Responsive Scrollable Menu

सीएमआरएल रिश्वत मामला: सिर्फ ED के कहने पर FIR दर्ज नहीं कर सकती सरकार, बोले रमेश चेन्निथला

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने रविवार को कहा कि केवल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कहने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती। चेन्निथला ने कहा कि सीएमआरएल कथित रिश्वत मामले में कुछ मुद्दों पर स्पष्टता नहीं होने के कारण सरकार ने प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के खिलाफ नहीं है, लेकिन महाधिवक्ता की सलाह के अनुसार पहले प्रारंभिक जांच कराने का फैसला किया गया।

पत्रकारों से बातचीत में चेन्निथला ने कहा कि शनिवार को केरल उच्च न्यायालय के समक्ष सरकार का पक्ष रखा गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम मामला दर्ज करने के खिलाफ नहीं हैं। हालांकि, महाधिवक्ता से मिली कानूनी राय के आधार पर हमने फैसला किया कि कुछ मामलों में स्पष्टता नहीं होने के कारण प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है।’’ केरल के गृह विभाग ने बुधवार को सीएमआरएल-एक्सालॉजिक मामले में विजयन, उनकी बेटी वीणा टी और उनके पति (एवं पूर्व मंत्री) पीए मोहम्मद रियास के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

ईडी ने कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल), जो एक निजी खनन कंपनी है और वीणा की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक के बीच कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर विजयन, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। वीण की कंपनी अब बंद हो चुकी है। चेन्निथला ने कहा कि केवल प्रवर्तन निदेशालय के प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी अनुरोध के आधार पर मामला दर्ज नहीं किया जा सकता और सरकार ने प्राप्त कानूनी राय के अनुसार ही कदम उठाया है।

Continue reading on the app

VIDEO: बहुत बोल रहा है तू... बार-बार आवाज लगाने पर पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर; आलिया-विक्की संग दे रहे थे पोज

 Ranbir Kapoor Viral Video: मुंबई में रामायण (Ramayana) के इवेंट के बाद रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट, Love & War के को-स्टार विक्की कौशल और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ नजर आए। शनिवार रात सभी एक साथ बाहर निकले और पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इसी दौरान एक फोटोग्राफर के बार-बार आवाज लगाने पर रणबीर नाराज होते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पैपराजी के लिए पोज दे रहे थे रणबीर, आलिया और विक्की
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में पोज करते नजर आ रहे हैं। रणबीर ने ऑलिव ग्रीन रंग का शॉर्ट कुर्ता और ब्लैक जींस पहनी थी। वहीं आलिया नियोन ग्रीन ड्रेस में नजर आईं। विक्की कौशल ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना था।

फोटो सेशन के दौरान संजय लीला भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से बाहर जाते दिखाई दिए। रणबीर ने उन्हें वापस बुलाकर साथ में फोटो खिंचवाने के लिए कहा।

फोटोग्राफर की बात पर रणबीर ने दिया जवाब
फोटो सेशन खत्म होने के बाद सभी वहां से जाने लगे। इसी दौरान एक फोटोग्राफर रणबीर को बार-बार आवाज देकर आलिया और विक्की के साथ दोबारा पोज देने के लिए कहता सुनाई दिया। इस पर रणबीर ने पीछे मुड़कर फोटोग्राफर की तरफ देखा और कहा, “बहुत बोल रहा है तू हा।” इसके बाद वह वहां से चले गए। रणबीर और पैपराजी के बीच हुई इस छोटी सी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

क्या है रणबीर की Love & War?
संजय लीला भंसाली की Love & War की कहानी को लेकर मेकर्स ने फिलहाल ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा है। बताया गया है कि रणबीर कपूर और विक्की कौशल फिल्म में इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर्स की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि आलिया भट्ट का किरदार उनकी जिंदगी से जुड़ा होगा। कहानी में युद्ध की पृष्ठभूमि के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिल सकता है।

फिल्म की कहानी और पटकथा संजय लीला भंसाली और इला बेदी दत्ता ने लिखी है। फिल्म में सुप्रिया पाठक भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

रणबीर कपूर के पास हैं बड़े प्रोजेक्ट्स
रणबीर कपूर के पास आने वाले समय में दो बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। नितेश तिवारी की Ramayana – Part One दिवाली 2026 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर के साथ यश, सनी देओल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होने की योजना है।

Ramayana का प्रमोशन भी शुरू हो चुका है। रणबीर हाल ही में फिल्म की कास्ट और टीम के साथ मुंबई में आयोजित मीडिया मीट एंड ग्रीट में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में साई पल्लवी, रवि दुबे, DNEG, नमित मल्होत्रा और कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट समेत कई लोग मौजूद थे।

वहीं, रणबीर कपूर एक बार फिर आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की Love & War में नजर आएंगे। फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है।

Continue reading on the app

  Sports

'भाई, मेरी जगह तुम जाओ', रात के सन्नाटे में नीरज चोपड़ा का कॉल बना यशवीर सिंह के लिए टर्निंग प्वाइंट

Yashvir Singh-Neeraj Chopra: जयपुर के 22 वर्षीय भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह के लिए ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का एक फोन कॉल जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गया. चोटिल होने के कारण एशियाई खेल 2026 से बाहर हुए नीरज ने यशवीर को टीम में अपनी जगह लेने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रमंडल खेलों में 85.41 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास कायम किया. Mon, 28 Sep 2026 20:04:14 +0530

  Videos
See all

Leopard Terror : Moradabad में तेंदुओं का आतंक! एक साथ दिखे 3 लेपर्ड | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:35:52+00:00

ChakraView: UP की 10 राज्यसभा सीटों पर BJP किसे देगी मौका? #chakraview #bjp #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers