Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान ने 2 हजार पूर्व अफगान सैनिक भर्ती किए:इनमें से कई तालिबान के खिलाफ लड़ चुके, अब बलूच विद्रोहियों से लड़ेंगें

बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों के बढ़ते हमलों से पाकिस्तान की सेना और सुरक्षा बल पर दबाव बढ़ रहा है। इनसे निपटने के लिए पाकिस्तान ने 2,000 पूर्व अफगान सैनिकों और पुलिसकर्मियों भर्ती किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें ज्यादातर वे अफगान सैनिक हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के साथ तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। एक पूर्व अफगान सैनिक के मुताबिक, भर्ती हुए लोगों को हर महीने 40 हजार पाकिस्तानी रुपए, यानी करीब 13,807 भारतीय रुपए मिलते हैं। बलूचिस्तान में 2 महीने में 172 हमले, 68 सुरक्षाकर्मी मारे गए बलूचिस्तान में सुरक्षा ऑपरेशन चलाए जाने के बावजूद विद्रोही थानों, सरकारी दफ्तरों और हाईवे को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान की सुरक्षा और हिंसा से जुड़े मामलों पर रिसर्च करने वाली संस्था PICSS के मुताबिक, दो महीने में बलूचिस्तान में 172 हमले हुए। अकेले जुलाई में विद्रोही हमलों और सुरक्षा ऑपरेशन के दौरान 62 सुरक्षाकर्मी मारे गए। हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि नौश्की शहर में विद्रोहियों से नियंत्रण वापस लेने के लिए पाकिस्तानी सेना को हेलिकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल करना पड़ा। तालिबान की वापसी के बाद नौकरी गई, आर्थिक तंगी ने भर्ती को मजबूर किया पाकिस्तान को इन सैनिकों से क्या फायदा? इन पूर्व अफगान सैनिकों को हथियार चलाने और लड़ाई का पहले से अनुभव है। वे तालिबान के खिलाफ लड़ चुके हैं और सीमावर्ती इलाकों में काम कर चुके हैं। इसलिए उन्हें सुरक्षा से जुड़े काम समझाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। पाकिस्तान के लिए इसका एक फायदा यह भी है कि इन लोगों को पहले से सैन्य ट्रेनिंग मिली हुई है। ऐसे में नए सिरे से उन्हें बेसिक ट्रेनिंग देने की जरूरत कम पड़ सकती है। बलूचिस्तान के 27 जिलों में विद्रोही संगठनों की गतिविधियां पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल बलूचिस्तान में 254 हमले हुए। इनमें बलूच विद्रोही संगठनों से जुड़े 225 हमले 27 जिलों में दर्ज किए गए। केच में 30 और क्वेटा में 26 हमले हुए। वहीं, टीटीपी से जुड़े 28 हमले दर्ज किए गए। इनकी ज्यादा गतिविधियां उत्तरी पश्तून बहुल इलाकों में हुईं। बलूच संगठन स्वायत्तता या आजादी की मांग करते हैं, जबकि टीटीपी इस्लामी शासन लागू करना चाहता है। बलूचिस्तान में दो महीने में 450 से ज्यादा मौतें कई शहरों में पुलिस की पकड़ कमजोर लगातार हो रहे हमलों के कारण बलूचिस्तान के कई जिलों में पुलिस की पकड़ कमजोर हुई है। इससे कानून-व्यवस्था संभालने में भी मुश्किल आ रही है। प्रशासन को रोजमर्रा के पुलिस कामों के लिए भी अर्धसैनिक बलों और सेना की मदद लेनी पड़ रही है। कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सैन्य बलों पर निर्भरता बढ़ गई है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में PTI के मंत्री को किडनैप किया: एक और मंत्री पर फायरिंग पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में PTI के प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को कथित तौर पर किडनैप कर लिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

अनुराग कश्यप के तंज पर 'गोंधल' के डायरेक्टर का पलटवार, डायरेक्टर से की अपील- 'बिना देखे राय न बनाएं'

ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की ओर से एंट्री मिली. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसे संतोष दवाखर ने डायरेक्ट किया है. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने बयान दिया कि भारत ऑस्कर के लिए अक्सर गलत फिल्मों का चयन करता है, जिस पर 'गोंधल' के निर्देशक संतोष दवाखर ने बयान दिया है. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अनुराग ने बिना फिल्म देखे ही इस पर कमेंट कर दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

क्या खत्म हो गया रविंद्र जडेजा का वनडे करियर? स्पिन कोच के बयान ने बदल दिया पूरा समीकरण

Ravindra Jadeja IN Axar Patel OUT? 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्ट किया है कि रविंद्र जडेजा की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. 37 वर्षीय ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता, अनुभव और हालिया सुधार को देखते हुए टीम प्रबंधन भविष्य के लिए उनके नाम पर विचार कर रहा है. फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में जडेजा को मौका मिला है, जबकि एशियाई खेलों के बाद अक्षर पटेल के साथ उनका प्रदर्शन जांचा जाएगा. दूसरी ओर, कुलदीप यादव मुख्य मैच-विनर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं. Tue, 29 Sep 2026 22:27:30 +0530

  Videos
See all

Saharanpur Masjid Demolition | बुलडोजर एक्शन के बाद इकरा हसन का बड़ा बयान.. सरकार पर लगाए गंभीर आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T20:50:32+00:00

Premanand Maharaj Disciple Death: प्रेमानंद के शिष्य के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला बड़ा राज़? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T21:00:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers