Oppo K14 Plus 5G India Launch Date: 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से होगा लैस
Oppo K14 Plus 5G India Launch: Oppo ने अपने नए K-Series स्मार्टफोन Oppo K14 Plus 5G की भारत में लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे (IST) भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को लेकर कंपनी ने कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी टीज किए हैं। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा।
Oppo K14 Plus 5G India Launch Date
Oppo K14 Plus 5G भारत में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव की है। फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होने की पुष्टि की गई है। कंपनी के अनुसार, Oppo K14 Plus 5G ने AnTuTu बेंचमार्क पर 10 लाख से अधिक का स्कोर हासिल किया है। स्मार्टफोन को ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में टीज किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन कलर वेरिएंट्स के आधिकारिक नाम की पुष्टि नहीं की है।
Oppo K14 Plus 5G के फीचर्स
Oppo K14 Plus 5G में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक होगी। फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,000 वर्ग मिलीमीटर का VC कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इससे गेमिंग और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट
परफॉर्मेंस के लिए Oppo K14 Plus 5G में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन AnTuTu पर 10 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल करता है। स्मार्टफोन ColorOS पर चलेगा और इसमें नए AI फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे।
8,000mAh की बड़ी बैटरी
Oppo K14 Plus 5G की सबसे बड़ी खासियतों में इसकी 8,000mAh बैटरी शामिल है। कंपनी का दावा है कि फोन को 6-Year Smoothness Protection और Damage Proof 360 Armour Body के साथ तैयार किया गया है। इसके अलावा फोन को IP69K रेटिंग मिलने की पुष्टि हुई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करेगी।
50MP OIS कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo K14 Plus 5G में 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा दिया जाएगा। इसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट मिलेगा और फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
डुअल स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
Oppo K14 Plus 5G में डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे। इसमें Ultra Volume मोड भी मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन का डिजाइन वर्टिकली अरेंज किए गए रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ टीज किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने फोन की बॉडी को Damage Proof 360 Armour डिजाइन के साथ पेश करने की बात कही है।
Airtel Postpaid यूजर्स की मौज! फ्री मिलेगा iCloud+, Apple TV और Apple Arcade, ऐसे उठाए फायदा
Airtel iCloud+ Offer: Airtel ने अपने चुनिंदा पोस्टपेड यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। अब कुछ Airtel Family Postpaid प्लान के साथ ग्राहकों को iCloud+, Apple TV और Apple Arcade बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगे। यानी यूजर्स को इन सेवाओं के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी।
इस ऑफर के तहत यूजर्स Apple की क्लाउड स्टोरेज सर्विस iCloud+ का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा Apple TV पर ओरिजिनल शो और फिल्में देख सकते हैं और Apple Arcade के जरिए 200 से ज्यादा गेम्स खेल सकते हैं।
इन Airtel पोस्टपेड प्लान पर मिलेगा iCloud+
Airtel ने अपने चुनिंदा Family Postpaid प्लान में Apple की इन सेवाओं को शामिल किया है। यह ऑफर 999 रुपये, 1,199 रुपये, 1,399 रुपये और 1,749 रुपये वाले Airtel Family Postpaid प्लान पर उपलब्ध है। iCloud+ की मदद से यूजर्स अपने Apple डिवाइस पर फोटो, फाइल्स, पासवर्ड और कॉन्टैक्ट्स को स्टोर और सिंक कर सकते हैं। यह सर्विस डेटा का बैकअप लेने में भी मदद करती है, जिससे नया iPhone या कोई दूसरा Apple डिवाइस इस्तेमाल करते समय डेटा ट्रांसफर करना आसान हो सकता है।
Apple TV और Apple Arcade भी फ्री
iCloud+ के अलावा इस बंडल में Apple TV और Apple Arcade भी शामिल हैं। Apple TV के जरिए यूजर्स Apple के ओरिजिनल शो और फिल्मों को स्ट्रीम कर सकते हैं। वहीं Apple Arcade में 200 से ज्यादा गेम्स उपलब्ध हैं। इसमें गेम्स को बिना विज्ञापन और इन-ऐप खरीदारी के खेलने का विकल्प मिलता है।
ये भी पढ़े-ः Oppo A7 Pro Max 5G लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर से लैस, जानें कीमत
कौन उठा सकता है Airtel iCloud+ ऑफर का फायदा?
फ्री iCloud+ ऑफर का फायदा उठाने से पहले कुछ शर्तों का ध्यान रखना जरूरी है।
- यह ऑफर चुनिंदा Airtel पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
- यूजर के पास iPhone में Airtel SIM इस्तेमाल होनी चाहिए।
- ग्राहक 999 रुपये या इससे ज्यादा कीमत वाले Airtel Family Postpaid प्लान पर होना चाहिए।
- जिन ग्राहकों को पहले से Airtel पोस्टपेड प्लान के साथ Apple TV मिल रहा है, उन्हें बिना अतिरिक्त शुल्क के नए iCloud+ बंडल में शिफ्ट किया जा सकता है।
Airtel Thanks App से ऐसे क्लेम करें iCloud+
अगर आप इस ऑफर के लिए पात्र हैं, तो Airtel Thanks App के जरिए iCloud+ को एक्टिवेट कर सकते हैं।
Step 1: अपने फोन में Airtel Thanks App खोलें और Airtel नंबर से लॉगिन करें।
Step 2: ऐप में Rewards & OTTs सेक्शन पर जाएं।
Step 3: यहां iCloud+ Offer को खोजें।
Step 4: अगर आपके नंबर पर ऑफर उपलब्ध है, तो Claim Now पर टैप करें।
Step 5: अब स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करके ऑफर को एक्टिवेट कर लें।
इस तरह पात्र Airtel पोस्टपेड ग्राहक बिना अलग से भुगतान किए iCloud+, Apple TV और Apple Arcade का लाभ उठा सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









