Responsive Scrollable Menu

रेलवे क्वार्टर में रहने वालों को झटका: बढ़ा किराया अब वेतन से कटेगा

भोपाल। रेलवे के सरकारी क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। रेलवे बोर्ड ने देशभर में रेलवे आवास के मासिक किराए में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी गई हैं। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में 23 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है।

नई दरें लागू होने के बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर में पुरानी दर से काटे गए किराए और नई दर के बीच का अंतर भी कर्मचारियों से वसूला जाएगा। यह बकाया राशि आने वाले वेतन से काटी जा सकती है। यानी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ किराया देने के साथ पिछली तीन महीने की अंतर राशि भी चुकानी होगी।

छोटे क्वार्टरों का किराया भी बढ़ा

रेलवे बोर्ड ने अलग-अलग प्रकार के सरकारी आवास और उनके क्षेत्रफल के आधार पर नई मासिक दरें तय की हैं। पहली श्रेणी के 25 वर्ग मीटर तक के क्वार्टर का किराया अब 120 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रतिमाह हो गया है। इसी तरह 25 से 30 वर्ग मीटर वाले क्वार्टर का किराया 170 से बढ़ाकर 200 रुपये और 30 से 35 वर्ग मीटर वाले क्वार्टर का किराया 210 से बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिमाह किया गया है। 35 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले इसी श्रेणी के क्वार्टर का किराया 220 से बढ़ाकर 280 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

बड़े क्वार्टरों पर भी बढ़ा शुल्क

दूसरी श्रेणी के क्वार्टरों के लिए नई दर 280 से 380 रुपये प्रतिमाह तक रखी गई है। तीसरी श्रेणी के आवासों में क्षेत्रफल के अनुसार कर्मचारियों को 470 से 610 रुपये प्रतिमाह देना होगा। चौथी श्रेणी के क्वार्टरों का मासिक शुल्क अब 720 से 1320 रुपये तक होगा। वहीं पांचवीं श्रेणी के बड़े क्वार्टरों के लिए क्षेत्रफल के आधार पर 1940 से 5860 रुपये प्रतिमाह की दर तय की गई है।

नौकर के कमरे और गैरेज का शुल्क भी बढ़ा

रेलवे आवास के साथ मिलने वाले नौकर के कमरे और गैरेज के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है। नौकर के कमरे का शुल्क 120 से बढ़ाकर 130 रुपये और गैरेज का शुल्क 80 से बढ़ाकर 90 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

350 वर्ग मीटर से बड़े आवास का शुल्क 5860 रुपये

रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार 350 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले आवासों के लिए अधिकतम निर्धारित दर लागू होगी। ऐसे आवासों का मासिक शुल्क 5860 रुपये रहेगा। चौथी श्रेणी के क्वार्टरों की नई दरें रेलवे अधिकारियों के आवागमन के लिए बनाए गए अस्थायी आवासों पर भी लागू होंगी।

उप-मानक आवासों पर नई दर लागू नहीं

रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नई दरें उप-मानक आवासों पर लागू नहीं होंगी। यानी ऐसे सरकारी आवास जो निर्धारित मानक से कम सुविधाओं वाले हैं, उन पर यह नई दर लागू नहीं होगी। रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद संबंधित विभागों को नई दरों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में रेलवे क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों के आगामी वेतन में बढ़ी हुई मासिक कटौती के साथ जुलाई से सितंबर तक की बकाया अंतर राशि भी समायोजित की जा सकती है।

Continue reading on the app

आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ में किया रैंप वॉक:मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर, देखें तस्वीरें

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल शोस्टॉपर बने। यह शो शनिवार को मुंबई में हुआ। मनीष मल्होत्रा ने अपना नया मिजवान कलेक्शन पेश किया। यह कलेक्शन मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के साथ 15 साल के जुड़ाव को समर्पित है। वहीं, शो के अंत में स्टेज पर आलिया और विक्की के साथ मनीष मल्होत्रा और शबाना आजमी भी आए। इस दौरान आलिया के साथ एक छोटा-सा वाकया हुआ। रैंप पर चलते समय आलिया को अपना पल्लू संभालना पड़ा। इस दौरान शायद किसी का पैर गलती से उनके ही पल्लू पर चढ़ गया। हालांकि यह वीडियो में क्लियर नहीं दिखा। हालांकि, आलिया का संतुलन नहीं बिगड़ा और वह बिना किसी परेशानी के अपनी रैंप वॉक पूरी करती नजर आईं। आलिया भट्ट का लुक आलिया भट्ट ने रिया कपूर की स्टाइलिंग में पूरा कस्टम चिकनकारी कोचर लुक पहना था। वो आइवरी रंग की ब्राइडल ड्रेस में नजर आईं। उनके आउटफिट में शानदार साड़ी, ज्वेलरी और घूंघट शामिल था। आलिया का साड़ी का पल्लू कंधे पर ड्रेप किया गया था। इससे उनका स्टाइलिश मॉडर्न ब्लाउज और साड़ी की बारीक कारीगरी नजर आई। बैंडो स्टाइल ब्लाउज पर बारीक एप्लीक वर्क था। इसमें स्पेगेटी स्ट्रैप्स, स्क्वायर नेकलाइन, क्रॉप्ड हेम और फिटेड सिल्हूट था। रिया कपूर ने साड़ी के साथ मैचिंग पारदर्शी घूंघट स्टाइल किया। इसमें भी स्कैलप्ड बॉर्डर, चिकनकारी और सीक्विन का काम था। घूंघट की लंबाई फर्श तक थी। आलिया ने इसके साथ व्हाइट गोल्ड में डायमंड और मोती का बड़ा नेकलेस पहना। उन्होंने दोनों हाथों में डायमंड जड़े हाथफूल, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और मांग टीका भी पहना। आलिया ने बीच की मांग के साथ स्लीक बन बनाया था। उनके मेकअप में ड्यूई बेस, ग्लॉसी पिंक लिप्स और स्मोकी आईज शामिल थीं। विक्की का आइवरी और मिडनाइट ब्लू लुक विक्की कौशल ने मनीष मल्होत्रा के मिजवान कलेक्शन का मिडनाइट ब्लू और आइवरी शेरवानी सेट पहना। उनके आउटफिट में व्हाइट कुर्ता, मैचिंग फ्लेयर्ड पैंट और बैंडगला जैकेट शामिल थी। उनके लुक का सबसे खास हिस्सा जैकेट था। इस पर बारीक चिकनकारी, सीक्विन का काम और फिटेड सिल्हूट था। स्प्लिट बैंडगला जैकेट में कॉलर्ड नेक, पैडेड शोल्डर्स और फुल-लेंथ स्लीव्स थीं। इसमें सिंगल बटन क्लोजर वाला ओपन फ्रंट और साइड स्लिट्स भी थे। उन्होंने सफेद जूती पहनी थी। बैक-स्वेप्ट हेयरस्टाइल और रफ दाढ़ी ने उनका लुक पूरा किया। आलिया, रणबीर, विक्की और भंसाली डिनर पर पहुंचे शनिवार की रात को आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और निर्देशक संजय लीला भंसाली मुंबई में डिनर के लिए एक साथ पहुंचे। रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी और फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी। बाहर निकलते समय आलिया अपनी कार की ओर बढ़ीं, तभी रणबीर उनके करीब आए और कमर पर हाथ रखकर उन्हें भीड़ से सुरक्षित कार तक ले गए। रणबीर के इस प्रोटेक्टिव अंदाज पर आलिया मुस्कुराती और शर्माती नजर आईं। गौरतलब है कि आलिया, रणबीर और विक्की ‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म लव ट्राएंगल और युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से तीनों मुख्य कलाकारों के फर्स्ट लुक इस हफ्ते जारी किए गए। सबसे पहले गुरुवार को रणबीर कपूर का पोस्टर सामने आया। इसमें वह मोटी मूंछों, गॉगल्स और खून के दाग वाली शर्ट में इंटेंस अंदाज में दिखे। शुक्रवार को आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक जारी हुआ। वह 60-70 के दशक के रेट्रो और विंटेज अंदाज में नजर आईं। उनके लुक में ब्लिंग और क्लासिक स्टाइलिंग देखने को मिली। इसके बाद शनिवार को विक्की कौशल का पहला लुक सामने आया। पोस्टर में वह चेहरे पर चोट के निशान, मूंछों और गंभीर एक्सप्रेशन के साथ दिखे। उनके हाथ में लाइटर और मुंह में सिगरेट थी। पोस्टर का बैकग्राउंड डार्क ग्रीन टोन में रखा गया।

Continue reading on the app

  Sports

एथलेटिक्स और स्क्वॉश में भारत की बल्ले-बल्ले, एक ही दिन में जीते 7 मेडल, बॉक्सिंग में 3 पदक पक्के

India at Asian Games Day 9 Roundup: भारत ने रविवार को एशियाई खेलों में 7 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. एथलेटिक्स में पारुल चौधरी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में कांस्य पदक जीता, जबकि एनसी सोजन और सर्वेश कुशारे ने रजत पदक हासिल किए. तेजास्विन शंकर और हरिता भद्रा ने भी कांस्य पदक अपने नाम किए. स्क्वाश में अनाहत सिंह और अभय सिंह ने ऐतिहासिक रजत पदक जीते. बॉक्सिंग में तीन पदक पक्के हुए, हालांकि बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. Sun, 27 Sep 2026 22:57:32 +0530

  Videos
See all

New Rules From 1 October : 1 अक्टूबर से बदल रहे ये नियम? | Banking | Fixed Deposit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T17:45:15+00:00

Breaking News: मोबाइल फोन यूजर्स से जुड़ी बड़ी खबर, अब 28 दिन की जगह 30 दिन वाला होगा रिचार्ज ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T17:40:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers