ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस ने दूसरे वनडे में इंडिया-ए को हराया:2 विकेट से जीत दर्ज की, सीरीज 1-1 की बराबरी पर; टेस्ट मैच का वेन्यू बदला
ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस ने दूसरे अनऑफिशियल वनडे में इंडिया-ए को 2 विकेट से हरा दिया। इंडिया-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 338 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए ने 49.3 ओवर में 8 विकेट पर 341 रन बनाकर 3 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था। वहीं, दोनों टीमों के बीच होने वाले अनऑफिशियल टेस्ट का वेन्यू बदल दिया गया है। पहले यह मैच धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन अब मोहाली में होगा। यास्तिका भाटिया का शतक भारत के लिए कप्तान यास्तिका भाटिया ने 84 गेंदों पर 112 रन की शतकीय पारी खेली। तेजल हसबनिस ने 66 गेंदों पर 60 और अनुष्का शर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए। तनीषा सिंह ने 37 और प्रिया पूनिया ने 36 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर तीन अर्धशतक लगे ऑस्ट्रेलिया-ए की ओर से अनिका लियरॉयड ने 29 गेंदों पर 54 और चार्ली नॉट ने 37 गेंदों पर 63 रन बनाए। कप्तान ताहलिया विल्सन ने 77 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली, जबकि मिली इलिंगवर्थ ने 14 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। भारत की ओर से मिन्नू मणि ने 48 रन देकर 3 विकेट लिए। सायली सतघरे ने 2 विकेट लिए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया-ए ने 3 गेंद बाकी रहते 339 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। बारिश के कारण आउटफील्ड और मैदान प्रभावित धर्मशाला में लंबे समय तक हुई बारिश के कारण आउटफील्ड और मैदान प्रभावित होने के चलते यह फैसला लिया गया है। BCCI ने बुधवार को वेन्यू बदलने का ऐलान किया। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 12 सितंबर से शुरू हुई थी, जिसमें तीन टी-20, तीन वनडे और एक रेड-बॉल मैच खेला जाना है। मोहाली में होंगे सीरीज के सभी मैच अब तक सीरीज के सभी मुकाबले मोहाली में ही खेले गए हैं। इनमें नए और पुराने, दोनों स्टेडियम का इस्तेमाल हुआ है। यह मुकाबला सीरीज का एकमात्र मल्टी-डे मैच है। BCCI ने रिलीज जारी कर बताया कि चार दिवसीय मैच 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक PCA IS बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में होगा। धर्मशाला के आउटफील्ड पर पहले भी उठे सवाल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने धर्मशाला के आउटफील्ड की आलोचना की थी। इसके बाद HPCA ने आउटफील्ड की समस्या दूर की थी। धर्मशाला स्टेडियम भारत के उन चुनिंदा मैदानों में है, जहां सब-एयर ड्रेनेज सिस्टम लगा है। इस सिस्टम का मकसद तेज बारिश के बाद आउटफील्ड को 15 से 20 मिनट में खेलने लायक बनाना है। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रेयस अय्यर को टी-20 रैंकिंग में 7 स्थान का फायदा टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर को ICC की नई टी-20 बैटिंग रैंकिंग में 7 स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज और जापान के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला है। पूरी खबर…
ऑस्ट्रेलिया-A पहली पारी में 171 रन पर ऑलआउट:इंडिया-A को 163 रन की बढ़त; शम्स मुलानी ने 4 विकेट लिए
इंडिया-A ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-A को 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। पुडुचेरी में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 55.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। इसके साथ ही भारत को पहली पारी के आधार पर 163 रन की बढ़त मिली है। टीम ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया-A के लिए जेसन सांघा ने 46 और सैम कोंस्टास ने 25 रन बनाए। भारत के लिए शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया-A ने 39 रन पर 3 विकेट गंवा दिए ऑस्ट्रेलिया-A की शुरुआत खराब रही। टीम ने 20 रन के स्कोर पर नाथन मैकस्वीनी का विकेट गंवाया। वह 17 गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब भी 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं 39 रन के स्कोर पर सैम कोंस्टास भी विकेट गिर गया। जेसन सांघा ने स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया इसके बाद जेसन सांघा ने पारी संभालने की कोशिश की। उन्होंने 64 गेंद पर 46 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल था। सांघा को शम्स मुलानी ने कैच कराया। तब टीम का स्कोर स्कोर 127 रन था। शम्स मुलानी ने ऑस्ट्रेलिया-A के चार बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने 18 ओवर में 67 रन देकर 4 विकेट लिए। तुषार देशपांडे ने 2 विकेट लिए, जबकि तनुश कोटियन और प्रफुल हिंगे को एक-एक विकेट मिला। भारत की पहली पारी 334 रन पर खत्म हुई इससे पहले इंडिया-A ने पहली पारी में 334 रन बनाए। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने 113 रन की पारी खेली। पहले दिन रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने के बाद उन्होंने दूसरे दिन वापसी की और 202 गेंद पर शतक पूरा किया। कोटियन और सुदर्शन की फिफ्टी तनुष कोटियन और साई सुदर्शन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। कोटियन ने 69 और सुदर्शन ने 57 रन बनाए। कप्तान देवदत्त पडिक्कल 14 गेंद पर सिर्फ 3 रन बना सके। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। मिचेल सेंटनर टीम की कप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की एक साल से ज्यादा समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। वहीं, कंधे की चोट के कारण रचिन रवींद्र T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड ने टीम में 7 तेज गेंदबाजों को जगह दी है। पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









