120 की स्पीड, टनल और बायपास, बेंगलुरु-मंगलुरु इकोनॉमिक कॉरिडोर EC-34 से बदलेगी वेस्ट कोस्ट की तस्वीर
बेंगलुरु से मंगलुरु का सफर आने वाले समय में पूरी तरह बदल सकता है. EC-34 बेंगलुरु-मंगलुरु इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रस्तावित नए मार्ग में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड की बात सामने आई है. करीब 335 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में टनल और वायडक्ट के जरिए शिराडी घाट के मुश्किल हिस्सों को बायपास करने की योजना है. इससे मौजूदा 6-8 घंटे का सफर करीब 3-4 घंटे तक आने की उम्मीद है. इसका बड़ा फायदा न्यू मंगलुरु पोर्ट को मिल सकता है. बेंगलुरु के उद्योगों से निकलने वाला माल तेजी से बंदरगाह तक पहुंच सकेगा. रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
घर में बार-बार निकल रहा है सांप तो सुल्तानपुर के मनसा देवी मंदिर में करें दर्शन, मिलता है नाग देवता का आशीर्वाद, जानें मान्यता
सुल्तानपुर में माता मंशा देवी मंदिर में लोग सांपों से जुड़ी परेशानी दूर करने आते हैं. यह मंदिर सत्यनाथ मठ परिसर में गोमती नदी के किनारे स्थित है. मान्यता है कि यहां पूजा से नाग देवता की कृपा मिलती है. यही वजह है कि दूर-दराज से भी लोग यहां दर्शन करने पहुंचते हैं. हालांकि यह धार्मिक मान्यता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. मंदिर में पूजा करने से घर में सांप आना बंद हो जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









