Responsive Scrollable Menu

पटना में अज्ञात लोगों ने गैराज संचालक की गोली मारकर हत्या की

पटना में अज्ञात लोगों ने गैराज संचालक की गोली मारकर हत्या की

Continue reading on the app

Vi Plan: वोडाफोन आईडिया ने शुरू की फ्री इंटरनेशनल रोमिंग, 170+ देशों में चलेगा भारतीय नंबर; साल में 3 ट्रिप तक फायदा

Vodafone Idea International Roaming: Vodafone Idea (Vi) ने भारत में अपने चुनिंदा प्रीपेड, पोस्टपेड और एंटरप्राइज प्लान्स के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा शुरू की है। कंपनी के मुताबिक, इस सुविधा के तहत ग्राहक 170 से ज्यादा देशों में बिना अलग से रोमिंग पैक खरीदें अपना Vi नंबर इस्तेमाल कर सकेंगे। प्लान के आधार पर इस सुविधा का लाभ साल में अधिकतम तीन इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान लिया जा सकेगा।

170 से ज्यादा देशों में मिलेगी सुविधा
Vi के अनुसार, फ्री इंटरनेशनल रोमिंग को चुनिंदा प्रीपेड, पोस्टपेड और एंटरप्राइज प्लान्स में बंडल बेनिफिट के तौर पर शामिल किया गया है। यह सुविधा व्यक्तिगत, फैमिली और बिजनेस यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। पोस्टपेड ग्राहकों के लिए यह सुविधा ₹501 से शुरू होने वाले चुनिंदा प्लान्स में मिलेगी। वहीं, सालाना अनलिमिटेड डेटा वाले कुछ प्रीपेड प्लान्स भी इस बेनिफिट में शामिल हैं। एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए कॉरपोरेट प्लान्स में यह सुविधा ₹451 से शुरू होती है।

ये भी पढ़ेः- Apple iPad Mini 8 जल्द होगा लॉन्च: OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिप समेत मिलेंगे ये नए फीचर्स, देखें डिटेल्स

साल में 3 ट्रिप तक कर सकेंगे इस्तेमाल
इस सुविधा का लाभ लेने वाले ग्राहक एक साल में अधिकतम तीन इंटरनेशनल ट्रिप के दौरान फ्री रोमिंग का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, इंटरनेशनल डेटा और आउटगोइंग कॉलिंग मिनट की सुविधा ग्राहक के चुने गए प्लान के आधार पर अलग-अलग होगी।

Vi के मुताबिक, अलग-अलग प्लान में मिलने वाले इंटरनेशनल डेटा और कॉलिंग बेनिफिट के जरिए ग्राहकों को सालाना ₹9,000 तक की बचत हो सकती है।

Vi ऐप से एक्टिवेट करना होगा रोमिंग बेनिफिट
ग्राहक Vi ऐप के जरिए इस सुविधा को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए ऐप में संबंधित International Roam-Free Plan को चुनना होगा। एक्टिवेशन के बाद विदेश यात्रा के दौरान ग्राहक अपना मौजूदा Vi नंबर ही इस्तेमाल कर सकेंगे। Vi के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने कहा कि आमतौर पर इंटरनेशनल रोमिंग के लिए अलग से पैक खरीदना पड़ता है या विदेश में लोकल SIM अथवा ट्रैवल eSIM लेना पड़ता है। कंपनी ने इंटरनेशनल रोमिंग को अपने चुनिंदा प्लान्स में ही शामिल करने का तरीका अपनाया है।

विदेश में भारतीय नंबर रहेगा एक्टिव
कंपनी का कहना है कि नई सुविधा से विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टिविटी को आसान बनाया जा सकेगा। खासतौर पर भारतीय नंबर को एक्टिव रखने का फायदा मिलेगा, जिससे ग्राहकों को विदेश में OTP जैसी सेवाओं के लिए अपना नंबर बदलने या अलग व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Continue reading on the app

  Sports

टॉम बेंटन का पहला वनडे शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत, तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड

Tom Banton hundred: टॉम बेंटन के पहले वनडे शतक (126) और कप्तान हैरी ब्रूक (77) के साथ 150 रनों की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 223 रनों से हरा दिया. ओवल में इंग्लैंड ने विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 132 रनों पर ही सिमट गई. रनों के लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की यह सबसे बड़ी वनडे जीत है. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. Sun, 27 Sep 2026 23:37:51 +0530

  Videos
See all

CJP Protest News : सीजेपी प्रोटेस्ट पर सोनम वांगचुक क्या बोले ? #cjpprotest #cjpprotestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T20:15:52+00:00

Nepal Flood News : नेपाल में फिर कुदरत का कहर #nepalnews #nepalflood #ytshorts #floodnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T20:30:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers