Responsive Scrollable Menu

मारपीट के डर में बेकाबू हुआ टमाटर से भरा ट्रक, खड़ी अर्टिगा को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

सागर जिले के खुरई में बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली रजवांस चौकी के पास शनिवार शाम नेशनल हाईवे-44 पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार में आ रहा टमाटरों से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़ी अर्टिगा कार से जोरदार तरीके से टकरा गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार को चपेट में लेने के बाद ट्रक हाईवे पर ही पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा तुरंत मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

CRPF जवान को छोड़ने जा रहा था परिवार

अर्टिगा कार में सवार परिजनों ने बताया कि वे सभी मंडला जिले के रहने वाले हैं और अपने परिवार के एक सदस्य को जम्मू-कश्मीर ड्यूटी पर छोड़ने जा रहे थे। कार सवार युवक सीआरपीएफ (CRPF) में आरक्षक के पद पर तैनात है। सफर के दौरान हाईवे किनारे गाड़ी रोककर सभी लोग फ्रेश होने के लिए बाहर निकले थे, तभी पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त कोई भी कार के अंदर मौजूद नहीं था, जिससे सभी लोग सीधे ट्रक की चपेट में आने से बच गए।

मारपीट के डर से भाग रहा था ड्राइवर

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, बांदरी में किसी बात को लेकर हुई मारपीट की घटना के बाद ट्रक चालक काफी डरा हुआ था और खुद को बचाने के लिए गाड़ी को तेज रफ्तार में भगा रहा था। इसी आपाधापी में एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान चालक का गाड़ी से संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकराते हुए सड़क पर पलट गया।

रजवांस चौकी पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद रजवांस चौकी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति का जायजा लिया और हाईवे से मलबा हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी प्रमुखता से पड़ताल कर रही है कि बांदरी में हुई मारपीट की वारदात का इस हादसे से क्या सीधा संबंध था, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Continue reading on the app

Baby Doll गाने पर लड़की ने साड़ी में किया गजब का डांस, अपने मूव्स से सबको कर दिया दीवाना!

बेबी डॉल गाने पर साड़ी पहने एक लड़की का शानदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में लड़की गाने की धुन पर बेहद एनर्जेटिक अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. उसके अलग-अलग डांस मूव्स और साड़ी में डांस करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स लड़की के डांस की तारीफ करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. खासतौर पर बेबी डॉल गाने के साथ उसके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. Video Credit: Instagram-@ _vedanshi_01_

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: वनडे में यशस्वी जायसवाल का भी हुआ वैभव सूर्यवंशी जैसा हाल, न सह पा रहे न कह पा रहे!

Yashasvi Jaiswal और Vaibhav Sooryavanshi की कहानी बिलकुल एक जैसी ही है. यानी भरपूर टैलेंट, जबरदस्त फॉर्म लेकिन सीनियर प्लेयर्स की वजह से इंतजार. टीम में नाम, लेकिन प्लेइंग इलेवन से बाहर. टी-20 टीम में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की वजह से वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलता तो वनडे टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के चलते यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलती. Sun, 27 Sep 2026 09:25:29 +0530

  Videos
See all

Election Commission News: SIR Controversy के बीच ज्ञानेश कुमार पर बड़ा अपडेट | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T04:15:13+00:00

Netanyahu Shows Pager at UN Viral Video: नेतन्याहू ने UNGA में दिखाया Pager | United Nations | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T04:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers