Responsive Scrollable Menu

Bhopal Master Plan : BJP बोली मास्टर प्लान में भोपाल के लोगों की चिंता, कांग्रेस ने लगाया 20 साल पीछे धकेलने का आरोप

Bhopal Master Plan : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी कर दिया हैं , उनका कहना है कि  इस ड्राफ्ट में शहर के साथ शहर के लोगों की चिंता की गई है साथ ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया है, उन्होंने इसमें शहर के लोगों से सुझाव मांगे हैं , प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके आधार पर शहर का विकास किया जायेगा, उधर कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाये हैं।

भोपाल के मास्टर प्लान को भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल की जनता के हिसाब से तैयार विकास का खाका बताया है, मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया ने मीडिया से बात करते हुए कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अनंत चतुर्दशी के  दिन सम्पूर्ण समीक्षा के बाद मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी किया है।

BJP ने मास्टर प्लान की तारीफ की 

उन्होंने कहा ड्राफ्ट की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि भोपाल और इसके आसपास के जो प्राकृतिक संसाधन हैं उसका पूरा ध्यान रखा गया है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरा ध्यान रखा गया है इसमें भोपाल के निवासियों और व्यवसायियों की चिंता भी की गई है उन्होंने कहा अब जनता इसपर सुझाव देगी, विशेषज्ञ अपने सुझाव देंगे उसके बाद इसे लागू किया जायेगा।

कुणाल चौधरी ने सरकार की मंशा पर उठाये सवाल  

उधर भोपाल के मास्टर प्लान पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है, कांग्रेस नेता ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल को 20 साल पीछे धकेल दिया है, उन्होंने बताया कि आखिरी मास्टर प्लान 1995 में आया था और उसी को 2005 में रिपीट कर दिया,  और अन जो मास्टर प्लान दो दशक बाद आया है उसमें भी बहुत विसंगतियां हैं।

IAS अधिकारियों और नेताओं पर निशाना 

चौधरी ने कहा सरकार को नीति और नीयत स्पष्ट करना चाहिए , जनता परेशान है व्यापारी परेशान है उन्हें भय है कि केवल भाजपा से जुड़े लोगों को ही तो फायदा नहीं होगा ? या फिर बड़े बड़े अधिकारियों नेताओं की जमीनों को बचाने के लिए या जनता के लिए सरकार को ये स्पष्ट करना चाहिए।

Continue reading on the app

‘Don’t Worry… जाइए आप!’ ड्राइवर ने कहा इतना, बदले में मिली ₹2000 की टिप… फिर देखें चेहरे की खुशी

विदेश से भारत आई एक टूरिस्ट का करीब एक साल पुराना वीडियो फिर चर्चा में है. वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर से उनकी मुलाकात का किस्सा है, जिसने छोटी-सी बात पर ऐसा रिएक्शन दिया कि टूरिस्ट आज तक उसे नहीं भूल पाईं. उन्होंने ड्राइवर को एक खास अंदाज में टिप दी, जिसके बाद उसके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी.

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update : केंद्रीय कर्मचारी सुनें, आई खुशखबरी! | DA Hike | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T20:30:16+00:00

Gold Silver Today Prices Crash: सोने-चांदी की कीमत में इतना बड़ा बदलाव? | Gold Silver Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T20:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers