Responsive Scrollable Menu

इंदौर में गर्भपात किट सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज, धार कोठी कार्रवाई के बाद लसूड़िया में छापा, हजारों पैक बरामद

इंदौर में गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के बड़े स्टॉक का मामला सामने आने के बाद औषधि विभाग ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स के गोदाम पर छापा मारकर हजारों गर्भपात किट जब्त कीं। जांच के दौरान अधिकारियों को बड़ी मात्रा में ‘सेफ टी किट’ मिली जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। विभाग अब यह पता लगा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में दवाएं गोदाम तक कैसे पहुंचीं और इन्हें कहां भेजा जाना था।

जानकारी के मुताबिक गोदाम से 9,360 पैक बरामद हुए हैं। शुरुआती आकलन में इनकी बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान टीम ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की भी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिकॉर्ड की पूरी पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

लसूड़िया गोदाम से मिले 9360 ‘सेफ टी किट’ पैक

दरअसल औषधि विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि लसूड़िया मोरी के एक गोदाम में बड़ी मात्रा में गर्भपात किट रखी गई हैं। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और गोदाम की तलाशी ली। जांच में ‘सेफ टी किट’ के हजारों पैक मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरा स्टॉक जब्त कर लिया। इसके साथ ही गोदाम में मौजूद दस्तावेजों की जांच भी शुरू कर दी गई। अधिकारियों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में किट किस उद्देश्य से रखी गई थीं। जांच इस दिशा में भी चल रही है कि यह स्टॉक नियमित वितरण के लिए था या इसकी बिक्री में नियमों का उल्लंघन हुआ। विभाग संबंधित पक्ष से खरीद, भंडारण और सप्लाई से जुड़े सभी रिकॉर्ड मांग रहा है। अधिकारियों के मुताबिक दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि किट किन स्थानों पर भेजी जानी थीं और उनका पूरा वितरण रिकॉर्ड क्या है।

धार कोठी से जुड़ा हो सकता है मामला

वहीं लसूड़िया मोरी की कार्रवाई का सीधा संबंध इससे पहले धार कोठी इलाके में हुई कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले धार कोठी स्थित गोदाम पर छापे के दौरान बड़ी संख्या में गर्भपात किट और अन्य दवाएं मिली थीं। उसी जांच में मिले इनपुट के आधार पर औषधि विभाग की टीम लसूड़िया मोरी स्थित मोदी ब्रदर्स एसोसिएट्स के गोदाम तक पहुंची। विभाग का कहना है कि दोनों मामलों के रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। इससे यह पता लगाया जाएगा कि दोनों स्थानों के बीच सप्लाई का क्या संबंध था और दवाओं का स्टॉक कहां से आया था। जांच के दौरान जब्त सामग्री के दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।

Continue reading on the app

नेटफ्लिक्स, पैसा, खाना और रिश्ते... इन चीजों में बदलें अपनी सोच; अंकुर वारिकू ने क्यों कहा ऐसा

मशहूर आंत्रप्रेन्योर अंकुर वारिकू ने लिंक्डइन पर बताया है कि कैसे तुरंत मिलने वाली खुशी के बजाय भविष्य को संवारने वाले पांच अहम फैसले लेकर आप अपनी जिंदगी को पूरी तरह बदल सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 9 Schedule: स्क्वॉश और एथलेटिक्स में गोल्ड पर नजर, देखें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

India at Asian Games Full schedule Sep 27, Sunday: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन (27 सितंबर) भारतीय एथलीट कई प्रमुख स्पर्धाओं में मेडल हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. इस दिन की मुख्य उम्मीदें स्क्वाश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के गोल्ड मेडल मैचों से हैं. वहीं एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन, सर्वेश ऊंची कूद और पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल मुकाबलों में भारत की दावेदारी मजबूत करेंगे. इसके अलावा शूटिंग, बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी कई भारतीय एथलीट अपनी चुनौती पेश करेंगे. Sat, 26 Sep 2026 21:21:31 +0530

  Videos
See all

Viral Video | रूस में यूक्रेन का ड्रोन अटैक, कई इमारतों को बनाया निशाना | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T19:35:11+00:00

Viral Video | समंदर किनारे सफाई करते दिखे अजय देवगन, जुहू बीच पर खास अभियान | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T19:40:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers