Responsive Scrollable Menu

सड़कें बनीं तालाब-गलियों में जलभराव… दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम तक बारिश से हाल बेहाल

'अर्नब चक्रवात' के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Continue reading on the app

होर्मुज खोलने के प्रस्ताव पर ईरान को अमेरिका के आधिकारिक जवाब का इंतजार, कहा- 7 दिनों में फैसला करें ट्रंप

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने और होर्मुज को खोलने के लिए रखे गए प्रस्ताव को ट्रंप ने तुरंत खारिज कर दिया. हालांकि ईरान अब इस पर अमेरिका की आधिकारिक प्रतिक्रिया चाहता है. ईरान का कहना है कि ट्रंप सात दिनों के अंदर इस प्रस्ताव पर फैसला करें.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि तेहरान, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने और टकराव खत्म करने के अपने सात-दिन के प्रस्ताव पर अमेरिका की औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है, भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया हो.

ईरान को अमेरिका के आधिकारिक जवाब का इंतजार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान ने ट्रंप की प्रतिक्रिया पर ध्यान दिया है, लेकिन मध्यस्थों के जरिए उन्हें वॉशिंगटन का पक्का रुख नहीं मिला है. ईरानी सरकारी मीडिया IRNA के मुताबिक, उन्होंने कहा, "हम इंतजार कर रहे हैं कि मध्यस्थ हमें पक्की राय बताएं, और हम उसी के आधार पर कोई फैसला लेंगे."

उन्होंने ईरान का यह रुख फिर से दोहराया कि रणनीतिक जलमार्ग को फिर से खोलना तेहरान की शर्तों के पूरा होने पर निर्भर करेगा. ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने कहा, "हमारी शर्तें साफ हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की दिशा में कोई भी कदम इन शर्तों के पूरा होने पर ही निर्भर करता है."

शर्तें पूरी होने पर दोबारा शुरू होगी बातचीत

अब्बास अराघची ने आगे कहा, "हमारी शर्तें साफ हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की कोई भी कार्रवाई इन शर्तों के पूरा होने पर ही निर्भर करती है." अल जजीरा के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा, "सिर्फ बातचीत से ही इस गतिरोध का समाधान निकल सकता है. यही हमारा रुख है."

बता दें कि ईरान ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में सात दिन का रोडमैप पेश किया था और कहा था कि कतरी मध्यस्थों के जरिए इसे वॉशिंगटन तक पहुंचाया गया है. इस प्रस्ताव में अमेरिका की सहमति मिलने पर एक हफ्ते के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत फिर से शुरू करने की बात कही गई थी.

ईरान ने अमेरिका के सामने रखी थी ये शर्तें

इस प्रस्ताव में ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाने, ईरानी तेल की बिक्री पर लगी पाबंदियां हटाने और लेबनान सहित युद्धविराम लागू करने जैसी शर्तें शामिल थीं. अराघची ने पहले कहा था कि शुरुआती कदमों में चार से पांच दिन लगेंगे, छठे दिन जलडमरूमध्य फिर से खुल जाएगा और सातवें दिन बातचीत शुरू होगी.

ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव

हालांकि, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया है. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "मैं उनके प्रस्ताव को खारिज करता हूं... मैंने उनके समझौते को ठुकरा दिया है."

ये भी पढ़ें: Explainer: AI से क्यों बढ़ा अमेरिका-चीन के बीच युद्ध का खतरा? ट्रंप-जिनपिंग के सामने मंडरा रहा कौन सा बड़ा संकट?

ईरान पर फिर से बमबारी करने की दी धमकी

उन्होंने आगे कहा, "वे चाहते हैं कि एक ऐसा समझौता हो जिसके तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोल दिया जाए, क्योंकि वे बुरी तरह नाकाम हो रहे हैं." ईरान के सरकारी स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क (SNN) ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगियों से कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि नवंबर में मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर बमबारी फिर से शुरू होगी. यह बात उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान ईरान को पूरी तरह खत्म करने की खुली धमकी देने के बाद कही है.

ये भी पढ़ें: 'अब अमेरिका के हाथ में फैसला...', इन शर्तों के साथ 7 दिनों में फिर से होर्मुज खोलने को राजी हुआ ईरान

Continue reading on the app

  Sports

13 साल के बल्लेबाज का दम, 20 छक्के के साथ ठोके 279 रन, पिता के रिटायर होने से पहले साथ में खेलना चाहता है मैच

कहते हैं पूत के पांव पालने में ही दिखने लगते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है 13 साल के ईसा बट्ट की. पिता को देश की टीम के कप्तान हैं ही अब बेटे ने भी उनके नक्शेकदम पर चलने का इशारा दे दिया है. Sun, 27 Sep 2026 09:09:33 +0530

  Videos
See all

Election Commission News: SIR Controversy के बीच ज्ञानेश कुमार पर बड़ा अपडेट | Election Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T04:15:13+00:00

Netanyahu Shows Pager at UN Viral Video: नेतन्याहू ने UNGA में दिखाया Pager | United Nations | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T04:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers