Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3160 तक हुआ सस्ता, चांदी को लगा ₹10000 का झटका
Gold Price Today: सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव 2.1 प्रतिशत कमजोर हुआ है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी
देश की पहली LNG ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह, साबरमती स्टेशन से होगी शुरुआत
LNG Dual-Fuel Train: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन पर कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इसी कार्यक्रम के दौरान वह देश की पहली LNG ड्यूल-फ्यूल ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन की खासियत यह है कि इसका इंजन LNG और डीजल, दोनों ईंधनों से चल सकता है.
पहली बार इंजन में इस्तेमाल हुई ड्यूल-फ्यूल तकनीक
इस परियोजना के तहत ट्रेन की ड्राइविंग पावर कार (DPC) में LNG आधारित ड्यूल-फ्यूल सिस्टम लगाया गया है. यानी एक ही इंजन जरूरत के मुताबिक LNG और डीजल दोनों का इस्तेमाल कर सकता है. रेलवे की ओर से इस तकनीक को पारंपरिक डीजल ईंधन के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. इसका उद्देश्य ईंधन की खपत और परिचालन लागत को कम करने के साथ-साथ प्रदूषण को घटाना भी है.
1400 हॉर्स पावर के दो इंजन बदले गए
परियोजना के तहत 1400 हॉर्स पावर क्षमता वाले दो DPC को LNG ड्यूल-फ्यूल सिस्टम में बदला गया है. रेलवे के मुताबिक, दोनों DPC का 2,000 किलोमीटर से ज्यादा का फील्ड ट्रायल पूरा हो चुका है. ट्रायल के दौरान तकनीक की कार्यक्षमता, भरोसेमंद प्रदर्शन और अलग-अलग परिचालन परिस्थितियों में इसकी क्षमता को परखा गया.
एक बार टैंक भरने पर 444 किलोमीटर की दूरी
इस इंजन में करीब 2,200 लीटर क्षमता का LNG टैंक लगाया गया है. इसमें लगभग 950 से 1,000 किलोग्राम तक उपयोगी LNG भरी जा सकती है।रेलवे के अनुसार, टैंक को एक बार भरने के बाद ट्रेन करीब 444 किलोमीटर तक चल सकती है. हालांकि वास्तविक दूरी परिचालन परिस्थितियों और ईंधन के इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगी.
ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: यूरोपीय देश ग्रीस में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 4 अमेरिकी समेत 6 लोगों की मौत
सालाना करीब 23.9 लाख रुपये की बचत का अनुमान
ट्रायल के दौरान मिले आंकड़ों के आधार पर रेलवे ने ईंधन खर्च में सालाना लगभग 23.9 लाख रुपये तक की बचत का अनुमान लगाया है. हालांकि वास्तविक बचत LNG और डीजल की कीमतों, ट्रेन के संचालन और LNG के इस्तेमाल के अनुपात पर निर्भर करेगी. रेलवे वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल के जरिए डीजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में काम कर रहा है. रेलवे का कहना है कि LNG के इस्तेमाल से CO2, NOx और पार्टिकुलेट मैटर जैसे प्रदूषकों के उत्सर्जन को कम करने में मदद मिल सकती है.
साबरमती स्टेशन पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी
देश की पहली LNG ट्रेन के लोकार्पण को लेकर अहमदाबाद रेल मंडल ने साबरमती रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली हैं. कार्यक्रम में अमित शाह साबरमती स्टेशन के विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे. इसके अलावा वह रेलवे के लोको इंजन के रखरखाव के लिए तैयार किए जा रहे WAG-12 मेंटेनेंस शेड का उद्घाटन भी करेंगे.
एक इंजन, दो ईंधन की सुविधा
ड्यूल-फ्यूल तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इंजन LNG और डीजल दोनों पर चल सकता है. इससे परिचालन के दौरान ईंधन के विकल्प बढ़ जाते हैं और जरूरत के अनुसार दोनों ईंधनों का इस्तेमाल किया जा सकता है. रेलवे को उम्मीद है कि इस तरह की तकनीक भविष्य में ईंधन की लागत कम करने और परिवहन क्षेत्र में पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है.
ये भी पढ़ें: होर्मुज खोलने के प्रस्ताव पर ईरान को अमेरिका के आधिकारिक जवाब का इंतजार, कहा- 7 दिनों में फैसला करें ट्रंप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation







