Responsive Scrollable Menu

SIR विवाद पर CM रेखा गुप्ता का राहुल गांधी पर पलटवार, चुनाव आयोग को बताया निष्पक्ष

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग शानदार काम कर रहा है और निष्पक्ष तरीके से देश तथा जनता के हित में काम कर रहा है. राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं द्वारा की जा रही गतिविधियां देशद्रोह से कम नहीं हैं और ऐसे मामलों में देशद्रोह का केस चलना चाहिए.

देश में हो रहे विकास कार्यों से लोगों का ध्यान भटकाने में लाग विपक्ष- रेखा गुप्ता

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं देख रही हूं कि विपक्ष देश में ऐसे हालात बनाने की कोशिश कर रहा है, जिनका कोई आधार नहीं है. इसके पीछे एकमात्र मकसद जनता को गुमराह करना और ऐसी परिस्थिति पैदा करना है, जिससे देश में हो रहे विकास कार्यों से लोगों का ध्यान भटक जाए. विपक्ष आज चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सवाल उठा रहा है तथा उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं. जिस पारदर्शिता के साथ चुनाव आयोग आज काम कर रहा है, क्या उनके शासनकाल में ऐसी पारदर्शिता संभव थी.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: गुजरात के थराड में दर्दनाक सड़क हादसा, भारतमाला एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से दो लोगों की मौत

चुनाव आयोग पारदर्शिता तथा निष्पक्षता के साथ काम कर रहा

रेखा गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और वह पारदर्शिता तथा निष्पक्षता के साथ काम कर रहा है. चुनाव आयुक्तों की ओर से भी स्पष्ट किया गया है कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि फॉर्म-6 से जुड़े विषयों पर भी चुनाव आयोग स्थिति स्पष्ट कर चुका है. मतदाता सूची को अधिक सटीक और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रक्रियाओं को सरल किया गया है और इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं है.

विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद 

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान मृत, डुप्लीकेट और अन्य अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया लंबे समय से चलती आ रही है. इसका उद्देश्य वास्तविक और पात्र मतदाताओं को बेहतर सुविधा देना है. चुनाव आयोग का उद्देश्य किसी का वोट हटाना नहीं बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों को समझना जरूरी है. मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया को वोट चोरी कहना सही नहीं है.

ये भी पढ़ें: Mahakavya Shri Ramayan Katha Review: अंजलि अरोड़ा ने सीता बनकर जीता दिल

Continue reading on the app

सलमान के बाद रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:बोले- बहुत बोल रहा है तू, आलिया को भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए

रणबीर कपूर शनिवार रात मुंबई में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ डिनर के लिए पहुंचे। ‘लव एंड वॉर’ की टीम ने रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के लिए पोज दिए। फोटो सेशन के बाद एक पैपराजी के लगातार पोज देने के कहने पर रणबीर ने कहा, “बहुत बोल रहा है तू हां।” दरअसल, रणबीर, आलिया, विक्की और संजय लीला भंसाली शनिवार रात मुंबई में साथ नजर आए। चारों ‘लव एंड वॉर’ की टीम के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के लिए पोज भी दिए। फोटो सेशन के दौरान भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से हटने लगे। रणबीर ने उन्हें वापस बुलाया और साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहा। इसके बाद चारों ने साथ में पोज दिए। फोटो सेशन खत्म होने के बाद रणबीर वहां से जाने लगे। इसी दौरान एक पैपराजी लगातार उन्हें आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कहने लगा। रणबीर ने पीछे मुड़कर पैपराजी से कहा, “बहुत बोल रहा है तू हां।” बता दें कि बाहर निकलते समय आलिया अपनी कार की ओर बढ़ीं, तभी रणबीर उनके करीब आए और कमर पर हाथ रखकर उन्हें भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए। रणबीर के इस प्रोटेक्टिव अंदाज पर आलिया मुस्कुराती और शर्माती नजर आईं। इस दौरान रणबीर ऑलिव-ग्रीन शॉर्ट कुर्ते और ब्लैक जींस में नजर आए। आलिया नियोन-ग्रीन आउटफिट में थीं, जबकि विक्की कौशल व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दिए। इससे पहले शनिवार रात आलिया और विक्की मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में शोस्टॉपर बने थे। इसी हफ्ते ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर, आलिया और विक्की के फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किए गए हैं। पूरी खबर यहां पढें… पिछले हफ्ते ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने पैपराजी पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो गलत एंगल से लेने पर सवाल उठाए। सलमान ने कहा कि कई बार कैमरे महिलाओं की टांगों और पीछे से तस्वीरें लेने पर फोकस करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला इससे असहज है, तो उसे इसका विरोध करना चाहिए। सलमान ने सई मांजरेकर और नेहा धूपिया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नेहा भी ऐसे मामलों में पैपराजी पर नाराज हो चुकी हैं। सलमान ने सवाल किया कि महिलाओं की ऐसी तस्वीरों के साथ ‘पहचानो ये कौन है’ जैसे कैप्शन क्यों लगाए जाते हैं। उन्होंने महिलाओं से ऐसे मामलों में विरोध करने की अपील की। सलमान ने कहा कि बिग बॉस के घर में 108 कैमरे लगे हैं, लेकिन वहां महिलाओं को गलत एंगल से शूट नहीं किया जाता। पूरी खबर यहां पढें… कई सेलेब्स पैपराजी पर नाराज हो चुके हैं नेहा धूपिया: गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी थी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ पूरी खबर यहां पढ़ें… मलाइका अरोड़ाः कुछ दिनों पहले मलाइका का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो एक शख्स से बात करती नजर आईं। जैसे ही पैपराजी उनके करीब जाने लगे, तो मलाइका गुस्सा हो गईं। मलाइका ने पैपराजी से कहा था , “बाबा, आप इधर आ जाओ।” पूरी खबर यहां पढ़ें… मौनी रॉयः हाल ही में मौनी रॉय को मुंबई में स्पॉट किया गया था। वो जैसे ही कार में बैठीं पैपराजी की फ्लैश लाइट उनके चेहर पर पड़ने लगी। इस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और फटकार लगा दी। पूरी खबर यहां पढ़ें… जरीन खान: एक ब्रांड इवेंट के दौरान जरीन ने पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा था कि मेरे साथ फालतूगिरी की बातें नहीं करना। दरअसल, जरीन खान मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे कहा था कि ड्रेस ट्राई करके दिखाओ। एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। जरीन खान ने कहा था, "फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ, क्योंकि मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।" यह बात कहते हुए जरीन के चेहरे पर साफ तौर पर गुस्सा देखा जा सकता था। पूरी खबर यहां पढ़ें… तारा सुतारिया: हाल में दो बार तारा सुतारिया पैपराजी से नाराज होती नजर आईं। इसी महीने सामने आए वीडियो में तारा एक स्टोर के बाहर पहुंचीं। इस दौरान एक पैपराजी कैमरा लेकर उनके काफी करीब आ गया। तारा ने उसका कैमरा एक तरफ कर दिया और बिना रुके आगे बढ़ गईं। कुछ पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए भी कहा, लेकिन वह नहीं रुकीं। इससे पहले पिछले महीने भी तारा का एक वीडियो सामने आया था। कार से उतरते ही पैपराजी की भीड़ देखकर उन्होंने कार का दरवाजा जोर से बंद कर दिया था। पैपराजी के आवाज देने के बावजूद तारा बिना पोज दिए अंदर चली गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें… आलिया भट्ट: करीब 2 साल पहले आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी पर नाराज हो गई थीं। दरअसल, आलिया कार से उतरकर एक बिल्डिंग में जा रही थीं। तभी कुछ पैपराजी उनका पीछा करते हुए बिल्डिंग के अंदर आने लगे। यह देखकर आलिया ने उन्हें रोकते हुए कहा था, “क्या कर रहे हो, यह प्राइवेट स्पेस है।” उनकी टीम ने भी पैपराजी को अंदर जाने से रोका था। इससे पहले भी आलिया प्राइवेसी को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं। एक बार एक पैपराजी ने दूर की बिल्डिंग से उनकी तस्वीरें खींची थीं। राहा के जन्म के बाद भी कपल ने प्राइवेसी की अपील की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Black and White With Anjana Om Kashyap LIVE: Congress Protest | Gyanesh Kumar | America China #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:14:31+00:00

आसनसोल में नेशनल हाईवे की सड़क धंसी, बीच सड़क बना बड़ा गड्ढा | #Asansol #NationalHighway #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers