजा लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि CJP असम और पूर्वोत्तर में अपना वॉलंटियर नेटवर्क बढ़ाएगा। कार्यकर्ताओं को वकीलों से मिलने नहीं दिया गया CJP ने दावा किया कि बैठक वाली जगह के पास आंसू गैस के उपकरण तैनात किए गए थे और हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं से वकीलों को मिलने नहीं दिया गया। संगठन ने कहा कि वह हिरासत में लिए गए वॉलंटियर्स की संख्या और उनके ठिकाने की पुष्टि नहीं कर सका। CJP ने रांका और अन्य हिरासत में लिए गए वॉलंटियर्स को तुरंत रिहा करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद असम में उसका अभियान जारी रहेगा। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… कॉकरोच पार्टी बोली-मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें:वरना देशभर में आंदोलन करेंगे; वे देशद्रोही, SIR में 13 करोड़ नाम काटे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
School Holidays October 2026: गांधी जयंती से दशहरा तक..अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सितंबर समाप्ति की ओर है और 3 दिन बाद अक्टूबर का महीने लगने वाला है। अगले महीने में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती और दुर्गा पूजा के साथ दशहरा पड़ रहा हैं। अलग-अलग राज्यों में इन अवसरों पर स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है। हालांकि, छुट्टियां राज्य और स्कूल के अनुसार बदल सकती हैं, क्योंकि सभी राज्यों में छुट्टियां एक समान नहीं होती है।
इसके अलावा राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और प्राइवेट स्कूल अपने-अपने एकेडमी कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों की तारीख तय करते हैं। कहीं विजयदशमी पर स्कूल बंद रहेंगे तो पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में दुर्गाष्टमी पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में कौन-कौन से राष्ट्रीय अवकाश पड़ेंगे और किन-किन त्योहारों के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
अक्टूबर में कब-कब और किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल
- 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – गांधी जयंती (देश भर के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश)
- 20 अक्टूबर (मंगलवार) – दशहरा / विजयादशमी (देश भर के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश)
- 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर (सोमवार से बुधवार): दुर्गाष्टमी/विजयादशमी ( मध्य प्रदेश-तेलंगाना जैसे कुछ राज्यों में लगातार तीन दिन अवकाश, छत्तीसगढ़ में 17 से 21 अक्टूबर तक 5 दिन अवकाश)
- 26 अक्टूबर (सोमवार) – वाल्मीकि जयंती
चार रविवार और दो शनिवार
इन मुख्य छुट्टियों के अलावा अगले महीने के नियमानुसार पड़ने वाले रविवार पर भी स्कूलों का नियमित अवकाश रहेगा। अगले महीने में 4 अक्टूबर, 11 अक्टूबर, 18 अक्टूबरऔर 25 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहां 10 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।
नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News









