Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 27 September 2026: आज से आश्विन माह प्रारंभ, प्रतिपदा श्राद्ध, रविवार व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग, पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 27 September 2026: आज 27 सितंबर को रविवार व्रत, सूर्य पूजा, प्रतिपदा श्राद्ध और माह आश्विन का प्रारंभ है. आज पूरे दिन पंचक लगा है, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 06:12 बजे से है. पंचांग अनुसार, आज आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, बालव करण, वृद्धि योग है. आज पश्चिम का दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा से बचें.

Continue reading on the app

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे 45 वर्षीय एक ऑटो-रिक्शा चालक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के संबंध में 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब सात बजे मसीहगढ़ लाल बत्ती के पास सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन की ओर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि टक्कर से कुछ देर पहले दो कार ‘रेस’ लगा रही थीं। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मोहम्मद कलाम के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद बबलू के रूप में हुई है, जो हादसे के समय अपने रिक्शे में बैठे थे। उन्हें इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि दिल्ली नंबर वाली कार ने पहले कलाम के ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और उसके बाद साइकिल-रिक्शा को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि कार चालक 21 वर्षीय मोहम्मद तालिब को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि जांचकर्ताओं को उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले थे। हादसे के संबंध में जीत नामक प्रत्यक्षदर्शी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह चाय पीने के लिए रुके थे और सुबह करीब सात बजे वहां से निकल रहे थे, तभी उन्हें जोर की आवाज़ सुनाई दी।

जीत ने कहा, ‘‘मैंने मुड़कर देखा तो पता चला कि हादसा हुआ है।’’ उन्होंने कहा, “दो कार एक-दूसरे से रेस लगा रही थीं और उनमें से एक ने ऑटो को टक्कर मार दी। तब तक दूसरी कार तेज रफ्तार में वहां से निकल गई।’’ जीत ने बताया कि ऑटो-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार ने बाद में एक साइकिल-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति गिर गया तथा घायल हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘कार फ्लाईओवर की तरफ से आ रही थी और शाहीन बाग की ओर जा रही थी।

ऑटो को जिस तरह टक्कर मारी, उससे आप कार की रफ्तार का अंदाजा लगा सकते हैं। कार में तीन-चार लोग सवार थे। हादसा होते ही वे कार छोड़कर फरार हो गए।’’ वहीं, एक राहगीर द्वारा बनाए गए वीडियो में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखी।

उसका एयरबैग खुला हुआ था और शीशे तथा बोनट टूटे हुए थे। कार के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त नजर आया। बताया गया कि कार सवार उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

वीडियो में ऑटो-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आया और कलाम सड़क पर अचेत पड़े दिखाई दिए। पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने और कार के मालिक तथा उसमें सवार लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की पड़ताल कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026 LIVE: भारतीय तीरंदाजों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नौवें दिन का एक्शन शुरू

Asian Games India Medal Tally: आईची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन की न्यूज18 हिंदी की कवरेज में आपका स्वागत है. आज भारतीय खिलाड़ी 15 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं, स्क्वॉश, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी और वेटलिफ्टिंग से खासतौर पर पदक की उम्मीद है. मैं अंशुल तलमले हूं और मैं आपको लेटेस्ट स्कोर, ताजा नतीजे, मेडल की जानकारी और मेडल जीतने वालों के बारे में बताता रहूंगा. Sun, 27 Sep 2026 06:10:45 +0530

  Videos
See all

UAN New Rules 2026: EPFO का नया नियम लागू? कर्मचारियों को जानना जरूरी! PF Update | UAN | EPF Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T01:15:18+00:00

Asaduddin Owaisi vs Amit Shah: SIR विवाद पर चुनाव आयोग की सफाई पर ये क्या बोले ओवैसी? Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T01:15:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers