28 सितंबर से 3 दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल: हाफ-ईयर क्लोजिंग के बीच प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ पुरानी पीढ़ी के निजी बैंकों के ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने महत्वपूर्ण बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा कर लें, क्योंकि बैंक कर्मचारी यूनियनें 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रही हैं. प्रस्तावित हड़ताल से कई बैंकों की शाखा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और यह बैंकिंग क्षेत्र के महत्वपूर्ण अर्धवार्षिक समापन (हाफ-ईयर क्लोजिंग) के दौरान हो रही है. यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से बुलाई गई है, जो दावा करता है कि वह देश के लगभग 90 प्रतिशत बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है. यूनियनें पांच दिन के बैंकिंग सप्ताह को लागू करने, पेंशन सुधारों और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े अन्य मुद्दों पर मांग कर रही हैं.
ग्राहकों को होने वाली असुविधा कम करने के लिए केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को रविवार, 27 सितंबर को भी खुले रखने का निर्देश दिया है, ताकि लोग हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे कर सकें. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि वह शाखाओं और कार्यालयों में आवश्यक सेवाएं जारी रखने का प्रयास करेगा, लेकिन हड़ताल के दौरान कुछ बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वे अपने महत्वपूर्ण लेनदेन पहले ही निपटा लें और जहां संभव हो, योनो, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और कैश डिपॉजिट मशीनों जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: सीएम योगी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, करीब एक घंटा हुई चर्चा
बैंक ऑफ इंडिया ने भी ग्राहकों को संभावित हड़ताल के बारे में आगाह करते हुए सलाह दी है कि वे बैंकिंग जरूरतों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट पॉइंट और यूपीआई जैसी चौबीसो घंटे उपलब्ध डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करें. रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो सकते हैं, जिससे देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर असर और व्यापक हो सकता है. हालांकि, नई पीढ़ी के निजी क्षेत्र के बैंक जैसे आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक के सामान्य रूप से काम जारी रखने की उम्मीद है. ऐसे में ग्राहकों के लिए नियमित बैंकिंग सेवाओं का एक वैकल्पिक विकल्प उपलब्ध रहेगा.
इस सप्ताह की शुरुआत में वित्त मंत्रालय ने बैंक कर्मचारी यूनियनों से हड़ताल टालने और लंबित मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील की थी. मंत्रालय का कहना है कि यूनियनों द्वारा उठाई गई अधिकांश चिंताओं पर पहले ही काफी हद तक कार्रवाई की जा चुकी है.
ये भी पढ़ें: फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी
INPUT: IANS
'काजी से इनसिक्योर और जलती हो', सलमान खान ने लगाई रीति तिवारी की क्लास, बोले- 'बदतमीजी की सारी लाइन पार कर दी'
Bigg Boss 20 Weeken Ka Vaar Promo: इस हफ्ते बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में काफी बवाल देखने को मिला. इसमें अमन गांधी और लव गिल के बीच झगड़ा हुआ. अरिश्फा और आम्रपाली के बीच बहस हुई और काजी और रीति के बीच काफी सीरियस किस्म की लड़ाई देखने के लिए मिली थी. बिग बॉस में बीतों दिनों काजी और यंग डीएसए की टीम के बीच डिस बैटल कराया था. जिसमें दोनों टीम को रैप करनी थी और एक दूसरे को डिस करना था. हालांकि, इस दौरान भी दोनों के टीमों के बीच काफी विवाद हुआ. लेकिन मामला उस समय गरमा गया जब डिस बैटल के दौरान रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने बदतमीजी की सारी हदें पार दी. उन्होंने काजी और उदिति सिंह को अपशब्द कहे. काजी ने इसका विरोध किया था. अब वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान ने जमकर रीति तिवारी को खरी खोटी सुनाई है और आसिफ से भी सवाल किए.
सलमान खान ने लगाई रीति तिवारी की क्लास
वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान रीति तिवारी की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आए. उन्होंने रीति तिवारी से सीधा कहा कि उन्होंने डिस बैटल के दौरान बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी थी. इसके साथ ही सलमान ने उनकी टीम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी टीम ने भी उन्हें रोका नहीं बल्कि उन्हें चढ़ाते गए और वह बदतमीजी की हदें पार करती गईं. सलमान ने आसिफ से सवाल किया कि उस वक्त उनकी अक्ल कहा गई थीं. इसके अलावा भी सलमान इस मुद्दे पर खुलकर बात करते नजर आए.
प्रोमो में क्या देखने को मिला
वीकेंड का वार के प्रोमो के मुताबिक, सलमान खान सबसे पहले रीति तिवारी से कहते हैं, 'आप काजी तौकीर से बहुत ज्यादा इनसिक्योर और जलती हो.' जिसके बाद वह कहती हैं, 'वह काजी से जलती नहीं हुई बल्कि एक इंसान के तौर पर उन्हें पसंद नहीं हैं.' इसके आगे सलमान डिस बैटल के दौरान हुई लड़ाई की बात करते हैं. सलमान रीति से कहते हैं, 'आपको अपने डिस पर गर्व होगा लेकिन मेरे हिसाब से वो डिस अब तक का सबसे बेकार डिस था. एक लिमिट में डिस के दौरान डिसरिस्पेक्ट करनी होती है.' इसके बाद वह घर वालों से पूछते हैं, 'आप लोगों को नहीं लगा कि वह डिसरिस्पेक्ट की लाइन क्रोस गई. आप उसे चढ़ा रहे थे और ये चढ़ रही थीं.'
इसके आगे सलमान आसिफ से सवाल करते हैं, 'जब रीति डिसरिस्पेक्ट की सारी हदें पार कर रही थीं. उस वक्त आपकी अक्ल कहां गई थी. अगर आपकी बहन पर कोई और डिस करता क्या आप ये डिस करने देते?' सलमान खान ने वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर रीति, आसिफ और यंग की टीम को क्या कुछ कहा ये सब आज के एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा.
दूसरी बार कैप्टन बने गुल्लू
बिग बॉस 20 के इस सीजन में गूल्लू दूसरी बार घर कैप्टन गए हैं. जहां बाकी कंटेस्टेंट्स घर में टिके रहने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, गुल्लू अपना गेम तेज करते दिखाई दे रहे हैं. वह गेम में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. कैप्टन की रेस में इस बार यंग डिएसए भी थे लेकिन वह कैप्टन नहीं पाए. हालांकि, वह शुरुआत में कैप्टन थे. बता दें कि बिग बॉस 20 के इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ और भी खास होने वाला है क्योंकि इस एपिसोड में अजय देवगन और जयदीप अहलावत गेस्ट बन कर पहुंचेंगे. दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘दृश्यम 3’ का प्रमोशन करती नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: मौत से पहले देव आनंद ने जताई थी ये आखिरी ख्वाहिश, 103वीं बर्थ एनिवर्सरी पर जानिए क्या चाहते थे एवरग्रीन स्टार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









