Responsive Scrollable Menu

KSRTC के लिए ADS फंड से बसें खरीद सकेंगे केरल के विधायक, वित्त वर्ष 2026-27 में अधिकतम 3 की अनुमति

केरलम सरकार ने विधायकों को परिसंपत्ति विकास योजना (एडीएस) के तहत अपनी निधि से केरलम राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के बेड़े के लिए बसें खरीदने की अनुमति दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वित्त विभाग की ओर से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में प्रत्येक विधायक एडीएस के तहत अधिकतम तीन बसों की खरीद के लिए निधि मंजूर कर सकेंगे।

सरकार ने कहा कि इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को मजबूत करना और केएसआरटीसी के सार्वजनिक बस बेड़े का विस्तार करना है। बसों की सीट क्षमता, ‘बॉडी’ और ईंधन के प्रकार का निर्धारण केएसआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) से परामर्श के बाद किया जाएगा। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के यात्रियों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विधायकों को 15 अक्टूबर तक संबंधित जिला कलेक्टर को प्रस्ताव देना होगा। कलेक्टर निधि उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद सात दिन के भीतर प्रशासनिक मंजूरी देंगे। इसके बाद केएसआरटीसी सीएमडी एकल निविदा के जरिए बसों की खरीद करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि ईंधन, कर्मचारियों के वेतन, रखरखाव और मरम्मत समेत सभी परिचालन खर्च केएसआरटीसी वहन करेगा। यह फैसला निगम की वित्तीय दिक्कतों और पुराने बस बेड़े को बदलने की जरूरत को देखते हुए लिया गया है।

Continue reading on the app

LPU में रातभर हंगामा, सुबह फिर हाईवे जाम; रेप के दावे पर Punjab Police ने क्या कहा?

पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। सोशल मीडिया पर एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न और इसके बाद उसकी मौत से जुड़े दावे सामने आने के बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जुटे और कार्रवाई की मांग की। रात में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद छात्रों ने सुबह दोबारा चंडीगढ़-अमृतसर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया।

पुलिस ने क्या कहा?

जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा, “आज सुबह 2 बजे, एलपीयू के बहुत सारे छात्रों ने यहां नेशनल हाईवे जाम कर दिया। उनकी मुख्य मांग यह थी कि तीन दिन पहले जी3 हॉस्टल की एक छात्रा के साथ रेप हुआ था और अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।”

उन्होंने बताया कि पुलिस को छात्रों का बयान मिल गया है और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “उन्हें जल्द ही इसकी कॉपी मिल जाएगी।”

डीआईजी ने बताया कि छात्रों की कुछ और मांगें भी हैं। इन पर चर्चा के लिए दोपहर 12 बजे एलपीयू प्रबंधन के साथ बैठक तय की गई है। उन्होंने कहा कि लड़कों और लड़कियों, दोनों हॉस्टलों से जुड़ी कुछ खास मांगें हैं और पुलिस ने छात्र नेताओं से भी बात की है।

इसे भी पढ़ें: LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

सीसीटीवी और फोन डेटा की होगी जांच

नवीन सिंगला ने बताया कि मामले की जांच में फोरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा और फोन डेटा की जांच शामिल होगी। उन्होंने कहा कि जांच छात्र प्रतिनिधियों से सलाह-मशविरा करके की जाएगी।

डीआईजी के मुताबिक, अभी शिकायत में सिर्फ यह कहा गया है कि जी3 हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा के साथ रेप हुआ है। इसलिए फिलहाल एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

उन्होंने कहा कि छात्रा जी3 हॉस्टल में रहती है, लेकिन उसका नाम अभी साफ नहीं है और यह भी जांच का हिस्सा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सबूतों की जांच करेगी।

डीआईजी ने कहा, “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जांच वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी।” उन्होंने बताया कि जांच करने और दोषी को जल्द पकड़ने के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई जाएगी।

यूनिवर्सिटी ने दावों को बताया झूठा और मनगढ़ंत

वहीं, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने इन दावों को पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बताया है। यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने बयान जारी कर कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिए झूठी और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। इससे छात्रों के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

यूनिवर्सिटी के मुताबिक, सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से जिस तरह कथित तौर पर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं, वह विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाने की एक सुनियोजित कोशिश प्रतीत होती है।

इसे भी पढ़ें: 'BJP मुझसे सलाह नहीं लेती', पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का छलका दर्द, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं पर लगाया विराम

अफवाहों पर भरोसा न करें

रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने कहा कि इस समय सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से अपील की कि वे ऐसी खबरों पर भरोसा न करें और न ही उन्हें आगे फैलाएं।

आधिकारिक चैनलों से मिली जानकारी पर करें भरोसा

एलपीयू ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि किसी भी जानकारी की पुष्टि किए बिना सोशल मीडिया पोस्ट या दूसरे माध्यमों से मिली खबरों को साझा न करें। यूनिवर्सिटी ने लोगों से अपील की है कि वे केवल विश्वविद्यालय के आधिकारिक चैनलों के जरिए जारी की गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

Continue reading on the app

  Sports

छक्कों का रिकॉर्ड, 15000 रन और शतक… विराट कोहली ने त्रिवेंद्रम में आउट हुए बिना कूटे इतने रन

विराट कोहली ने एक बार फिर तिरुवनंतपुरम के फैंस के सामने अपने बल्ले की धाक जमाई और एक यादगार शतक जमा दिया. इस मैदान पर उनका ये लगातार दूसरा शतक है. Sun, 27 Sep 2026 23:37:27 +0530

  Videos
See all

दोतरफा मुलाकात के बाद जर्मनी ने रूस को घेरा [German FM issued a renewed sharp attack against Russia] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T23:21:06+00:00

Cyclone Arnab Update: अर्नब का डबल अटैक, आंधी-बारिश ने मचाई तबाही! IMD Alert | Cyclone | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T23:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers