Responsive Scrollable Menu

'जो औरत अपने पति को जाने से मारने की कोशिश...', गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने सुनीता पर लगाए आरोप

Sunita Ahuja-Komal Rani Swarnkar: गोविंदा (Govina) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की शादीशुदा लाइफ लंबे समय से विवादों में है. सुनीता आहूजा कई बार आरोप लगा चुकी हैं कि गोविंदा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जिसके लिए उन्होंने तलाक की याचिका भी डाली थी. हालांकि, उन्होंने यह याचिका वापस भी ले ली. लेकिन इसके बाद भी ये मामला शांत नहीं हुआ है. जब-जब गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के साथ नजर आए, तब-तब सुनीता ने दोनों पर हमला बोला है. हाल ही में गोविंदा और कोमल लालबागचा राजा पंडाल में गणपति के दर्शन पर पहुंचे थे. जिसके बाद सुनीता ने गोविंदा पर निशाना साधा था. उसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया और कोमल का नाम लिए बिना उन्हें अपनी लाइफ की राक्षस बताया था और लोगों से इस मामले में सपोर्ट मांगा था. अब इसके एक दिन बाद कोमल ने सुनीता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए इस बारे में जानते हैं.

गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने सुनीता पर लगाए आरोप

कोमल रानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट लिखा. जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए सुनीता आहूजा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि सुनीता गोविंदा को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि एक पुरुष को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करना, उसे काम करने से रोकना, उसे घर पर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना, उसे पूरी तरह से अलग-थलग कर देना और उसे मौत के कगार पर धकेल देना. मुझे नहीं लगता कि कोई भी अच्छी पत्नी अपने पति के साथ इतना भयानक व्यवहार कर सकती है. 

'जो औरत पति को जाने से मारने की कोशिश...'

कोमल रानी ने सुनीता के नाम लिए बगैर उन पर आरोप लगाया, 'जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बददुआएं किसी को नहीं लगतीं. कोई भी व्यक्ति पहले से ही टूटे हुए घर को कभी नहीं तोड़ सकता. हमारे देश के लोग इतने मूर्ख नहीं हैं कि अगर कोई उनसे कह दे कि 'कौआ तुम्हारा कान लेकर उड़ गया', तो वे अपने कान को देखने के बजाय कौए के पीछे भागने लगें. मुझे समझ नहीं आता कि एक महिला किस तरह के दर्द से गुज़र रही है, जहां वह उसे ठीक करने की कोशिश करने के बजाय सबके सामने उसका प्रदर्शन करने में मज़ा लेती दिख रही है.'

बहुत ही सोच-समझकर रची गई साज़िश है?

उन्होंने आगे लिखा, 'क्या यह वास्तव में एक दर्द है या यह एक बहुत ही सोच-समझकर रची गई साज़िश है? एक पुरुष को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करना, उसे काम करने से रोकना, उसे घर पर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना, उसे पूरी तरह से अलग-थलग कर देना और उसे मौत के कगार पर धकेल देना. मुझे नहीं लगता कि कोई भी अच्छी पत्नी अपने पति के साथ इतना भयानक व्यवहार कर सकती है. क्या इस तरह की महिलाएं मानसिक रूप से बीमार होती हैं, या वे अपने भले के लिए ज़रूरत से ज़्यादा चालाक होती हैं, जो इस बात से पूरी तरह वाकिफ नहीं होती हैं कि जो कुछ वे बंद दरवाजों के पीछे हासिल नहीं कर सकीं, उसे वे सार्वजनिक रूप से जाकर और लोगों की हमदर्दी बटोरकर हासिल कर सकती हैं. अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करना बंद करो. भगवान हर भले और शरीफ आदमी को ऐसी चालाक महिलाओं से बचाए.'

'मेरे जीवन के राक्षसों का माता नाश करें'

दरअसल, हाल ही में सुनीता आहूजा धनेश्वर काली माता रानी मंदिर माता के दर्शन करने पहुंची. जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी की दुखों को शेयर किया. वह वीडियो में वह बिना लिए कोमल रानी स्वर्णकार के खिलाफ बोलती हुईं नजर आई. वीडियो के जरिए सुनीता आहूजा ने लोगों से मदद की मांग की. उन्होंने कहा था कि उनका घर टूट रहा है. जिसके लिए वह औरतों और जैन-जी का सपोर्ट मांगती नजर आईं.

उन्होंने कहा था, 'नमस्कार मैं सुनीता आहूजा. मैं आज धनेश्वर काली माता रानी के दर्शन करने आई हूं. आप सब जानते हो कि मां काली राक्षसों का नाश करती हैं. मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस हैं. मैं माता को बोलने आई हूं कि उनका भी नाश करें. जो मीडिया में आने के चक्कर में अपना पब्लिसिटी कर रहे हैं. मैं हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि आप लोग भी उनका सपोर्ट ना करें.'

'मेरा घर टूटा रहा रहा है...'

इसके आगे सुनीता आहूजा ने इमोशनल होकर कहा कि मैं चाहती हूं कि आप मेरा सपोर्ट करें. मेरे साथ जो रहा है वो अच्छा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा, 'अगर आपके घर की बेटी या बहू को ये सब दिन देखना होता तो आप क्या करते. मैं चाहती हूं कि आप सब प्लीज मुझे सपोर्ट करें. जितने भी जैन-जी बच्चे हैं औरतें हैं. मेरा सपोर्ट करें. जो मेरे साथ हो रहा है वो अच्छा नहीं हो रहा है. मेरा घर टूट रहा है वो भी बिना किसी कारण. मैं चाहती हूं कि सभी औरतें और जैन-जी मेरा स्टैंड लें और मीडिया से भी अपील करती हूं, इस चीज को आगे ना बढ़ाएं. मैं माता से यहीं मांगने आई हूं जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखें. वो राक्षसों का नाश करने वाली माता रानी हैं. मैं चाहती हूं कि मेरे जीवन से ये संकट हट जाए.' 

ये भी पढ़ें: 'काजी से इनसिक्योर और जलती हो', सलमान खान ने लगाई रीति तिवारी की क्लास, बोले- 'बदतमीजी की सारी लाइन पार कर दी'

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 में भारत का आज का शेड्यूल, 27 सितंबर; कितने मेडल दांव पर

India Asian Games 2026 schedule today: एशियन गेम्स में भारत अभी तक 4 गोल्ड समेत 30 मेडल जीत चुका है। आज इन मेडल्स की संख्या को बढ़ाने का भारतीय एथलीट्स के पास शानदार मौका है। एक नजर शेड्यूल पर Sun, 27 Sep 2026 06:11:28 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: शी जिनपिंग के सामने झुके ट्रंप? | Trump-Xi Jinping | Iran War | Iran US #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T00:45:39+00:00

Pawan Khera On Election Dispute : ECI की मंशा पर सवाल!', भड़के पवन खेड़ा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T00:37:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers