Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड के 1,860 गांवों तक पहुंची सड़क, अब 309 और गांव जुड़ेंगे, पहाड़ों में 21,915 KM का नेटवर्क तैयार

देहरादून। उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ी इलाकों में सड़क का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत अब तक 21,915 किलोमीटर लंबी 2,826 सड़कें बन चुकी हैं, जिनसे 1,860 गांव जुड़े हैं। अब 309 और गांवों तक सड़क पहुंचाने का काम शुरू हो गया है।

पहले तीन चरणों में बनी इन सड़कों पर 11,595 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अब चौथे चरण में उन गांवों को सड़क से जोड़ने की तैयारी है, जहां आज भी लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

309 गांवों के लिए बन रहीं 184 सड़कें

PMGSY-4 के पहले चक्र में 1,228.20 किलोमीटर लंबी 184 सड़कें बनाई जा रही हैं। इन पर करीब 1,707 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों से सबसे ज्यादा पौड़ी गढ़वाल के 68 गांव जुड़ेंगे। अल्मोड़ा और टिहरी के 47-47, बागेश्वर के 35 और पिथौरागढ़ के 25 गांव भी इसमें शामिल हैं। नैनीताल और उत्तरकाशी के 24-24, चमोली के 17, देहरादून और रुद्रप्रयाग के 10-10 और हरिद्वार के 2 गांवों तक भी सड़क पहुंचेगी।

आगे सभी 13 जिलों तक बढ़ेगा नेटवर्क

पहले चक्र के 309 गांवों के बाद PMGSY-4 का काम प्रदेश के सभी 13 जिलों में आगे बढ़ेगा। चौथे चरण में कुल 9,344 किलोमीटर सड़कें बनाने की योजना है। सबसे ज्यादा 1,819.6 किलोमीटर सड़क पिथौरागढ़ में प्रस्तावित है। अल्मोड़ा में 1,395.5 किलोमीटर और पौड़ी में 1,227.8 किलोमीटर सड़कें बननी हैं। चमोली में 996.15 किलोमीटर और टिहरी में 941.5 किलोमीटर सड़क का प्लान है।

उत्तरकाशी में 721.99 किलोमीटर, बागेश्वर में 569.82 किलोमीटर, रुद्रप्रयाग में 469.2 किलोमीटर, नैनीताल में 399.55 किलोमीटर, देहरादून में 390 किलोमीटर और चंपावत में 387.3 किलोमीटर सड़क प्रस्तावित है। ऊधमसिंह नगर में 22.3 किलोमीटर और हरिद्वार में 3.1 किलोमीटर सड़क बनाई जानी है।

सड़क से आसान होगा गांव से शहर तक का सफर

नई सड़कों का सबसे सीधा असर दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों पर होगा। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों से लेकर इलाज के लिए अस्पताल जाने वाले मरीजों तक के लिए सफर आसान होगा। किसानों के लिए अपनी उपज बाजार तक पहुंचाना भी आसान होगा। वहीं सड़क पहुंचने से पहाड़ी इलाकों में पर्यटन, होमस्टे और स्थानीय कारोबार के लिए भी नए रास्ते खुल सकते हैं।

CM धामी ने केंद्र के सामने रखा उत्तराखंड का मामला

राज्य सरकार के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने PMGSY के चौथे चरण में उत्तराखंड के ज्यादा गांवों और सड़कों को शामिल करने का मामला केंद्र सरकार के सामने लगातार रखा। इसके बाद चौथे चरण के पहले चक्र में 309 गांवों के लिए सड़कों को मंजूरी मिली है।

मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि सड़क पहुंचने से दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों का सफर आसान हुआ है। इसके साथ खेती, पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी इसका फायदा मिल रहा है।

Continue reading on the app

दमोह में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो से अधिक गांजे के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अलग-अलग जिलों में तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला दमोह जिले से सामने आया है। जहां पुलिस ने अवैध गांजा जब्त कर दो तस्करों को दबोचा है।

जानकारी अनुसार, तेजगढ़ थाना पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध बाईक को रोका। बाइक पर दो लोगा सवार थे। जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से कुल 4 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

गांजे के साथ बाइक भी जब्त

बता दें कि पुलिस द्वारा बरामद किये गये गांजे की अनुमानित अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनोंं आरोपियों को गिरफ्तार किया है और साथ में तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक को भी जब्त किया है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जानकारी अनुसार, पुलिस ने मामले में भूपत पिता गिरन सिंह लोधी निवासी पटेरिया और सुंदर उर्फ बंबई पिता रनमत सिंह जोगी निवासी तेजगढ़ को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे सुरेश रैना, पत्नी प्रियंका ने पहली बार किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने पत्नी प्रियंका रैना के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन किए. सुरेश के साथ प्रियंका के भाई और उनकी पत्नी ने भी ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए. प्रियंका ने पहली बार किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और इसे एक डिवाइन एक्सपीरिएंस बताया. दोनों ने मंदिर की व्यवस्थाओं और पुजारियों की सराहना की. Sun, 27 Sep 2026 09:08:01 +0530

  Videos
See all

Pink Power Run 3.0: Hyderabad में भारी जोश, सेहत से बड़ा कुछ नहीं | Fitness Motivation | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T03:43:19+00:00

Legends Jackie Shroff: मां को खोने का दर्द बयां कर जैकी श्रॉफ ने युवाओं से कही बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T03:35:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers