Responsive Scrollable Menu

Gorakhpur tree collapse: भारी बारिश और तेज हवा का कहर, पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, 14 घायल

Gorakhpur tree collapse: भारी बारिश और तेज हवा का कहर, पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, 14 घायल

Continue reading on the app

Gold Silver Price 27 September: जानिए भोपाल-इंदौर और दिल्ली समेत प्रमुख शहरों का गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट

सितंबर महीने में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी का रेट 2,35,000 रुपये प्रति किलो के आसपास रहा।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,52,113 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,32,350 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। बता दें कि शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। शनिवार-रविवार को बाजार बंद रहता है।

भोपाल-इंदौर का आज का सोने-चांदी का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से कमोडिटी मार्केट (खासकर सोना-चांदी) पर असर पड़ता है, जिससे वैश्विक कीमतों में भी बदलाव देखने को मिलता है। इसके अलावा अमरीकी फेडरल रिजर्व और अन्य वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों को लेकर अपनाए जाने वाले रुख से भी सराफा बाजार की दिशा तय होती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में अनिश्चितता का माहौल है। ब्रेंट क्रूड $102 प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। अमेरिका डॉलर इंडेक्स 100 के स्तर पर बढ़त बनाए हुए है। इस मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची दरों के कारण भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दबाव में है और यह ₹95.80 से ₹96.10 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

भारत में आगामी त्योहारों और शादी सीजन के कारण भौतिक मांग बढ़ रही है, जो घरेलू बाजार में कीमतों को गिरने नहीं दे रही है। साथ ही उद्योगों (सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स) में चांदी की मांग भी इसके भाव को सपोर्ट दे रही है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव पूरी तरह समाप्त होने तक बाजार में अस्थिरता रहेगी। निवेशकों को एकमुश्त निवेश के बजाय एसआईपी (SIP) और चरणबद्ध तरीके से खरीदारी (Buy on Dips) की रणनीति अपनानी चाहिए।

सोना खरीदने जा रहे हैं तो जान लें ये प्रमुख बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: गोल्ड से चूकीं अनाहत सिंह, मगर सिल्वर जीतकर भी रचा इतिहास, अभय को भी मिली चांदी

भारत के पास पहली बार एशियन गेम्स में सिंगल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने का मौका था लेकिन दोनों खिलाड़ियों के सामने पिछले गेम्स के विजेता थे और आखिर ये चुनौती असंभव ही साबित हुई. Sun, 27 Sep 2026 15:33:10 +0530

  Videos
See all

बरगढ़ में पंचायत-नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, Manmohan Samal ने दिए निर्देश | Odisha BJP Meeting #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T10:16:51+00:00

Punjab News | LPU Student Protest | LPU कैंपस में बवाल के बाद दिखा ये मंजर! Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T10:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers