Responsive Scrollable Menu

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

(फाइल फोटो के साथ जारी) तिरुवनंतपुरम, 27 सितंबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी बहस के बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरलम इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ उनकी टिप्पणियों की मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन द्वारा निंदा किए जाने पर रविवार को पलटवार किया। यह विवाद शनिवार को उस समय शुरू हुआ जब चंद्रशेखर ने राहुल की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि मतदाताओं ने कांग्रेस को ‘‘भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति, विकास रुकने और रोजगार की कमी’’ के कारण खारिज कर दिया। उन्होंने एसआईआर का बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना है।

सतीशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर राहुल के खिलाफ चंद्रशेखर की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणियों को राजनीतिक आलोचना नहीं कहा जा सकता। सतीशन ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद की खबरों पर चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया की भी आलोचना की। चंद्रशेखर ने रविवार को ‘एक्स’ पर सतीशन को जवाब देते हुए कहा कि वह राजनीतिक विरोधियों पर शायद ही कभी व्यक्तिगत हमला करते हैं, लेकिन वह राहुल के मामले में ऐसा करने के लिए ‘‘मजबूर’’ हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘2014 में थके और नाराज मतदाताओं द्वारा खारिज किए जाने के बाद से राहुल की राजनीति पूरी तरह झूठ, अपमान और समाज को बांटने पर आधारित रही है।’’ चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि राहुल की राजनीति ‘‘देश और उसकी संस्थाओं को लगातार कमजोर करती है।’’ उन्होंने राहुल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक और मानहानिकारक’’ टिप्पणियां करने तथा सरकार और भाजपा के बारे में गलत सूचना फैलाने का भी आरोप लगाया। चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘मुझे राहुल और उनकी राजनीति को धोखे एवं भ्रष्टाचार पर आधारित राजनीति करार देने तथा उन्हें ‘धोखेबाज’ कहने में कोई झिझक या संकोच नहीं है।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री और निर्वाचन आयोग के खिलाफ राहुल की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि निंदा वास्तव में उन टिप्पणियों की होनी चाहिए। चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘राजनीति में सम्मान देश के लिए ईमानदारी से कड़ी मेहनत और सेवा करके अर्जित करना पड़ता है।

वंशवाद के सहारे बने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में राहुल ने इनमें से कुछ भी नहीं किया।’’ चंद्रशेखर ने एसआईआर के बारे में कहा कि सतीशन के विचार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के रुख से मेल नहीं खाते। उन्होंने कहा कि ‘‘फर्जी, काल्पनिक और अवैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जाने चाहिए और हटाए जाएंगे।’’ चंद्रशेखर ने कहा कि सामान्य तौर पर वह सतीशन की आलोचना को नजरअंदाज कर देते लेकिन उन्होंने जवाब इसलिए दिया क्योंकि सतीशन उनके राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं वादा करता हूं कि अगर आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘देशद्रोही’ कहने और निर्वाचन आयोग के बारे में झूठ बोलने के लिए राहुल से माफी मंगवा दें तो मैं उन्हें ‘धोखेबाज’ कहना बंद कर दूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप मेरी इस पेशकश को स्वीकार नहीं करते और झूठ, अधूरे वादों, भ्रष्टाचारएवं तुष्टीकरण को अपनी राजनीतिक रणनीति के तौर पर इस्तेमाल करना जारी रखते हैं तो हर बार आपको ‘धोखेबाज’ कहा जाएगा।

Continue reading on the app

Tips and Tricks: ट्रैक्टर के टायर घिसकर जल्दी हो रहे खराब? ये गलतियां पड़ सकती है भारी, जानें आसान टिप्स

Tractor Tire Maintenance Tips: ट्रैक्टर किसानों के लिए खेती से लेकर सामान ढोने तक बेहद जरूरी साधन है, इसलिए उसके टायरों की देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. टायरों में सही हवा का दबाव रखना, कट-दरार और घिसावट की समय-समय पर जांच करना जरूरी है. ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर तेज गति और जरूरत से ज्यादा वजन डालने से टायर जल्दी खराब हो सकते हैं. तेज धूप से बचाने के साथ खेत का काम खत्म होने पर टायरों से मिट्टी, कीचड़ और पत्थर साफ करने चाहिए. समय पर जांच और तकनीशियन से मरम्मत कराने से टायरों की उम्र बढ़ती है और किसान का खर्च कम होता है.

Continue reading on the app

  Sports

छक्कों का रिकॉर्ड, 15000 रन और शतक… विराट कोहली ने त्रिवेंद्रम में आउट हुए बिना कूटे इतने रन

विराट कोहली ने एक बार फिर तिरुवनंतपुरम के फैंस के सामने अपने बल्ले की धाक जमाई और एक यादगार शतक जमा दिया. इस मैदान पर उनका ये लगातार दूसरा शतक है. Sun, 27 Sep 2026 23:37:27 +0530

  Videos
See all

Five arrested near RAF Fairford were 'looking to do big damage', Trump says. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T22:31:02+00:00

RAF Fairford incident: US military 'working closely' with UK | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T22:24:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers