Responsive Scrollable Menu

नागालैंड में जहरीली शराब पीने से दो दिन में 19 लोगों की मौत, सप्लाई चेन डिकोड करने में जुटी पुलिस

नागालैंड में कथिर तौर पर मिलावटी और अवैध शराब पीने की वजह से पिछले दो दिनों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया है. टीम संदिग्ध शराब के स्रोतों और उनकी सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश कर रही है. घटना मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों से सामने आई है. पुलिस के अनुसार, मोकोकचुंग में 8 और तुएनसांग में 11 लोगों की मौत हुई है.

दो जिलों में हुई मौतें

पुलिस के अनुसार, मोकोकचुंग जिले में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध अवैध शराब के सेवन के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है. यहां मौतों का आंकड़ा बढ़कर 8 हो गया है. तुएनसांग जिले में भी शराब पीने के बाद लोगों की मौत की खबर सामने आई है. यहां अब तक 11 मौतें हो चुकी हैं. अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं के बीच संबंध और शराब के स्रोतों की जांच की जा रही है. 

मोकोकचुंग पुलिस ने इससे पहले मंगकोलेम्बा इलाके में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने के बाद 4 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग बीमार भी हो गए थे. बाद में जिले में अलग-अलग इलाकों से और मौतों की सूचना सामने आई है. पुलिस ने संदिग्ध शराब के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की है.  

SIT करेगी जांच, गुवाहाटी भेजे गए सैंपल

मामले की जांच के लिए बनाई गई SIT का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई. बुंगलांग चांग कर रहे हैं. मोकोकचुंग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वेसुप्रा केजो के अनुसार, जांच टीम शराब की सप्लाई कहां से हुई और इसे किन लोगों के जरिए अलग-अलग इलाकों तक पहुंचाया गया, इसका पता लगाएगी.

पुलिस ने संदिग्ध शराब के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजे हैं. इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि मौतों के पीछे शराब में मौजूद कौन से जहरीले या हानिकारक पदार्थ जिम्मेदार हैं. पुलिस का कहना है कि जांच में कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

19 गिरफ्तार, करीब 3 हजार बोतलें जब्त

मौतों के बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 3,000 बोतल शराब जब्त की गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि संदिग्ध शराब कहीं राज्य के दूसरे हिस्सों में तो नहीं पहुंचाई गई. मोकोकचुंग में पुलिस की छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में रम, बीयर, व्हिस्की और वोदका भी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है. जांच एजेंसियां शराब के निर्माण, परिवहन, वितरण और बिक्री से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं.

1990 से शराबबंदी लागू, फिर भी अवैध शराब का कारोबार

नागालैंड में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है. इसके बावजूद राज्य में अवैध शराब की बिक्री और सेवन से जुड़ी घटनाएं सामने आती रही हैं. मौजूदा घटना के बाद पुलिस ने लोगों को अज्ञात, बिना लेबल वाली या संदिग्ध शराब का सेवन नहीं करने की सलाह दी है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि शराब पीने के बाद चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना, सांस लेने में परेशानी या बेहोशी जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत अस्पताल पहुंचें. अधिकारियों ने लोगों से संदिग्ध शराब की बिक्री या भंडारण की जानकारी पुलिस को देने की अपील भी की है.

 

Continue reading on the app

'अब लोगों की परवाह नहीं, 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप...,' वेस्टइंडीज ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने कह दी बड़ी बात

Virat Kohli: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को मैदान पर इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेंगे, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी. सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज से टीम इंडिया की 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी. यह भी तय हो गया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले साल वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हैं, हालांकि यह वर्ल्ड कप इन दोनों का आखिरी वर्ल्ड कप भी होगा. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली ने कई बड़े बयान दिए हैं, जिसमें उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप खेलने, अपनी बैटिंग स्टाइल से लेकर शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर भी अपनी बात रखी है.

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी वर्ल्ड कप - विराट कोहली

विराट कोहली ने JioHotstar को दिए एक खास इंटरव्यू में खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि 2027 उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा. कोहली ने अपने संन्यास और भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा, "यह भारत के लिए मेरा आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा और मेरा मकसद इसे जीतना है। इसके लिए चाहे जो कुछ भी करना पड़े, मैं पूरी तरह तैयार हूं." 

अब खुलकर खेलने वाले हैं विराट कोहली

विराट कोहली ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने अपना गेम प्लान बदला है. अब वो खुल कर खेलने वाले हैं और उन्हें किसी की परवाह नहीं है. अपनी बैटिंग अप्रोच में बदलाव पर बात करते हुए कोहली ने कहा, "मैंने खुद से एक वादा किया है कि मैं अब और अधिक खुलकर खेलूंगा. लोगों की मुझसे क्या उम्मीदें हैं, मैं अब उसकी चिंता नहीं करूंगा." उन्होंने माना कि आधुनिक क्रिकेट की बदलती मांगों के अनुरूप ढलने के लिए वे अब मैदान पर अधिक जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं.

विराट कोहली ने कहा कि 50 ओवर का वर्ल्ड कप होता है मुश्किल

विराट कोहली का यह मानना है कि, 50 ओवर के वर्ल्ड कप में खेलना किसी भी अन्य फॉर्मेट से ज्यादा कठिन है क्योंकि इसमें टी20 जितनी तीव्रता के साथ 10 मैच खेलने होते हैं, जो एक ही दिन में ढाई टी20 मैच खेलने के बराबर दबाव डालता है. विदेशी परिस्थितियों में इतने लंबे टूर्नामेंट के दौरान इस स्तर की ऊर्जा और तीव्रता को बनाए रखना खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता की एक बड़ी परीक्षा है.

विराट कोहली ने की शुभमन गिल की तारीफ

विराट कोहली ने शुभमन गिल की भी तारीफ की. गिल के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कोहली ने कहा, "कप्तान के तौर पर शुभमन अभी युवा हैं और सीख रहे हैं, लेकिन उनके पास भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए बिल्कुल सही दृष्टिकोण और आवश्यक तीव्रता है. उनमें टीम को सही दिशा में ले जाने की तीव्र इच्छा है और मैं उन्हें लंबे समय तक कप्तानी करते हुए देख रहा हूं. 

यह भी पढ़ें:  भारतीय कबड्डी का डबल धमाका! एक ही दिन में ईरान को दो बार हराकर पुरुष और महिला टीमों ने जीते 2 गोल्ड मेडल

Continue reading on the app

  Sports

कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 दूर:रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे, भारत Vs वेस्टइंडीज पहला मैच आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से मैच शुरू होगा। भारत ने इस साल 3 वनडे सीरीज खेलीं। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली, जबकि टीम ने अफगानिस्तान को हराया। विराट कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन से 59 रन दूर हैं। उन्होंने 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में 15 हजार रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली के नाम 43 मैच में 2261 रन और 9 शतक हैं। एक और सेंचुरी लगाते ही वे दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ वे पहले ही लगा चुके ऐसा कर चुके हैं। भारत से 20 साल से सीरीज नहीं जीत पाया वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आखिरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज 2006 में जीती थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच हुई 13 सीरीज भारत ने अपने नाम की हैं। भारत में वेस्टइंडीज की आखिरी सीरीज जीत 2002 में आई थी। दोनों के बीच अब तक 142 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 72 और वेस्टइंडीज ने 64 मैच जीते हैं, जबकि 6 मुकाबले टाई या बेनतीजा रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 2018 में 10 हजार रन पूरे किए थे कोहली ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापट्टनम में 129 गेंद पर नाबाद 157 रन बनाए। इसी पारी के दौरान वे 10 हजार वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे।उन्होंने यह उपलब्धि 205 पारियों में हासिल की थी और सचिन तेंदुलकर का 259 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोहित बतौर ओपनर 200वीं पारी खेलेंगे रोहित भारत के लिए बतौर ओपनर अपनी 200वीं पारी खेलने उतरेंगे। उन्होंने अब तक 199 पारियों में 9865 रन बनाए हैं। इस दौरान 18 बार नाबाद रहे। उनका बेस्ट स्कोर 264 है। औसत 54.50 और स्ट्राइक रेट 96.39 है। ओपनर के रूप में उनके नाम 32 शतक और 49 अर्धशतक हैं। भारत के लिए नंबर-4 और गेंदबाजी कॉम्बिनेशन अहम वेस्टइंडीज के शाई होप बेस्ट बैटर ग्रीनफील्ड में तेज गेंदबाजों को मदद ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 2 वनडे खेले गए हैं। यहां सीम गेंदबाजों का औसत 25.35 है। 2018 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज की टीम 104 रन पर ऑलआउट हुई थी। रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए थे। बारिश की संभावना नहीं मौसम गर्म और उमस भरा है। शुक्रवार को भारत की प्रैक्टिस से करीब एक घंटे पहले तेज बारिश हुई थी, लेकिन फिलहाल मैच पर बारिश का खतरा नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। वेस्टइंडीज- जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स/ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जेयडन सील्स/शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ, वाइटल लॉज। Sat, 26 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

Weather Alert | 4 बजते ही आ गया IMD का अलर्ट? Heavy Rain | IMD Alert Today | Mausam News | IMD News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T22:30:27+00:00

Iran America War Update: US में ईरान की ट्रंप को खुली धमकी! Iran Warns Trump | Trump Iran News |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T23:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers