सेंसेक्स 299 अंक चढ़कर 74,828 पर बंद:निफ्टी भी 118 अंक ऊपर 23,447 पर पहुंचा, बैंकिंग और FMCG शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही
शेयर बाजार में आज यानी 23 सितंबर को बढ़त रही। सेंसेक्स 299 अंक चढ़कर 74,828 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 118 अंक की बढ़त रही, ये 23,447 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में फार्मा, बैंकिंग, FMCG और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही। आज से 4 IPO ओपन हुए स्वास्तिका इन्फ्रा, एलिवेट कैम्पस, एड्रोइट इंडस्ट्रीज और आर्मी इंफोटेक के IPO आज से ओपन हो गए है। निवेशक इनमें 25 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। स्वास्तिका इन्फ्रा इस IPO के जरिए 160.88 करोड़ रुपए, एलिवेट कैम्पस 2,100 करोड़ रुपए, एड्रोइट इंडस्ट्रीज 150.71 करोड़ रुपए और आर्मी इंफोटेक 300 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार नोट: जापान का बाजार निक्केई आज बंद है। टेबल का कल का डेटा दिया गया है। अमेरिकी बाजार नैस्डैक ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज ने ऑल-टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। निवेशकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं, टेक कंपनियों के ऊंचे वैल्युएशन और अमेरिका-ईरान युद्ध को नजरअंदाज करते हुए बाजार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा दिया। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में मंगलवार को 0.45% की तेजी दर्ज की गई। इस साल यह अब तक 17% चढ़ चुका है। इस इंडेक्स में एनवीडिया, एपल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी अमेरिकी टेक कंपनियां शामिल हैं। विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 6,996 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में 330 अंक की गिरावट रही थी…
जयपुर से जगन्नाथ पूरी 1300 KM का सफर, इस दिन लॉन्च होगी ये कार
नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच, टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी—Tata Punch EV पर जून 2026 के महीने में शानदार डीलरशिप डिस्काउंट लेकर आई है। इस दौरान नई पंच ईवी खरीदने वाले ग्राहक सीधे कैश डिस्काउंट और अन्य एक्सचेंज बेनिफिट्स ...
The post जयपुर से जगन्नाथ पूरी 1300 KM का सफर, इस दिन लॉन्च होगी ये कार appeared first on Taza Hindi Samachar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Taza Hindi Samachar








