Responsive Scrollable Menu

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा के दौरान अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) समुदायों से संबंधित सांसदों को बोलने का पर्याप्त समय देने के अनुरोध पर कार्रवाई करने की मांग की। अपने पत्र में मांझी ने कहा कि मध्यप्रदेश के खरगोन का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने पांच अगस्त को मांझी के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित ‘‘राजग सांसद समूह संवाद बैठक’ के दौरान यह मुद्दा उठाया था। मंत्री ने कहा कि पटेल ने विशेष रूप से अनुरोध किया था कि एससी-एसटी सांसदों को सदन में अपने समुदायों से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए पर्याप्त अवसर दिया जाए।

मांझी ने लोकसभा अध्यक्ष से पटेल के अनुरोध पर आगे कार्रवाई करने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में पटेल ने पुष्टि की कि उन्होंने यह मुद्दा उठाया था और कहा कि एससी-एसटी सांसदों को दिया जाने वाला समय और बढ़ाया जाना चाहिए, क्योंकि किसी राजनीतिक दल को आवंटित समय उसके सांसदों के बीच विभाजित हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि हमें समय नहीं मिलता, लेकिन हमें और अधिक समय मिलना चाहिए।

एससी-एसटी समुदायों से जुड़े अधिक मुद्दे उठाए जाने चाहिए।

Continue reading on the app

मंडला में दर्दनाक हादसा: गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे थे 8 दोस्त, करंट फैलने से 4 की मौत

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हीरापुर गांव से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के खिरका मोहल्ले में बने गणेश पंडाल में अचानक तेज करंट फैलने से चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। इस भयानक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मूर्ति विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे थे युवक

मिली जानकारी के मुताबिक, गणेश प्रतिमा का विसर्जन सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद करीब सात से आठ युवक काफी थके हुए थे और वे पंडाल के अंदर ही सो गए थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक लोहे के ढांचे या तारों के जरिए पूरे पंडाल में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। नींद में होने की वजह से युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे करंट की चपेट में आ गए।

चार घरों के चिराग बुझे

इस हादसे में 19 साल के जैनू भांवरे, 24 साल के रवि झारिया, 18 साल के कृष्ण कुमार भांवरे और 24 साल के विरेन्द्र भांवरे की मौत हो गई। दर्दनाक घटना में घायल प्रियांशु की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य झुलसे युवकों का इलाज नैनपुर के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

पंडाल में कैसे उतरा करंट? जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है। आखिर पंडाल में करंट किस वजह से फैला, क्या कोई तार कटा हुआ था या कटिया कनेक्शन की वजह से हादसा हुआ, पुलिस बिजली विभाग की मदद से इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Black and White With Anjana Om Kashyap LIVE: Congress Protest | Gyanesh Kumar | America China #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:14:31+00:00

आसनसोल में नेशनल हाईवे की सड़क धंसी, बीच सड़क बना बड़ा गड्ढा | #Asansol #NationalHighway #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-27T15:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers