मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आज के समय में बाजार में चेहरे पर निखार लगाने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन केमिकल युक्त होने के चलते लोग इन प्रोडक्ट्स पर भरोसा करने में हिचकिचाते है। ऐसे में वे प्राकृतिक चीजों की ओर लौट रहे है। इन्हीं प्राकृतिक चीजों में मुल्तानी मिट्टी का नाम सबसे ऊपर आता है। आज भी घरों में इसका इस्तेमाल त्वचा की सफाई और देखभाल के लिए किया जाता रहा है। मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए इसलिए खास माना जाता है क्योंकि यह चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल, धूल और गंदगी को हटाने में मदद करती है।
मुलतानी मिट्टी में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को साफ रखने और फ्रेश महसूस कराने में मददगार होते हैं। हालांकि, सभी की त्वचा अलग होती है, इसलिए मुल्तानी मिट्टी में कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें मिलाई जा सकती हैं, जो अलग-अलग स्किन टाइप के हिसाब से बेहतर असर दे सकें।
ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण फायदेमंद है। जिन लोगों के चेहरे पर ज्यादा तेल आता है, उनके लिए यह पैक त्वचा को साफ करने में मदद करता है। गुलाब जल त्वचा को ठंडक देने और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी के साथ इसे मिलाकर लगाने से चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल कम महसूस होता है और त्वचा ज्यादा साफ नजर आती है। इसे कुछ समय तक चेहरे पर लगाने के बाद पानी से धो लें। लेकिन बता दें कि इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा में रूखापन आ सकता है।
अगर त्वचा रूखी या बेजान नजर आती है तो मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर लगाए। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की ऊपरी परत पर मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, जिससे चेहरा मुलायम महसूस होता है। वहीं, मुल्तानी मिट्टी त्वचा से गंदगी साफ करने में मदद करती है। दोनों का मिश्रण त्वचा को तरोताजा करता है। सेंसेटिव त्वचा वाले लोगों को इसे पहले थोड़ी मात्रा में लगाकर देखना चाहिए।
सामान्य त्वचा वालों के लिए मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाना फायदेमंद होता है। शहद में प्राकृतिक नमी बनाए रखने वाले गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को सूखने से बचाने में मदद करते हैं। कई लोगों को मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद त्वचा में खिंचाव महसूस होता है, ऐसे में शहद मिलाने से त्वचा को अतिरिक्त नमी मिलती है। यह मिश्रण चेहरे को ज्यादा मुलायम और फ्रेश दिखाने में मदद करता है।
धूप के कारण अगर त्वचा पर जलन महसूस हो रही है, तो मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। एलोवेरा त्वचा को ठंडक देने के लिए जाना जाता है, और इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को शांत करने में मदद करते हैं। मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा का मिश्रण त्वचा को राहत देने और चेहरे को तरोताजा महसूस कराने में मददगार होता है।
चेहरे की रंगत को निखारने के लिए कुछ लोग मुल्तानी मिट्टी में हल्दी मिलाकर भी इस्तेमाल करते हैं। हल्दी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की देखभाल में मदद करते हैं। वहीं, मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल और अशुद्धियां हटाने में मददगार होती है। लेकिन हल्दी की मात्रा हमेशा कम रखनी चाहिए, क्योंकि ज्यादा हल्दी कुछ लोगों की त्वचा पर जलन या पीलेपन का कारण बन सकती है।
त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करते समय भी सावधानी जरूरी है। हर किसी की त्वचा एक जैसी नहीं होती, इसलिए कोई भी नया फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है। अगर त्वचा पर जलन, खुजली या लाल निशान दिखाई दें तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
--आईएएनएस
पीके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इंग्लिश फुटबॉल में नया सितारा:15 साल के जेजे गेब्रियल मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलने वाले सबसे युवा; 70 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लिश फुटबॉल के इतिहास में इस हफ्ते एक नया अध्याय जुड़ गया। 15 साल के जोसेफ जूनियर एंड्रयू गेब्रियल (जेजे गेब्रियल) मशहूर क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (13 बार का प्रीमियर लीग चैम्पियन) की सीनियर टीम से खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। स्पेनिश क्लब एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ प्री-सीजन मैच में उन्होंने यह कारनामा किया। एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम बढ़त पर थी। मैच के 82वें मिनट में मैनेजर माइकल कैरिक ने 15 साल 299 दिन के गेब्रियल को मैदान पर उतारा। मैदान पर कदम रखते ही गेब्रियल ने क्लब के पूर्व गोलकीपर डेविड गास्केल का 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गास्केल ने 1956 में 16 साल और 19 दिन की उम्र में डेब्यू किया था, जबकि गेब्रियल ने 16 साल का होने से पहले ही यह मुकाम हासिल कर लिया है। यह मैच मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 2-1 से जीता। अक्टूबर 2010 में लंदन में जन्मे गेब्रियल अभी अपनी स्कूली पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार अप्रैल 2025 में सुर्खियां बटोरी थीं। तब उन्होंने महज साढ़े 14 साल की उम्र में लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ अंडर-18 टीम के लिए अपना पहला मैच खेला और 25 मिनट के खेल में ही दो गोल दाग दिए थे। पिछले सीजन में उन्होंने अंडर-18 टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 32 मैचों में 29 गोल किए। उनके इस प्रदर्शन से टीम एफए यूथ कप और प्रीमियर लीग अंडर-18 कप के फाइनल में पहुंची। उन्हें अंडर-18 ‘प्लेयर ऑफ द सीजन’ चुना गया। वह यह अवॉर्ड जीतने वाले क्लब के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। गेब्रियल की प्रतिभा को देखते हुए क्लब के ‘डायरेक्टर ऑफ फुटबॉल’ जेसन विलकॉक्स ने पिछले साल उन्हें यूनाइटेड में बनाए रखने के लिए खुद पहल की थी। क्लब उन्हें लेकर कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले साल दिसंबर में उन्हें क्लब के दिग्गज सर एलेक्स फर्ग्यूसन से मिलवाया गया था। हाल ही में नॉर्वे में रोसेनबोर्ग के खिलाफ मैच के लिए भी उन्हें सीनियर टीम के साथ ले जाया गया था। गेब्रियल अपनी तेज रफ्तार और बॉल कंट्रोल के लिए जाने जाते हैं। वह मूल रूप से विंगर (किनारे पर खेलने वाले) हैं, लेकिन अब कोच उन्हें सेंट्रल (बीच की) पोजीशन पर खेलने की ट्रेनिंग दे रहे हैं ताकि वह बड़े और मजबूत डिफेंडरों का डटकर सामना कर सकें। गेब्रियल इसी साल मार्च में भी सीनियर टीम के साथ ट्रेनिंग कर चुके हैं, लेकिन जब पिछला सीजन शुरू हुआ था, तब वे 15 साल के पूरे नहीं हुए थे और लीग नियमों के मुताबिक मुख्य मैचों में नहीं उतर सके। हालांकि, 6 अक्टूबर 2026 को वह 16 साल के हो रहे हैं और आगामी सीजन में प्रीमियर लीग खेलने के योग्य हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















.jpg)




