Responsive Scrollable Menu

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को यहां एक बैठक में वायनाड लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और सांसद निधि के उपयोग की समीक्षा की। वाद्रा ने मलप्पुरम जिला कलेक्टर कार्यालय सम्मेलन कक्ष में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जहां अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय संचार मंत्री ने एक पत्र के जवाब में उन्हें सूचित किया था कि मलप्पुरम जिले के अमरामबलम में पुत्तला, कोझिप्पारा, पथूर, पुंचाकोल्ली और वेन्दाक्कनपोइल में बीएसएनएल टावर लगाने की मंजूरी दे दी गई है।

वाद्रा ने कहा कि आंगनवाड़ी पोषण ट्रैकर और विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत एनएमएमएस ऐप जैसे पोर्टल प्रक्रियाओं को सरल बनाने के बजाय और अधिक जटिल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान दिलाया जाएगा। कांग्रेस नेता ने यह सुझाव भी दिया कि आदिवासी क्षेत्रों में लागू किए जाने वाले पोषण कार्यक्रमों में आदिवासी समुदायों की पारंपरिक खान-पान की आदतों का ध्यान रखा जाए।

वाद्रा ने मलप्पुरम तालुका अस्पताल के विकास के लिए राज्य के बजट में पांच करोड़ रुपये के आवंटन का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि वायनाड में प्रस्तावित आदिवासी विश्वविद्यालय से जनजातीय क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को यहां कोझिकोड के कक्कडमपोइल में ऑफ-रोड वाहन क्लबों , ऑफ-रोड राइडरों , कयाकिंग क्लबों , जीप चालकों और पैराग्लाइडिंग संचालकों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

वाद्रा से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधियों ने साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार से विशेष ध्यान देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मड रेस और अन्य साहसिक प्रतियोगिताओं के आयोजन में कई कानूनी बाधाएं हैं।

Continue reading on the app

Video: रामायण की कास्ट के साथ नजर आए यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट, बोले- ‘जय श्रीराम’

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोशन हो रहा है. मुंबई में ग्रैंड इवेंट रखा गया, जिसमें मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट भी शामिल हुए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में एक दिन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 96 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a day in Test: टेस्ट क्रिकेट में एक दिन का खेल आमतौर पर धैर्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इतिहास में कई ऐसी ऐतिहासिक पारियां भी खेली गईं जिन्होंने पूरे मैच का पासा पलट दिया. सर डॉन ब्रैडमैन के बनाए गए 300 से ज्यादा रन से लेकर वैली हैमंड और वीरेंद्र सहवाग की तूफानी पारी और डेनिस कॉम्पटन के ताबड़तोड़ दोहरे शतक तक. इन पारियों ने साबित किया कि एक ही दिन का खेल क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड रचने के लिए काफी होता है.आइए जानते हैं टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज कौन कौन हैं. Sat, 26 Sep 2026 22:12:23 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff: टैरिफ पर भारत ने खेल कर दिया? | Russia Oil | India | America | Bilateral Relation #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T20:30:13+00:00

Breaking News: Vrindavan में Premanand Maharaj के शिष्य की मौत #ytshorts #shots #upnews #vrinadavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T20:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers