Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स में भारतीय मेंस टीम का पहला मैच कल:अफगानिस्तान से मुकाबला; मैच से पहले टीम इंडिया ने प्रैक्टिस की

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आइची-नागोया में मुकाबले से एक दिन पहले रविवार को भारतीय टीम ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी समेत टीम के खिलाड़ी ट्रेनिंग करते नजर आए। अर्शदीप, ईशान और वैभव ने किया अभ्यास रविवार के ट्रेनिंग सेशन में लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह, ऑलराउंडर शिवम दुबे, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अभ्यास किया। टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले की तैयारी की। महिला टीम ने जीता गोल्ड भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहले ही गोल्ड मेडल जीत चुकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। अब मेंस टीम की नजर भी गोल्ड पर होगी। भारत मेंस और वुमेन्स क्रिकेट में गोल्ड जीतता है तो एशियन गेम्स के एक संस्करण में क्रिकेट के दोनों गोल्ड उसके नाम होंगे। हांगझू में भी भारत ने जीता था गोल्ड हांगझू एशियन गेम्स में भारतीय मेंस टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था। अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। भारत बेहतर सीडिंग के आधार पर चैंपियन बना था। उस टीम के कई खिलाड़ी बाद में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा बने। श्रेयस अय्यर के हाथों में कमान इस बार भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। वे IPL में कोलकाता नाइटराइडर्स को चैंपियन बना चुके हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती। वे दिल्ली कैपिटल्स और 2025 में पंजाब किंग्स को IPL फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी। -------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चेस ओलिंपियाड में गोल्ड की दौड़ में भारत:उज्बेकिस्तान-2 को 3.5-0.5 से हराया; आखिरी राउंड में हंगरी से मुकाबला उज्बेकिस्तान में चल रहे 46वें चेस ओलिंपियाड के 10वें राउंड में भारतीय मेंस टीम ने उज्बेकिस्तान-2 को 3.5-0.5 से हराया। इस जीत के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। अब टूर्नामेंट में एक राउंड बाकी है। पूरी खबर

Continue reading on the app

सरकारी बैंक कर्मचारियों की कल से तीन दिनों की हड़ताल, रविवार को खुले बैंक

सरकारी बैंक कर्मचारियों की कल से तीन दिनों की हड़ताल, रविवार को खुले बैंक

Continue reading on the app

  Sports

बोतलें बीनीं, ट्रेन के फर्श पर सोए... मुफलिसी को पटखनी देकर यूं एशियन गेम्स में 'किंग' बने असलम इनामदार

Aslam Inamdar struggle story: गरीबी, तंगहाली और रेलवे ट्रैक किनारे बोतलें बीनने से लेकर एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने तक. असलम इनामदार की कहानी बेमिसाल संघर्ष की दास्तान है. बचपन में पिता को खोने और वड़ा पाव खाकर पेट भरने वाले असलम कभी बिना टिकट ट्रेनों में सीटों के नीचे सोकर कबड्डी मैच खेलने जाते थे. प्रो कबड्डी लीग से शुरू हुआ उनका सफर आज दो इंटरनेशनल गोल्ड मेडल तक पहुंच चुका है. असलम का यह सफर साबित करता है कि बुलंद हौसलों के आगे मुफलिसी भी घुटने टेक देती है. Sun, 27 Sep 2026 16:48:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज को लेकर आई बड़ी खबर! | Donald Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T11:15:01+00:00

US-Iran War Updates: ईरान और America के बीच Peace की उम्मीद एक बार फिर टूट गई | Donald Trump | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T11:17:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers