Responsive Scrollable Menu

कुणाल घोष पर लगातार दूसरे दिन हमले का दावा:TMC विधायक बोले- रिवॉल्वर लिए हमलावरों ने कार का शीशा तोड़ा, मुझे बाहर खींचने की कोशिश की

TMC विधायक कुणाल घोष ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता में उनकी कार पर फिर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि बाइक सवार हथियारबंद लोगों ने उनकी कार का शीशा तोड़ा और उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। घोष के मुताबिक, हमलावरों के हाथ में रिवॉल्वर थे और उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों को भी हथियार निकालने पड़े। वह सुरक्षा के लिए नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन पहुंचे। यह घटना शनिवार को हुगली के उत्तरपाड़ा में उनकी कार पर हुए हमले के एक दिन बाद हुई है। शनिवार को श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की रैली में जाते समय भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया था। कार पर अंडे और पत्थर फेंके गए और पीछे का शीशा टूट गया था। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Continue reading on the app

असम में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में:बोले- सरकार स्कूल-बाढ़ पर सवाल उठाने से रोकना चाहती, वॉलंटियर्स मीटिंग में शामिल होने वाले थे

असम के गुवाहाटी में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की वॉलंटियर्स मीटिंग होनी थी। मीटिंग से पहले पार्टी के प्रवक्ता अशुतोष रांका और कई अन्य नेताओं व वॉलंटियर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रांका ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूल, काजीरंगा और बाढ़ से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाने से रोकना चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि असम में CJP के सदस्यों को धमकाया जा रहा है। दीपके बोले- रांका को पुलिस किसी अज्ञात जगह पर ले गई CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि असम पुलिस रांका और CJP की टीम को किसी अज्ञात जगह पर ले गई। उनके मुताबिक, टीम गुवाहाटी में वॉलंटियर्स की एक छोटी बैठक में जा रही थी। रांका ने इससे पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण से प्रभावित परिवारों से मिलने और सरकारी स्कूलों का जायजा लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि CJP असम और पूर्वोत्तर में अपना वॉलंटियर नेटवर्क बढ़ाएगा। कार्यकर्ताओं को वकीलों से मिलने नहीं दिया गया CJP ने दावा किया कि बैठक वाली जगह के पास आंसू गैस के उपकरण तैनात किए गए थे और हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं से वकीलों को मिलने नहीं दिया गया। संगठन ने कहा कि वह हिरासत में लिए गए वॉलंटियर्स की संख्या और उनके ठिकाने की पुष्टि नहीं कर सका। CJP ने रांका और अन्य हिरासत में लिए गए वॉलंटियर्स को तुरंत रिहा करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद असम में उसका अभियान जारी रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Cricket 2026: पाकिस्तान को बिना मैच खेले ही मिला सेमीफाइनल का टिकट, ये है वजह

Pakistan, Asian Games Cricket 2026: पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में जगह मिल गई है. क्वार्टर फाइनल मैच में पाकिस्तान का सामना हॉन्ग कॉन्ग से था, जो कि नहीं हुआ. Mon, 28 Sep 2026 07:24:57 +0530

  Videos
See all

Election Commission पर विवाद के बीच सियासी घमासान तेज, Rahul Gandhi के आरोपों पर BJP का पलटवार। #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T02:30:06+00:00

दिल्ली में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, CCTV में कैद हुआ हादसा | #Delhi #Bolero #CCTV #RoadAccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T02:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers