Responsive Scrollable Menu

सीतारमण बोलीं- रूसी तेल खरीदना अचानक बंद नहीं कर सकते:140 करोड़ लोगों की जरूरत पूरी करने दुनिया के हर कोने से खरीदेंगे

रूस और ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर ट्रम्प के 100% टैरिफ लगाने वाले नए कानून के बाद भारत की ओर से बयान सामने आया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत अचानक रूस से कच्चा तेल खरीदना अचानक न तो बंद कर सकता और न ही तुरंत दूसरे सप्लायर्स पर शिफ्ट हो सकता है। मंगलवार को 'बिजनेसलाइन चेंजमेकर अवॉर्ड्स' कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी की ऊर्जा जरूरतों और घरेलू ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है। भारत के लिए देश का हित सबसे ऊपर है और भारत दुनिया के हर उस हिस्से से तेल खरीदेगा जहां से यह आसानी से और सही शर्तों पर उपलब्ध होगा। वित्त मंत्री के बयान की 5 बढ़ी बातें ट्रम्प का नया कानून: 100% टैरिफ का खतरा अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस बिल पर साइन कर चुके हैं और अब यह कानून बन चुका है। रूस से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाले 5 देशों की अमेरिकी लिस्ट में चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं, इसलिए इस कानून से इन देशों पर टैरिफ का खतरा मंडरा रहा है। 100% टैरिफ से भारत पर 3 बड़े असर होंगे जेलेंस्की बोले- भारत तेल लेना बंद करे तो रुकेगी जंग दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत और चीन से रूस से तेल खरीदना बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि रूस की अर्थव्यवस्था भारत और चीन के पैसों से ही चल रही है। जेलेंस्की के मुताबिक, अगर ये देश रूस से तेल लेना बंद कर दें तो रूस के पास पैसे खत्म हो जाएंगे और युद्ध अपने आप रुक जाएगा। --------------- ये खबर भी पढ़ें… 27 सितंबर को रविवार के दिन भी बैंक खुले रहेंगे: देशभर में 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला; RBI ने दी मंजूरी देशभर में सभी बैंक इस हफ्ते रविवार को भी खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि RBI ने 27 सितंबर को देश की सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों और एटीएम-लिंक ब्रांचों समेत सभी सर्विसेज को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दी है। यह कदम यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU की 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए उठाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण विषयों पर स्पष्ट की अपनी स्थिति, विपक्षी दल फैला रहे भ्रम : चिराग पासवान

चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण विषयों पर स्पष्ट की अपनी स्थिति, विपक्षी दल फैला रहे भ्रम : चिराग पासवान

Continue reading on the app

  Sports

क्या भारत को गोल्ड दिलाएंगी 18 साल की अनाहत सिंह:एशियन गेम्स में आज स्क्वाश फाइनल खेलेंगी; 33 गोल्ड मेडल दांव पर

एशियन गेम्स में आज 18 साल की अनाहत सिंह स्क्वाश महिला सिंगल्स का फाइनल मैच खेलेंगी। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। उनका मुकाबला दोपहर 1:30 बजे मलेशिया की सिवासंगरी सुब्रमणियम से होगा। वहीं अभय सिंह पुरुष सिंगल्स के फाइनल में दोपहर 12:30 बजे एनग एइन यो से खेलेंगे। इसके अलावा महिला हॉकी टीम सिंगापुर से भिड़ेगी। वहीं पुरुष वॉलीबॉल टीम वियतनाम के खिलाफ उतरेगी। आज 33 गोल्ड दांव पर एशियन गेम्स में आज कुल 33 गोल्ड मेडल के मुकाबले होंगे। एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 11 गोल्ड दांव पर होंगे। इसके अलावा स्क्वैश में 3 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। सुबह एथलेटिक्स से भारत की शुरुआत सुबह 4 बजे मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी महिला मैराथन रेस वॉक फाइनल में उतरेंगी। 7:38 बजे तेजस्विन शंकर और थौफीक नौशाद डेकाथलॉन के 110 मीटर हर्डल्स में हिस्सा लेंगे। 8:10 बजे दोनों डेकाथलॉन के डिस्कस थ्रो में उतरेंगे। 9:05 बजे विथ्या रामराज महिला 400 मीटर हर्डल्स हीट में हिस्सा लेंगी। 9:15 बजे मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन पुरुष लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन खेलेंगे। बैडमिंटन में गायत्री-ट्रीसा और उन्नति के क्वार्टर फाइनल सुबह 7 बजे गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से खेलेंगी। इसके 2 घंटे बाद 9 बजे उन्नति हुड्डा महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ उतरेंगी। शूटिंग में मनु भाकर का मुकाबला सुबह 6:10 बजे मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत महिला 25 मीटर पिस्टल की इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम इवेंट में उतरेंगी। सुबह 6:30 बजे अहवर रिजवी, क्यनान चेनाई और शपथ भारद्वाज पुरुष ट्रैप में हिस्सा लेंगे। इसी समय मनीषा कीर, आशिमा अहलावत और नीरू महिला ट्रैप में उतरेंगी। वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर का फाइनल सुबह 10 बजे हरजिंदर कौर महिला 69 किग्रा फाइनल में उतरेंगी। इसमें भारत के लिए मेडल जीतने का मौका होगा। बॉक्सिंग में 4 भारतीय क्वार्टर फाइनल खेलेंगे सुबह 9:45 बजे अंकुश पुरुष 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल में नेक्रूज सलीमोव से भिड़ेंगे। दोपहर 2 बजे परवीन महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल में नवबहोर खामिदोवा से खेलेंगी। दोपहर 2:45 बजे सचिन सिवाच पुरुष 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में शुनसुके कितामोटो के खिलाफ उतरेंगे। शाम 3:45 बजे नरेंद्र पुरुष +90 किग्रा क्वार्टर फाइनल में अधथापोंग सेंगतेप से भिड़ेंगे। हॉकी में सिंगापुर से मुकाबला शाम 3:30 बजे भारतीय महिला हॉकी टीम पूल-B के मुकाबले में सिंगापुर से भिड़ेगी। इससे पहले सेपकटकरा में सुबह 5:30 बजे भारत की महिला डबल्स टीम साउथ कोरिया और 11:30 बजे फिलीपींस से खेलेगी। दोपहर 12:30 बजे भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम पूल-C में वियतनाम के खिलाफ उतरेगी। शाम को एथलेटिक्स के फाइनल शाम 3:35 बजे शाइली सिंह और एंसी सोजन महिला लॉन्ग जंप फाइनल में उतरेंगी। 3:55 बजे हरिता भद्रा और उन्नति बोला महिला 200 मीटर फाइनल खेलेंगी। शाम 4:05 बजे अनिमेष कुजूर पुरुष 200 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 4:15 बजे सर्वेश कुशारे और जे. आदर्श राम पुरुष हाई जंप फाइनल में हिस्सा लेंगे। शाम 4:53 बजे नंदिनी कोंगान महिला 100 मीटर हर्डल्स फाइनल में उतरेंगी। 5:52 बजे पारुल चौधरी और अंकिता महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में उतरेंगी। Sat, 26 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Viral Video | बारिश में टूटा पेड़, कार पर गिरा! बाल बाल बचे लोग | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T23:00:36+00:00

Viral Video | CCTV में दिखी दबंगई! वकील पर ताबड़तोड़ हमला | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T23:10:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers