Responsive Scrollable Menu

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण में 272 भवनों पर लाल निशान, अभियान में CM का पैतृक घर भी शामिल

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम लगातार आगे बढ़ रहा है। दरअसल नगर निगम ने अब्दालपुरा इलाके में दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। शनिवार को कई मकानों के लाल निशान वाले हिस्से हटाए गए, जबकि कुछ लोगों ने खुद ही प्रभावित हिस्सों को तोड़ना शुरू कर दिया। इसी अभियान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान और उनकी बहन का घर भी शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुख्यमंत्री शनिवार को उज्जैन पहुंचे हैं। इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रविवार को उनके पैतृक मकान पर होने वाली कार्रवाई के दौरान वे मौजूद रह सकते हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री के पैतृक मकान पर भी होगी कार्रवाई?

दरअसल अब्दालपुरा में स्थित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान वर्ष 1974 में उनके दादा रामचंद्र यादव ने बनवाया था। इसी घर में परिवार की अगली पीढ़ी का बचपन बीता। फिलहाल यहां उनके चाचा शंकरलाल यादव का परिवार रहता है। सड़क चौड़ीकरण की योजना में मकान का एक हिस्सा प्रभावित हो रहा है जिसे हटाया जाना है। वहीं मुख्यमंत्री की बहन कलावती यादव ने कहा कि खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक होने वाले चौड़ीकरण में उनका पैतृक मकान भी आ रहा है। उन्होंने साफ कहा कि परिवार विकास कार्य में पूरा सहयोग करेगा और प्रभावित हिस्से को हटाने के लिए तैयार है।

नगर निगम की कार्रवाई के दौरान अब तक कई मकानों पर लाल निशान वाले हिस्सों को हटाया गया है। प्रशासन का कहना है कि जिन भवनों पर निशान लगाए गए हैं वहां पहले से सूचना देकर तय सीमा तक निर्माण हटाया जा रहा है। जिन लोगों ने स्वयं प्रभावित हिस्से हटाने शुरू किए हैं उन्हें भी नियमानुसार समय दिया गया है।

उज्जैन में कई मार्गों का चौड़ीकरण जारी

दरअसल उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण सिर्फ अब्दालपुरा तक सीमित नहीं है। सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए शहर के एक दर्जन से अधिक प्रमुख मार्गों पर काम चल रहा है। इनमें कोयला फाटक से सती गेट, सती गेट से गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, केडी गेट से जूना सोमवारिया, दो तालाब नानाखेड़ा से नीलगंगा और नीलगंगा से हरिफाटक ब्रिज जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार शहर में 272 भवनों को चौड़ीकरण की जद में चिन्हित किया गया है। इन मार्गों पर 50 से अधिक धार्मिक स्थल भी प्रभावित हो रहे हैं।

Continue reading on the app

मूलांक 9 राशिफल 27 सितंबर 2026: पुराने फैसलों पर फिर उठेंगे सवाल, बड़ा कदम लेने से पहले सोचें

क्या आज आपको अपने अतीत के फैसलों या रणनीतियों पर संशय महसूस हो रहा है? मूलांक 9 के जातक 27 सितंबर 2026 को जल्दबाजी में बड़ा कदम ना उठाएं। जानिए कैसे मंगल और भाग्यांक 1 की ऊर्जा से आप सही निर्णय ले सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

Ujjain Masjid : हिस्से को हटाने पर राजी था मुस्लिम पक्ष, फिर बवाल क्यों? #ytshorts #shorts #ujjain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:39:21+00:00

Parvesh Verma Slaps Youth: थप्पड़ कांड को लेकर AAP ने जमकर काटा बवाल! Saurabh Bhardwaj | AAP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:38:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers