Responsive Scrollable Menu

दक्षिण अफ्रीका के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 17 लोगों की मौत; AK-47 लेकर पहुंचे थे हमलावर

दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत स्थित वेडेला टाउनशिप में शनिवार रात एक भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के अनुसार, यह वारदात रात करीब 9:30 बजे एक स्थानीय बार में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

AK-47 और पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों के पास AK-47 जैसी घातक राइफलें और पिस्तौलें थीं. बार में मौजूद लोगों को संभलने का मौका दिए बिना बदमाशों ने गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक भारी तबाही मच चुकी थी.

घटना में 17 लोगों की मौत और 15 घायल

मेडिकल टीमों ने घटनास्थल की जांच के बाद 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में 13 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं. इस भयंकर गोलीबारी में 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. फिलहाल इस अंधाधुंध गोलीबारी के पीछे का असल कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जाँच कर रही है और संदिग्धों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग पर आरोपों को लेकर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Continue reading on the app

केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मिलेगी गुड न्यूज! जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA/DR पर जल्द फैसला लेने की उठी मांग

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द गुड न्यूज मिल सकती है। दिवाली से पहले महंगाई भत्ते की नई दरों का ऐलान हो सकता है। कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर 1 जुलाई से देय महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान जल्द करने का आग्रह किया है।

संघ के महासचिव एम. एस. वेंकटेशन द्वारा 24 सितंबर 2026 को लिखे गए पत्र में सरकार से अनुरोध किया गया है संबंधित CPI डेटा और निर्धारित फॉर्मूले के आधार पर DA/DR की नई दर तय होने के बाद इसे सक्षम अधिकारी के समक्ष जल्द रखा जाए और आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए इस प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए जनवरी 2026 से DA/DR की मौजूदा दर 60% है। इस बार जुलाई 2026 से 3 या 4 फीसदी डीए बढ़ोतरी संभव है, जिसके बाद DA/DR की दर 63% से 64% तक पहुंच सकती है।

संघ ने आगे लिखा है कि यह किसी अग्रिम या अतिरिक्त लाभ की मांग नहीं है। यह केंद्रीय कर्मचारियों का एक कानूनी अधिकार है जो 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो चुका है। संगठन ने अनुरोध किया है कि जैसे ही सीपीआई डेटा (CPI Data) और तय फॉर्मूले के आधार पर गणना पूरी हो, इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द सक्षम प्राधिकारी के सामने मंजूरी के लिए रखा जाए ताकि कर्मचारियों को एरियर के साथ बिना किसी देरी के बढ़ा हुआ वेतन मिल सके। इस पत्र की प्रतियां वित्त सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के सचिव और जेसीएम (NC-JCM) के स्टाफ साइड के महासचिव को भी उचित कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। पत्र में शिक्षा, घरेलू जरूरतों, यात्रा और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले पारिवारिक खर्च का भी उल्लेख किया गया है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2% DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया। अब जुलाई 2026 से बढ़ने वाली दरों का इंतजार है। इस बार मंहगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। चुंकी नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त, सितंबर 2026 का एरियर भी मिलेगा। इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन (DR) पर पड़ेगा।

पिछले कुछ वर्षों में दरों में हुए बदलाव

  • जुलाई 2023: 46%
  • जनवरी 2024: 50%
  • जुलाई 2024: 53%
  • जनवरी 2025: 55%
  • जुलाई 2025: 58%
  • जनवरी 2026: 60%

AICPI इंडेक्स और DA गणना के मुख्य आंकड़े:

  • जून 2026 AICPI-IW इंडेक्स: 151.9
  • ​12 महीनों का औसत AICPI-IW: 148.65
  • ​गणना के अनुसार कुल DA: 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%)
  • ​वर्तमान DA दर (जनवरी 2026 से): 60%
  • ​संभावित वृद्धि: 3%
  • ​प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2026

 

Continue reading on the app

  Sports

बोतलें बीनीं, ट्रेन के फर्श पर सोए... मुफलिसी को पटखनी देकर यूं एशियन गेम्स में 'किंग' बने असलम इनामदार

Aslam Inamdar struggle story: गरीबी, तंगहाली और रेलवे ट्रैक किनारे बोतलें बीनने से लेकर एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने तक. असलम इनामदार की कहानी बेमिसाल संघर्ष की दास्तान है. बचपन में पिता को खोने और वड़ा पाव खाकर पेट भरने वाले असलम कभी बिना टिकट ट्रेनों में सीटों के नीचे सोकर कबड्डी मैच खेलने जाते थे. प्रो कबड्डी लीग से शुरू हुआ उनका सफर आज दो इंटरनेशनल गोल्ड मेडल तक पहुंच चुका है. असलम का यह सफर साबित करता है कि बुलंद हौसलों के आगे मुफलिसी भी घुटने टेक देती है. Sun, 27 Sep 2026 16:48:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज को लेकर आई बड़ी खबर! | Donald Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T11:15:01+00:00

US-Iran War Updates: ईरान और America के बीच Peace की उम्मीद एक बार फिर टूट गई | Donald Trump | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T11:17:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers