मंदाकिनी जल से राजा मतगजेंद्रनाथ का हुआ जलाभिषेक, प्रभु राम ने यहां शिवलिंग की थी पूजा, भक्तों का उमड़ा सैलाब
Chitrakoot Raja Matagjendranath Chaturlinga Temple: सावन का महीना शुरू होते ही भगवान शिव की भक्ति अपने चरम पर पहुंच जाती है और पहले सोमवार का धार्मिक महत्व सबसे अधिक माना जाता है. इसी आस्था का अद्भुत नजारा धर्मनगरी चित्रकूट में देखने को मिला, जहां सुबह से ही लाखों शिवभक्त राजा मतगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए उमड़ पड़े. श्रद्धालु पहले पवित्र मंदाकिनी नदी में स्नान कर कलश में जल भरकर पैदल मंदिर पहुंचे और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा और दर्शन की सुचारु व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए है.
90 रुपये से भी नीचे आया शेयर, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा एक और झटका
IPO प्राइस से नीचे लिस्ट होने के बाद एडवांस टेक्नोफोर्ज के शेयर धड़ाम हो गए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 95 रुपये था, कंपनी के शेयर 94 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर लुढ़कर 90 रुपये से नीचे जा पहुंचे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan










