Responsive Scrollable Menu

आज का पंचांग 23 सितंबर 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त

आज की तिथि क्या है?: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो रात 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

  • वार: बुधवार
  • नक्षत्र: श्रवण- सुबह 9:09 बजे तक, इसके बाद धनिष्ठा
  • योग: सुकर्मा- शाम 4:27 बजे तक, इसके बाद धृति
  • करण: बव-सुबह 10:22 बजे तक; इसके बाद बालव, जो द्वादशी तिथि समाप्त होने तक रहेगा। 

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 बजे से 12:37 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:38 बजे से 5:26 बजे तक
  • अमृत काल: रात 11:34 बजे से 24 सितंबर की रात 1:16 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:13 बजे से 3:01 बजे तक

राहुकाल

  • राहुकाल: दोपहर 12:13 बजे से 1:44 बजे तक
  • यमगण्ड: सुबह 7:40 बजे से 9:11 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 10:42 बजे से 12:13 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: लगभग 11:49 बजे से 12:37 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 6:09 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:16 बजे
  • चंद्रोदय: शाम 4:22 बजे
  • चंद्रास्त: 24 सितंबर की सुबह 3:39 बजे

आज के व्रत
वामन द्वादशी / वामन जयंती का व्रत एवं पूजा।

आज का पर्व
वामन द्वादशी और पंचक आरंभ

आज का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद शुक्ल द्वादशी को भगवान विष्णु के वामन अवतार से जोड़ा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पंचोपचार या षोडशोपचार विधि से पूजा करने की परंपरा है। वामन अवतार की कथा में भगवान विष्णु ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगकर धर्म और दान की मर्यादा का संदेश दिया। पंचक के संबंध में परंपरागत मान्यता है कि धनिष्ठा से रेवती तक के पांच नक्षत्रों की अवधि पंचक कहलाती है। इस दौरान कुछ परंपराओं में लकड़ी से जुड़े कार्य तथा कुछ अन्य मांगलिक/निर्माण कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।

आज राहुकाल कब है?: दिल्ली में आज राहुकाल दोपहर 12:13 बजे से 1:44 बजे तक रहेगा।

Continue reading on the app

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

गणेश उत्सव का आज छठां द‍िन है। इस दिन आप बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं और उन्हें स्पेशल भोग अर्पित करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस बार आप गणपति जी को पनीर का मोदक खिलाएं। चावल के आटे वाले मोदक तो आपने काफी खाएंगे होंगे। अब पनीर से बने मोदक भी घर पर आसानी से तैयार किए जाए जा रहे हैं।

इन्हें बनाना काफी आसान है। आपको पनीर के मिश्रण को सही तरह से पकाकर मोदक के सांचे में भरना है। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप घर पर पनीर के मोदक बना सकते हैं।

पनीर मोदक बनाने के लिए सामग्री

-पनीर- 250 ग्राम
-मिल्क पाउडर- 1/2 कप
-पिसी हुई चीनी- 1/2 कप
दूध- 2 से 3 बड़े चम्मच
-इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
-घी- सांचे को ग्रीस करने के लिए
-केसर- थोड़ी सी
-पिस्ता या बादाम- गार्निश करने के लिए


घर पर बप्पा के लिए पनीर मोदक बनाने की आसान विधि

- सबसे पहले आप पनीर को अच्छी तरह क्रम्बल या कद्दूकस कर लें। ध्यान रखें कि पनीर के बड़े टुकड़े न रहें। इससे मोदक का मिश्रण आसानी से एकसाथ मिक्स हो जाए।

- इसके बाद भारी तले वाली कड़ाही या पैन लें और उसमें पनीर डालें। इसके साथ ही मिल्क पाउडर, पिसी हुई चीनी और थोड़ा दूध डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। गैस धीमी से मीडियम आंच पर रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहे।

- अब इस मिश्रण को पकाते समय ध्यान रखें कि वह पैन के नीचे चिपके नहीं। जैसे-जैसे पनीर का पानी कम होगा, फिर मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा। इसे तक तक पकाना है जब तक यह इतना गाढ़ा न ह जाए कि पैन के किनारे छोड़ने लगे।

- पनीर मोदक की रेसिपी में इसी तरह पनीर और मिल्क पाउडर के मिश्रण को पकाकर का बेस तैयार कर लें। इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें।

- यदि आप चाहें, तो स्वाद और खुशबू के लिए थोड़ी केसर भी डाल सकते हैं। हालांकि, ये पूरी तरह से ऑप्शनल है। मिश्रण गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दें। इसे एक प्लेट में निकालकर कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।

- इस बात का ध्यान रखें मिश्रण ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इसे हाथ से मोदक के सांचे में भरना होगा। अब मोदक का सांचा लें और उसमें घी लगा लें। इससे तैयार मोदक सांचे से आसानी से बाहर निकल आएगा।

- इसके बाद मिश्रण का एक हिस्सा लेकर सांचे में अच्छी तरह भरें और हल्के हाथ से दबा दें। सांचा बंद करके जो मिश्रण बाहर आए, उन्हें किनारे से हटा लीजिए।

- अब सांचा खोलें और मोदक को धीरे-धीरे से प्लेट में निकाल लें। इसी तरह से बाकी मिश्रण से भी मोदक तैयार कर लें। आखिर में ऊपर से थोड़े कटे हुए पिस्ता या बादाम लगाकर इन्हें गार्निश कर सकते हैं।

कैसे करें सर्व?

एक साफ प्लेट में पनीर मोदक को रखें। पूजा की तैयारी करने के बाद बप्पा को अपनी परंपरा के अनुसार, इसका भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद परिवार के साथ प्रसाद के रुप में इसे खा सकती हैं। यदि आपका मोदक को थोड़ा और सुंदर दिखाना चाहती हैं, तो आप ऊपर से कटे हुए पिस्ता, बादाम या केसर की कुछ धागे भी लगा सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: पिता ने खेत में बनवाई शूटिंग रेंज, बेटी ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, जानें माहेश्वरी की सक्सेस जर्नी

Shooter Maheshwari Chauhan Success Story: जालोर के सियाणा गांव की बेटी महेश्वरी चौहान ने अपनी मेहनत और पारिवारिक सहयोग के दम पर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में खास पहचान बनाई है. 2026 एशियन गेम्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उन्होंने अपने गांव और राजस्थान का नाम रोशन किया. महेश्वरी की निशानेबाजी की शुरुआत परिवार के खेल माहौल में हुई. उनके दादा गणपत सिंह और पिता प्रदीप सिंह नेशनल स्तर के निशानेबाज रहे हैं. पिता ने बेटी की ट्रेनिंग के लिए अपने खेत में करीब 18 से 20 बीघा जमीन पर शूटिंग रेंज तैयार करवाई. महेश्वरी ने यहीं लगातार अभ्यास करते हुए अपनी तकनीक को निखारा. इससे पहले वह पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और दोहा में ISSF शॉटगन ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप में स्कीट शूटिंग का सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं. Sun, 27 Sep 2026 07:56:18 +0530

  Videos
See all

S Jaishankar UN speech: एस जयशंकर ने UN में दुनिया को दिया कड़ा संदेश | UNGA 2026 | India At UN #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T02:23:38+00:00

Hooghly में Mamata Banerjee का शक्ति प्रदर्शन | Rally | Politics | West Bengal | TMC #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T02:29:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers