गलत चार्जिंग से घटती है Battery Health, इन 5 आसान तरीकों से आईफोन और एंड्रॉयड की बैटरी लाइफ लंबी चलेगी!
दैनिक जीवन में मोबाइल एक अहम हिस्सा बन चुका है। आजकल बिना फोन के एक पल भी नहीं कटा जा सकता है। गौरतलब है कि सुबह के उठने से लेकर रात के सोने तक फोन हमारे हाथ में ही रहता है। इसका इस्तेमाल लगातार करते रहते हैं। हालांकि, ऐसे में बैटरी खर्च होना एक स्वाभाविक सी बात है, लेकिन बैटरी यदि तेजी से डिस्चार्ज होने लग जाए, तो यह दिक्कत आम नहीं है।
इस समस्या से बचने लिए हर कोई यही चाहता है कि उनके फोन की बैटरी हेल्थ लंबे समय तक चले। आइए आपको बताते हैं 5 मॉर्डन चार्जिंग रूल्स के बारे में, जिन्हें हर स्मार्टफोन यूजर को फॉलो करना चाहिए।
फोन की बैटरी हेल्थ को खराब होने से बचाने के लिए क्या करें?
20-80 प्रतिशत वाला रूल करें फॉलो
अगर आप अपने फोन की बैटरी को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो लंबे समय तक 90% या उससे बनाए रखने के लिए बैटरी को कभी भी 0% तक पूरी तरह खत्म न होने दें। इसके साथ ही फोन को लंबे समय तक किसी भी 100% चार्ज न करें। जब आपके फोन की बैटरी 20% के आसपास पहुंच जाए, तो उस दौरान ही फोन को चार्जर पर लगाएं। जब बैटरी 80% या 85% हो जाए तो इसे अनप्लग कर दें।
चार्जिंग के दौरान फोन के इस्तेमाल से बचें
जब आपका फोन चार्जिंग में लगा हुआ है, तो इस पर गेम खेलना, वीडियो कॉलिंग करना या ऑनलाइन मूवी बिल्कुल न देखें। चार्जिंग के दौरान फोन प्रोसेर से पहले से ही गर्म हो रहा होता है, ऐसे में आप जब कोई भारी टास्क डालते हैं, तो फोन का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है। इस समय निकलने वाली हीट बैटरी के लिए सेफ नहीं है।
हमेशा ओरिजिनल और सर्टिफाइड चार्जर का ही इस्तेमाल करें
कभी भी बाजार में मिलने वाले सस्ते या बिना किसी ब्रांड को लोकल चार्जर का इस्तेमाल करने बचें। ऐसे चार्जर फोन जल्दी चार्ज का दावा करते हैं, लेकिन वे वोल्टेज को सही कंट्रोल नहीं करते हैं। इसलिए हमेशा अपने आईफोन या एंड्रॉइड डिवास के साथ मिलने वाला ऑरिजिनल एडाप्टर और केबल का ही प्रयोग करें। यदि नया चार्जर खरीदें, तो हमेशा सर्टिफाइड या अच्छी ब्रांडेड एक्सेसरीज वाला ही चुनें। घटिया चार्जर से बैटरी की उम्र को भारी रुप से कम कर देता है।
ओवरनाइट चार्जिंग से दूर रहे
कुछ लोगों की आदत होती है कि रात के समय फोन चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं। यदि आपकी भी यही आदत है, तो इसे आज ही छोड़ दें। रात को सोते समय फोन को चार्जिंग पर लगाकर सुबह तक छोड़ देना स्मार्टफोन की बैटरी की उम्र को तेजी से कम करता है। लेकिन आज के आधुनिक स्मार्टफोन्स में स्मार्ट चार्जिंग के फीचर आ गए हैं, जो कि रात में बैटरी को 80% पर रोक देते हैं। फिर लंबे समय तक हाई वोल्टेज से जुड़े रहना बैटरी के लिए सही नहीं है।
फोन पर भारी कवर लगाकर चार्ज करने से बचें
अक्सर देखा गया है कि फोन को सुरक्षित रखने के लिए लोग महंगे और मोटे बैक कवर या रफ-टफ केस का प्रयोग करते हैं। जब आप इस तरह के केस के साथ फोन को चार्जिंग करेंगे, तो चार्जिंग के दौरान पैदा होने वाली प्राकृतिक गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है। फिर अंदर ही अंदर ट्रैप होकर फोन और बैटरी को अत्यधिक गर्म कर देती है। इसलिए चार्जिंग करते समय हमेशा फोन का बैक कवर निकाल देना चाहिए। जिससे आपके फोन की बैटरी ठंडी रहे।
Budhwar Ke Upay: बुधवार को करें ये उपाय, गणपति की कृपा से दूर होंगी कई परेशानियां
Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से गणपति पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है। इसके अलावा कुछ पारंपरिक उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें श्रद्धा के साथ करने से जीवन की अलग-अलग समस्याओं से राहत मिलने की मान्यता है। अगर आप भी बुधवार के दिन कुछ धार्मिक उपाय करना चाहते हैं, तो ये उपाय आजमा सकते हैं।
वैवाहिक जीवन में विश्वास के लिए
दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास और मधुरता बनाए रखने के लिए बुधवार को मंदिर में गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का दान करने की परंपरा बताई गई है।
नकारात्मकता से बचाव के लिए
भगवान विष्णु की पूजा के दौरान पांच गोमती चक्र उनके समक्ष रखकर धूप-दीप से पूजा करें। पूजा पूरी होने के बाद इन्हें पीले कपड़े में बांधकर सुरक्षित स्थान पर रखने की मान्यता है।
शुभ फल के लिए शमी पूजन
बुधवार को स्नान के बाद शमी के पेड़ की पूजा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन शमी वृक्ष या उसकी किसी शाखा-पत्ती को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
करियर और राजनीति में सहयोग के लिए
यदि आप राजनीति या सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं और परिवार का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है, तो बुधवार को चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाने का उपाय बताया जाता है।
घर में सुख-शांति के लिए
मंदिर में जल से भरे पात्र में थोड़ी दूब डालकर उसका दान करने की परंपरा है। इसे घर में शांति और खुशहाली बनाए रखने से जोड़कर देखा जाता है।
मान-सम्मान बढ़ाने के लिए
किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानपूर्वक भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें। धार्मिक मान्यताओं में जरूरतमंदों की सेवा को पुण्यदायी माना गया है।
कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा के लिए
ऑफिस या कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने की इच्छा हो तो बुधवार को भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करने का उपाय बताया जाता है।
रिश्ते में मिठास के लिए
भगवान गणेश की पूजा के समय हल्दी में थोड़ा घी मिलाकर उनका तिलक करें। साथ ही उनके सामने घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हरिभूमि.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi





