The Vvaan Advance Booking Day 2: ‘द वन’ ने लगाई छलांग, शो बढ़े, टिकटों की बिक्री भी हुई तेज़
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत के बाद दूसरे दिन रफ्तार पकड़ ली है। एडवांस बुकिंग में बढ़त और बढ़े हुए शोज ने शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद जगा दी है।
Gwalior News : दो गुटों के झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, युवक पर चलाई गोलियां, पुलिस ने मामला जांच में लिया
ग्वालियर के सिटी सेंटर क्षेत्र में आज लोग उस समय दहशत में आ गए जब गोलियों की आवाज गूंजने लगी, यहाँ सालासर मॉल के पीछे दो गुटों में किसी बात पर विवाद हो गया और देखते ही देखते जब ये बढ़ गया तो एक व्यक्ति ने उनके बीच पहुंचकर बीच-बचाव कर दोनों गुटों को अलग कर दिया लेकिन कुछ देर बाद उसमें से एक गुट के लड़के वहां पहुंचे और बीच-बचाव करने वाले पर गोलियां चला दी और भाग गए, सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले को जांच में ले लिया है।
ग्वालियर के प्रमुख और व्यस्त क्षेत्रों में से एक सिटी सेंटर में अचानक चली गोलियों की आवाज से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, ऑफिस में काम करने वाले, कोचिंग संस्थानों में पढने वाले स्टूडेंट्स और राहगीर सहम गए , हालाँकि कुछ देर बाद आवाज शांत हो गई और कुछ लड़के गालियाँ देते हुए वहां से भाग गए ।
गोली चलने की सूचना मिलने के बाद सीएसपी रवि भदौरिया विश्वविद्यालय थाने के फ़ोर्स के साथ वहां पहुंचे और पड़ताल शुरू की, पुलिस को यहाँ कुछ चले हुए राउंड मिले जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, पुलिस ने उस व्यक्ति से भी बात की जिसने कहा कि कुछ लोगों ने उसको निशाना बनाकर गोलियां चलाई, पुलिस कुछ देर पड़ताल करने के बाद वहां से चली गई।
रोकने से भड़के, कर दी फायरिंग
मीडिया ने जब उस व्यक्ति से बात तो उसने अपना नाम संदीप गुर्जर बताया, उसने कहा कि वो अपने ऑफिस के बाहर खड़ा था तो उसने कुछ लड़कों के बीच विवाद होते देखा तो एक लड़के राहुल गुर्जर को मैं जनता था तो मैंने उन लोगों का बीच-बचाव कर वहां से भगा दिया सभी लड़के चले गए, कुछ देर बाद राहुल अपने साथ कुछ लड़कों को लेकर आया और उन लोगों ने मेरे ऊपर गोलियां चला दी।
बीच-बचाव करना पर भारी
संदीप ने बताया राहुल गुर्जर के साथ सौरभ गुर्जर, पारस शर्मा और दो अन्य थे इन लोगों ने पिस्टल से 5 -6 राउंड फायर किये, उसने कहा कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने इनके झगड़े को रोकने के लिए इनका बीच-बचाव कराया था जिससे नाराज होकर इन लोगों ने उसपर गोलियां चलाई है, इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रकरण को जांच में लिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Mp Breaking News









