ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के 4 पेसर बाहर:20 साल के मफाका को हैमस्ट्रिंग इंजरी; रबाडा, एनगिडी और बार्टमैन भी नहीं खेलेंगे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के 4 तेज गेंदबाज इंजर्ड होकर बाहर हो गए हैं। 20 साल के क्वेना मफाका को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। उनकी जगह लिजार्ड विलियम्स को शामिल किया गया है। मफाका से पहले कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर हो गए थे। डरबन में 24 सितंबर से 3 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बर्गर भी पीठ की समस्या से जूझ रहे नांद्रे बर्गर भी पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और लुथो सिपामाला भी चोटिल हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के पास अनुभवी तेज गेंदबाजों में मार्को यानसन प्रमुख विकल्प बचे हैं। विलियम्स बुधवार को डरबन में टीम से जुड़ेंगे। पहला वनडे इसके अगले दिन खेला जाना है। टीम के पास जेराल्ड कोएट्जी को लंबे समय बाद वनडे में उतारने का विकल्प भी है। कोएट्जी ने आखिरी वनडे 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी का मौका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज साउथ अफ्रीका के लिए इसलिए अहम है क्योंकि अगले साल 50 ओवर का वर्ल्ड कप अफ्रीकी महाद्वीप में होना है। साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट की मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया के साथ करेगा। अगले 4 महीने में 20 इंटरनेशनल मैच चोटों की चिंता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि साउथ अफ्रीका का घरेलू सीजन काफी व्यस्त है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे के बाद दोनों टीमें 3 टेस्ट भी खेलेंगी। अगले चार महीनों में साउथ अफ्रीका को 8 टेस्ट, 9 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल, यानी कुल 20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। ऐसे में उपलब्ध तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को मैनेज करना टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी चुनौती होगी। ऑस्ट्रेलिया के पास मजबूत पेस अटैक साउथ अफ्रीका के उलट ऑस्ट्रेलिया अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की तैयारी में है। कप्तान पैट कमिंस पहले वनडे में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह मिचेल मार्श कप्तानी कर सकते हैं। वहीं मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के खेलने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। तीनों मैचों में टीम की बल्लेबाजी में अलग-अलग खिलाड़ियों ने शतक लगाए थे। हालांकि विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी की फॉर्म चिंता का विषय है। वे पिछली 11 पारियों में फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। पिछली 5 वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका ने जीतीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया द्विपक्षीय रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पक्ष में है। उसने दोनों टीमों के बीच पिछली 5 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती थी।
पाकिस्तान के बॉलिंग कोच नॉफ्के छोड़ेंगे टीम:एशियन गेम्स आखिरी असाइनमेंट होगा; नीदरलैंड के हेड कोच बने
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच एशले नॉफ्के ने पद छोड़ने का फैसला किया है। एशियन गेम्स 2026 उनका आखिरी असाइनमेंट होगा। इसके बाद वे नीदरलैंड की पुरुष टीम के हेड कोच का पद संभालेंगे। रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (KNCB) ने नॉफ्के को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया है। उनका करार 2028 के अंत तक रहेगा। उनका पहला बड़ा काम नीदरलैंड को 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन के लिए तैयार करना होगा। वह रयान कुक की जगह लेंगे, जिन्होंने परिवार को ज्यादा समय देने के लिए पद से हटने का फैसला किया है। पिछले साल पाकिस्तान से जुड़े नॉफ्के अभी पाकिस्तान के एशियन गेम्स अभियान का हिस्सा हैं। पाकिस्तान की पुरुष टीम 28 सितंबर से टूर्नामेंट में उतरेगी और क्वार्टरफाइनल स्टेज से अभियान शुरू करेगी। नॉफ्के मई 2025 में टीम के सपोर्ट स्टाफ से जुड़े थे। उस समय माइक हेसन को व्हाइट-बॉल हेड कोच बनाया गया था और नॉफ्के को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। PCB ने नया बॉलिंग कोच तलाशना शुरू किया नॉफ्के के जाने के बाद PCB ने नए बॉलिंग कोच के लिए आवेदन मांगे हैं। बोर्ड ने पद के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। उम्मीदवार के पास कम से कम लेवल-3 क्रिकेट कोचिंग एक्रेडिटेशन होना जरूरी है। इसके अलावा एलीट क्रिकेटर्स या नेशनल/इंटरनेशनल टीम के साथ समान भूमिका में कम से कम 5 साल का अनुभव मांगा गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2026 है। इंग्लैंड दौरे में टेस्ट बॉलिंग की जिम्मेदारी भी मिली थी नॉफ्के की भूमिका सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट तक सीमित नहीं रही। सितंबर 2026 में इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्हें टेस्ट टीम के लिए अंतरिम बॉलिंग कोच की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। यह बदलाव इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट हारने के बाद हुआ था। PCB ने टेस्ट बॉलिंग कोच उमर गुल को हटाया और नॉफ्के को बाकी सीरीज के लिए जिम्मेदारी दी। हालांकि पाकिस्तान तीसरा टेस्ट भी हार गया और इंग्लैंड ने सीरीज 3-0 से जीत ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 इंटरनेशनल मैच खेले 49 साल के नॉफ्के खुद ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने एक वनडे और दो टी-20 इंटरनेशनल खेले। उनका घरेलू क्रिकेट करियर काफी लंबा रहा। उन्होंने क्वींसलैंड और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड की चार काउंटी टीमों- डरहम, मिडिलसेक्स, ग्लॉस्टरशायर और वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेला। वह 2008 में IPL के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेले थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नॉफ्के के नाम 3,766 रन और 386 विकेट हैं। वह एक सीजन में 500 से ज्यादा रन और 50 विकेट लेने वाले सिर्फ तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में शामिल हैं। महिला और पुरुष दोनों क्रिकेट में कोचिंग का लंबा अनुभव पाकिस्तान के सपोर्ट स्टाफ में लगातार बदलाव ------------------------------- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रिजवान को PCB ने मीडिया से बात करने से रोका:सट्टेबाजी-जुए की जांच पर सफाई देना चाहते थे; दो बार मांगी अनुमति, दोनों बार इनकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को मीडिया से बात करने से रोका है। रिजवान ने पिछले सप्ताह दो बार बोर्ड से मीडिया से बात करने की इजाजत मांगी थी। दोनों बार उनकी मांग ठुकरा दी गई। रिजवान का कहना था कि मामले को लेकर काफी भ्रम और अटकलें हैं। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
