आज बैंक जाकर निपटा लें जरूरी काम, MP में खुलेंगी 7 हजार ब्रांच, कल बंद रहेंगे बैंक, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
मध्य प्रदेश में सोमवार यानी 28 सितंबर से बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह ठप रहने वाली हैं। 5-डे वर्किंग वीक समेत अपनी पुरानी मांगों को लेकर प्रदेश के करीब 40 हजार बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल पर जा रहे हैं।
भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत एमपी की सभी 7 हजार शाखाओं में ताले लटकने के आसार हैं। हड़ताल के बड़े असर को देखते हुए आरबीआई ने रविवार को भी बैंक खोलने का फैसला लिया था, ताकि लोग अपने जरूरी काम निपटा सकें।
रोजाना 5500 करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित
हड़ताल के कारण तीन दिनों तक शाखाओं में न तो नकद जमा-निकासी हो सकेगी और न ही चेक क्लियर हो पाएंगे। मध्य प्रदेश में रोजाना लगभग 5500 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन होता है, जिस पर इस हड़ताल का सीधा असर पड़ेगा। राहत की बात यह है कि यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और मोबाइल ऐप जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी। शाखाओं में स्केल-3 तक का पूरा स्टाफ हड़ताल में शामिल है, जिससे वरिष्ठ अफसर अकेले काम नहीं संभाल पाएंगे।
आखिर क्या है बैंककर्मियों की 5-डे वीक की मांग?
बैंक कर्मचारी लंबे समय से हर शनिवार को छुट्टी देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बैंकों में सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश रहता है। यूनियनों का प्रस्ताव है कि सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना कामकाज का समय 40 मिनट बढ़ा दिया जाए और बदले में शनिवार व रविवार दोनों दिन साप्ताहिक छुट्टी दी जाए। कर्मचारियों का कहना है कि इससे काम के कुल घंटों का संतुलन भी बना रहेगा और बैंककर्मियों को मानसिक तनाव से बड़ी राहत मिलेगी।
UFBU के बैनर तले एकजुट हुए 7 बड़े संगठन
यह देशव्यापी हड़ताल ‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस’ (UFBU) के आह्वान पर हो रही है, जिससे AIBEA, AIBOC और BEFI समेत 7 प्रमुख संगठन जुड़े हुए हैं। बैंक यूनियनों का कहना है कि मार्च 2024 में हुए समझौते के बाद भी कई अहम लंबित मुद्दों का हल नहीं निकाला गया। इसके बाद 2025 और 2026 में दिए गए नोटिस पर भी सरकार और प्रबंधन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे तंग आकर यह कठोर कदम उठाना पड़ा।
ग्राहकों के लिए बैंकों ने जारी की एडवाइजरी
बैंकों ने दो दिन पहले से ही ग्राहकों को एसएमएस भेजकर सतर्क करना शुरू कर दिया था। प्रबंधन ने ग्राहकों को सलाह दी है कि नकदी की जरूरतों के लिए एटीएम, एडीडब्ल्यूएम या ग्राहक सेवा केंद्रों का उपयोग करें। इसके अलावा किसी भी तरह के लेन-देन के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो और यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दें। तीन दिनों तक शाखाएं बंद रहने से होने वाली असुविधा से बचने के लिए डिजिटल बैंकिंग ही सबसे बड़ा सहारा रहेगी।
एक 'अफवाह' से LPU में भड़के छात्र, कैंपस में रातभर तोड़फोड़-आगजनी; हाईवे भी किया जाम
चिटकारा यूनिवर्सिटी (राजपुरा) में हुए छात्रों के प्रदर्शन के ठीक एक दिन बाद एलपीयू में यह बड़ी घटना सामने आई है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि उन्हें रेप से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही घटना का कोई सबूत सामने आया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan








