महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में बृजभूषण हुए बरी, कोर्ट ने फैसले में बताई वजह
Brij Bhushan Case: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को उन्हें बरी कर दिया.
इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह 20 जुलाई 2023 से नियमित जमानत पर थे. बाद में 10 मई 2024 को अदालत ने दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर उनके खिलाफ आरोप तय किए थे, जिसके बाद मामले की सुनवाई और गवाहों के बयान शुरू हुए. अब ट्रायल पूरा होने के बाद अदालत ने पर्याप्त सबूत नहीं मिलने का हवाला देते हुए उन्हें दोषमुक्त कर दिया.
#WATCH | Delhi | After being acquitted by Rouse Avenue Court in the women wrestlers alleged sexual harassment case, Brij Bhushan Sharan Singh says, "... On the first day, when my first statement came, I had said that if any verdict or any charge is proven, I will hang myself.… https://t.co/6O1R8Hj3p5 pic.twitter.com/hR1nsDnfBz
— ANI (@ANI) August 3, 2026
सबूतों के अभाव में बरी
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सबूतों के अभाव में ब्रजभूषण सिंह को बरी कर दिया है. यह फैसला अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) अश्विनी पंवार ने सुनाया. फैसले के दिन बृज भूषण शरण सिंह भी राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे. अदालत में जाने से पहले जब उनसे मामले और फैसले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह वही सुनेंगे जो अदालत कहेगी. उन्होंने कहा था कि मेरे हाथ में कुछ नहीं है. उनके इस बयान से साफ था कि वह अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे थे.
फैसला पर क्या बोले ब्रजभूषण?
राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पहले दिन, जब मेरा पहला बयान आया था, तो मैंने कहा था कि अगर कोई फैसला या कोई आरोप साबित हो जाता है, तो मैं फांसी लगा लूंगा. आज, कोर्ट ने मुझे सम्मान के साथ बरी कर दिया है। यह मेरे और मेरे समर्थकों के लिए खुशी की बात है. आज खुशी का दिन है.
क्या है पूरा मामला?
यह मामला साल 2023 में उस वक्त देशभर में सुर्खियों में आया था, जब कई महिला पहलवानों ने बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. आरोपों को लेकर पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था. इस प्रदर्शन ने खेल जगत के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा बटोरी थी। पहलवानों की मांग थी कि आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाए.
मामला आगे बढ़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. इस मामले में उनके साथ WFI के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर का नाम भी आरोपी के तौर पर सामने आया था. पुलिस की कार्रवाई के बाद केस दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चला और लंबे समय तक सुनवाई हुई.
अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं. इसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और 3 अगस्त को फैसला सुनाने की तारीख तय की गई थी. सोमवार को इसी मामले में अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए बृज भूषण शरण सिंह को बरी कर दिया.
UP Monsoon Session LIVE: UP विधानमंडल सत्र की कार्यवाही लाइव | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP News
UP Monsoon Session LIVE: UP विधानमंडल सत्र की कार्यवाही लाइव | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP News #upnews #monsoonsession #cmyogi #akhileshyadav #live UP विधानमंडल सत्र की कार्यवाही लाइव... news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kanwar yatra 2026, ayodhya love jihad case, lalu yadav irctc case, assam flood latest update, amarnath yatra suspended, noida weather news, uttar pradesh weather update, uttarakhand weather update, pok protest violence, india deportation news news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















