Love & War: हाथ में सिगरेट, माथे पर चोट Vicky Kaushal के इंटेस लुक ने बढ़ाया सस्पेंस, 'लव एंड वॉर' से सामने आया तीसरा पोस्टर
Vicky Kaushal Love & War: संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पहले लुक के बाद अब फिल्म से विक्की कौशल का पहला पोस्टर भी सामने आ गया है। पोस्टर में विक्की बेहद गंभीर और दमदार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनका यह रूप फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।
सिगरेट जलाते नजर आए विक्की कौशल
विक्की कौशल के पहले पोस्टर में वह मुंह में सिगरेट दबाए दिखाई दे रहे हैं। उनके दाहिने हाथ में चांदी रंग का लाइटर है, जिससे वह सिगरेट जलाते नजर आ रहे हैं। चेहरे के आसपास उठता धुआं पोस्टर के माहौल को सस्पेंस बना रहा है।
Nazre milengi, lekin hatengi nahin! ????
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 26, 2026
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! ????#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/6v6NdTxFV1
विक्की कैमरे की तरफ बेहद गंभीर नजरों से देखते नजर आ रहे हैं। उनकी घनी मूंछें, माथे पर दिखाई दे रहा निशान और गहरे रंग की कॉलर वाली कमीज उनके किरदार को एक सख्त और दमदार अंदाज दे रही है। हाथ में पहनी सुनहरी अंगूठी भी पोस्टर में साफ नजर आ रही है।
मेकर्स ने विक्की कौशल का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं!” इसके साथ फिल्म की रिलीज की तारीख 21 जनवरी 2027 भी बताई गई है।
रणबीर और आलिया के पहले लुक ने भी बढ़ाई थी उत्सुकता
विक्की कौशल से पहले फिल्म से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पहले लुक सामने आ चुके हैं। रणबीर पोस्टर में एक पुरानी शैली की कार चलाते दिखाई दिए थे। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और चश्मा पहना था। उनके हाथ पर चोट और खून के निशान ने पोस्टर को और रहस्यमयी बना दिया था।
Ishq bhi. Jung bhi.
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 24, 2026
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! ????#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/flvDWP5j8D
वहीं, आलिया भट्ट का रूप काफी अलग और आकर्षक नजर आया था। वह लाल और गुलाबी रंग की पोशाक के साथ खास सिर की सजावट में दिखाई दी थीं। आलिया कैबरे डांसर की भूमिका में नजर आ रही हैं।
Sitaare toh hazaar, par chamak iski hai! ✨
— BhansaliProductions (@bhansali_produc) September 25, 2026
Sanjay Leela Bhansali's Love & War on 21st January 2027 ❤️
See you at the movies! ????#LoveAndWar@saregamaglobal #RanbirKapoor @vickykaushal09 @aliaa08 #PrernaSingh pic.twitter.com/QOan0QdWlQ
पहली बार भंसाली के निर्देशन में साथ आएंगे तीनों कलाकार
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में एक साथ नजर आएंगे। रणबीर के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि वह करीब दो दशक बाद भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले 2007 की फिल्म ‘सांवरिया’ में साथ काम किया था, जो रणबीर की पहली फिल्म थी।
आलिया भी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद भंसाली के साथ दोबारा काम कर रही हैं। वहीं रणबीर और विक्की इससे पहले ‘संजू’ में साथ नजर आ चुके हैं। आलिया और विक्की की जोड़ी ‘राजी’ में दिखाई दी थी।
क्या है ‘लव एंड वॉर’ की कहानी?
फिल्म की कहानी को लेकर निर्माताओं ने अभी तक बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं रखी है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक यह युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी हो सकती है।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणबीर और विक्की फिल्म में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि आलिया का किरदार दोनों की जिंदगी से जुड़ा हुआ होगा। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर आधिकारिक तौर पर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
‘लव एंड वॉर’ की रिलीज तारीख में पहले बदलाव हो चुके हैं। अब यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
24 महीने जेल, फिर विधानसभा की 8 जीत! बलिया के रामगोविंद चौधरी की वो कहानी
UP Politics: रामगोविंद चौधरी का 24 महीने जेल से 8 बार MLA बनने तक का सफर। छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक की संघर्ष भरी यात्रा जानें।
The post 24 महीने जेल, फिर विधानसभा की 8 जीत! बलिया के रामगोविंद चौधरी की वो कहानी appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








