Responsive Scrollable Menu

Bank Open Today: क्या आज भी खुले हैं सभी बैंक? कल से तीन दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Bank Open Today: कल यानी सोमवार (28 सितंबर) से तीन दिनों तक यानी 30 सितंबर तक देशभर में बैंक बंद रहेंगे. क्योंकि सोमवार से बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आपको परेशानी हो सकती है. हालांकि आप आज भी अपनी बैंक की ब्रांच में जाकर अपना काम निपटा सकते हैं.

अगर आप सोच रहे हैं कि आज तो रविवार है यानी छुट्टी का दिन है तो भला आज बैंक क्यों खुले होंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दी है. जिसके चलते आज यानी रविवार छुट्टी के दिन भी देशभर में सभी बैंक और बैंकों की ब्रांच खुली हुई हैं.

बता दें कि कई सरकारी बैंकों ने घोषणा की है कि वे देशव्यापी तीन-दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले, रविवार, 27 सितंबर, 2026 को खुले रहेंगे. हालांकि, कई ग्राहकों को इस बात को लेकर उलझन है कि क्या प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी रविवार को खुलेंगे? तो चलिए जानते हैं आपके इलाके में प्राइवेट बैंक का आज क्या स्टेटस है.

क्या रविवार, 27 सितंबर को सभी बैंक खुले रहेंगे?

RBI के निर्देशों के अनुसार, पब्लिक सेक्टर के बैंक और रीजनल रूरल बैंक (RRB) रविवार, 27 सितंबर को खुले रहेंगे. यह फैसला प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले लिया गया है ताकि ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पूरे करने के लिए एक अतिरिक्त दिन मिल सके. तीन दिन की बैंक हड़ताल 28-30 सितंबर के लिए तय की गई है. हालांकि, प्राइवेट बैंक इस हड़ताल का हिस्सा नहीं हैं और रविवार को उनके बंद रहने की संभावना है, जब तक कि उन्हें खुले रहने के लिए अलग से निर्देश न मिलें.

इस रविवार को क्यों खुले हैं बैंक?

दरअसल, यह सुनिश्चित करने के लिए कि लंबे समय तक लोगों की बैंकिंग जरूरतों पर बुरा असर न पड़े, RBI ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों और RRB को इस रविवार खुले रहने का निर्देश दिया है. हालांकि बैंक अधिकारियों के संगठन ने रविवार को काम करने पर आपत्ति जताई है
23 सितंबर के एक बयान में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने कहा कि उसके सदस्यों को रविवार, 27 सितंबर को ऑफिस न आने की सलाह दी गई है. एसोसिएशन ने इस दिन को इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट के तहत छुट्टी का दिन बताया और कहा कि वे 28 सितंबर से 30 सितंबर तक काम से दूर रहकर हड़ताल करेंगे.

देशभर में खुली रहेंगी SBI की ब्रांच

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रस्तावित हड़ताल को लेकर ग्राहकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. SBI ने कहा है कि 27 सितंबर को उसकी शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन साथ ही ग्राहकों को आगाह भी किया है कि हड़ताल के दौरान कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में SBI ने ग्राहकों से डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करने को कहा है. SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे इस दौरान कैश की जरूरतों के लिए ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) और ऑटोमेटेड डिपॉजिट-कम-विड्रॉल मशीन (ADWM) का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: सितंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दी इतनी छुट्टी, देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

ग्राहक अपनी रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों के लिए जहां भी संभव हो, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये माध्यम ग्राहकों को बिना शाखा जाए पेमेंट करने और दूसरे ट्रांजैक्शन करने में मदद कर सकते हैं. SBI ने कहा है कि वह जरूरी बैंकिंग सेवाएं देने की कोशिश करेगा, लेकिन हड़ताल के दौरान कुछ शाखा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: 28 सितंबर से 3 दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल: हाफ-ईयर क्लोजिंग के बीच प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं

Continue reading on the app

  Sports

333 रन बनाकर हारा ऑस्ट्रेलिया, भारी पड़े दक्षिण अफ्रीका के दो शतकवीर, जीत का सिलसिला बरकरार

David Miller Temba Bavuma Centuries: टेम्बा बावुमा (103) और डेविड मिलर (142) के शानदार शतकों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. पिंक डे पर खेली गई मिलर की आक्रामक पारी के बाद केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन और एडन मार्करम की त्रिमूर्ति स्पिन आक्रमण ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत को ध्वस्त कर दिया. मिचेल मार्श (84) और ट्रैविस हेड (84) के अर्धशतकों के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम 333 रनों पर सिमट गई. Sun, 27 Sep 2026 23:21:35 +0530

  Videos
See all

RAF Fairford incident: US military 'working closely' with UK | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T22:24:38+00:00

Five arrested near RAF Fairford were 'looking to do big damage', Trump says. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T22:31:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers