Responsive Scrollable Menu

भोपाल में शिक्षकों का हल्लाबोल, TET की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना

भोपाल। मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर शिक्षक एक बार फिर आंदोलन पर उतर आए हैं। रविवार, 27 सितंबर से भोपाल के नीलम पार्क में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। शिक्षक TET के साथ पहली नियुक्ति से सेवाकाल और वरिष्ठता जोड़ने तथा E-Attendance खत्म करने की मांग भी कर रहे हैं।

शिक्षक संगठनों का कहना है कि इन मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के सामने कई बार अपनी बात रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस हल नहीं निकला। इसके बाद शिक्षकों ने नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का फैसला लिया।

सेवारत शिक्षकों के लिए TET खत्म करने की मांग

आंदोलन का सबसे बड़ा मुद्दा सेवारत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता है। शिक्षक संगठन इसे समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए तमिलनाडु की तर्ज पर मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित करने और उसे केंद्र सरकार को भेजने की मांग भी रखी गई है। आंदोलन से जुड़े संगठनों ने TET के आवेदन नहीं भरने का सामूहिक निर्णय लेने की बात भी कही है।

पहली नियुक्ति से जोड़ा जाए सेवाकाल और वरिष्ठता

शिक्षकों की दूसरी बड़ी मांग सेवा अवधि और वरिष्ठता को लेकर है। उनका कहना है कि इसकी गणना पहली नियुक्ति की तारीख से होनी चाहिए। शिक्षकों के मुताबिक ऐसा होने पर ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, पेंशन और रिटायरमेंट से जुड़े लाभों में पहली नियुक्ति के बाद की सेवा को शामिल किया जा सकेगा। इसके साथ ही शिक्षक E-Attendance व्यवस्था खत्म करने की मांग भी कर रहे हैं।

2 अक्टूबर को विशेष उपवास

नीलम पार्क में शुरू हुए धरने में अलग-अलग संभागों से शिक्षक शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को विशेष उपवास रखा गया है, जबकि 3 अक्टूबर तक विभिन्न संभागों के शिक्षकों के धरने में शामिल होने का कार्यक्रम तय किया गया है।

शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री से अपने प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने की मांग भी की है। उनका कहना है कि वे तीनों प्रमुख मांगों को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते हैं। मांगों का समाधान होने तक धरना जारी रखने की बात कही गई है।

पहले भी उठ चुका है TET का मुद्दा

TET की अनिवार्यता को लेकर शिक्षक इससे पहले भी विरोध जता चुके हैं। सितंबर में भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन हुआ था। इसी बीच TET को ऑफलाइन कराने का मामला भी सामने आया था। ESB ने ऑफलाइन परीक्षा कराने में असमर्थता जताई थी, जिसके बाद दूसरी परीक्षा एजेंसी के विकल्प पर विचार की बात सामने आई थी। अब इसी मुद्दे पर शिक्षक राजधानी के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

 

 

Continue reading on the app

WhatsApp पर किसे दिखेगा आपका फोटो और Status, आप खुद करें तय! जानें 5 काम की प्राइवेसी Settings

WhatsApp पर अपनी प्राइवेट चैट, फोटो, वीडियो और प्रोफाइल की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए इन 5 Privacy Settings का इस्तेमाल करें. Chat Lock, App Lock, Profile Photo Privacy, View Once और Status Privacy की मदद से आप तय कर सकते हैं कि आपकी जानकारी कौन देख सकता है. जानें WhatsApp की इन जरूरी Privacy Settings को Android और iPhone पर कैसे इस्तेमाल करें.

Continue reading on the app

  Sports

Video: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में मिली जीत के बाद क्या बोले तेज गेंदबाज प्रसिद्धकृष्णा?

यह वीडियो भारतीय गेंदबाजों की रणनीतिक पहुँच और प्रदर्शन का विवरण देता है, जिसमें उनके निरंतर सुधार के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, खासकर स्लॉग ओवरों में। यह कुलदीप यादव के योगदान और तेज गेंदबाजों के बीच प्रतिस्पर्धी लेकिन सहयोगात्मक माहौल पर प्रकाश डालता है, जो 2026 में समग्र प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए टीम के भीतर संचार और आपसी समर्थन पर जोर देता है। Mon, 28 Sep 2026 15:33:27 +0530

  Videos
See all

Punjab Lovely University: LPU यूनिवर्सिटी में AAP ने भेजे गुंडे- बीजेपी | Bhagwat Mann | BJP | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T10:08:15+00:00

बलरामपुर में कुदरत का कहर.. आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 9 लोगों की मौत | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T10:09:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers