नहीं चाहिए SC का टैग, तमिलनाडु का DKV समुदाय क्यों छोड़ना चाहता है कोटा?
तमिलनाडु का देवेंद्रकुल वेल्लालर यानी DKV समुदाय आरक्षण की बहस में अलग वजह से चर्चा में है. समुदाय के एक हिस्से के नेता SC सूची से बाहर निकलने की मांग कर रहे हैं. पुथिया तमिलगम के नेता के कृष्णासामी का कहना है कि पहले SC से OBC और फिर सामान्य श्रेणी की ओर जाने का लक्ष्य है. उनका तर्क है कि SC पहचान का सामाजिक कलंक समुदाय के विकास में बाधा बन रहा है. वहीं अनंथन अय्यासामी इसे आर्थिक संपन्नता नहीं बल्कि आत्मसम्मान का सवाल बताते हैं. DKV समुदाय की मांग 1996 से उठती रही है. 2021 में सात उपजातियों को देवेंद्रकुल वेल्लालर नाम के तहत एकीकृत किया गया था. अब पहचान और आरक्षण को लेकर यह मांग फिर चर्चा में है.
'बांग्लादेश का भारत के साथ ऑर्गेनिक संबंध', डिप्लोमेट बोले- निरंतर संवाद और संपर्क लगातार जारी रहना चाहिए
India-Bangladesh News: शेख हसीना सरकार को अपदस्थ करने के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तल्खी आ गई. अब तारिक रहमान की अगुआई वाली सरकार भारत के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश में जुटी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









.jpg)

