Responsive Scrollable Menu

स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर ‘राजनीतिक पाखंड’ करने का आरोप लगाया

स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर ‘राजनीतिक पाखंड’ करने का आरोप लगाया

Continue reading on the app

Reveals: सिंगर अभिजीत सावंत बोले- 'मैं अरिजीत सिंह से ज्यादा पॉपुलर था', फिर एक गाने ने ऐसे बदली किस्मत

Abhijeet Sawant: एक समय था जब ‘इंडियन आइडल’ के पहले सीजन के विजेता रहे सिंगर अभिजीत सावंत जबरदस्त पॉपुलर थे। उनकी अनोखी आवाज और गाने के अंदाज ने लाखों दिलों को जीता था। हाल ही में सिंगर ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए अरिजीत सिंह के साथ अपने करियर के दिनों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि साल 2005 में जब दोनों गायकों ने रियलिटी शो के जरिए संगीत की दुनिया में कदम रखा था, तब वह अरिजीत से कहीं ज्यादा पॉपुलर थे। हालांकि, समय के साथ दोनों के करियर ने बिल्कुल अलग दिशा ले ली।

2005 में अभिजीत थे ज्यादा लोकप्रिय
अभिजीत सावंत ने हाल ही में फिल्मी ज्ञान से बातचीत में अपने और अरिजीत सिंह के शुरुआती करियर के बारे में बात की। उन्होंने कहा- "2005 के बाद अरिजीत लाइमलाइट से दूर रहे। कम से कम 10 साल तक- इसे आप एक तरह से छिपा हुआ वरदान कह सकते हैं। वे म्यूज़िक स्टूडियो जाते रहे और सभी बड़े म्यूज़िक कंपोज़र के साथ काम किया; एक सिंगर के तौर पर नहीं, बल्कि एक प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर।"

सिंगर ने आगे कहा, "उन्होंने फिर से शुरुआत की और अपना सफर दोबारा शुरू किया; उस समय उन्हें कोई नहीं जानता था।" इसके बाद अभिजीत ने उस समय अपनी और अरिजीत की लोकप्रियता की तुलना करते हुए कहा, "अगर आप उस समय उनकी और मेरी तुलना करें, तो मैं बहुत ज़्यादा पॉपुलर था, जबकि वे नहीं थे। इसलिए, मुझ पर जो दबाव था, वह उनके दबाव से बिल्कुल अलग था।"

‘तुम ही हो’ ने बदल दी अरिजीत की किस्मत
अभिजीत ने बताया कि अरिजीत को बड़ा ब्रेक मिलने से पहले उन्होंने कई सालों तक म्यूज़िशियन्स के साथ काम किया। हालांकि अरिजीत ने पहले 'मर्डर 2' का गाना 'दिल संभल जा ज़रा' गाया था, लेकिन 'आशिकी 2' के गाने 'तुम ही हो' ने उनकी ज़िंदगी बदल दी। अभिजीत ने कहा, "'तुम ही हो' ने अरिजीत को 'अरिजीत सिंह' बना दिया और किसी भी सिंगर को यह गाना मिलना... यह सब किस्मत की बात थी।"

‘हर कलाकार का अपना सफर होता है’
अभिजीत सावंत ने यह भी कहा कि दर्शक अक्सर किसी कलाकार की सफलता देखकर उसके काम का मूल्यांकन करने लगते हैं। उनके मुताबिक, जो कलाकार ज्यादा सफल दिखाई देता है, उसकी ज्यादा तारीफ होती है, जबकि कम चर्चित कलाकारों में लोग कमियां तलाशने लगते हैं।

उन्होंने कहा कि हर कलाकार का अपना सफर होता है और हर कोई अपनी जिंदगी और करियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रहा है। इसलिए किसी कलाकार की सफलता या असफलता के आधार पर उसकी पूरी यात्रा को आंकना सही नहीं है।
 

Continue reading on the app

  Sports

1159 दिन बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच, फिर भी क्यों शर्मिंदा हुए कुलदीप यादव? ले डाला कोहली और गिल का नाम

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की. भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया. हालांकि, इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद विराट और गिल की जगह कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस पर कुलदीप ने विराट और गिल का नाम लेते हुए झिझक जाहिर की. Mon, 28 Sep 2026 08:58:43 +0530

  Videos
See all

Arnab Cyclone Update: 'अर्नब' ने ढाया कहर, UP में 56 लोगों की मौत! Weather Update Today | Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:14:35+00:00

Orry spotted at the airport: मुंबई एयरपोर्ट पर ओरी, लोगों की तरफ किया Blink|#shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T04:11:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers