Responsive Scrollable Menu

एआई एजेंट्स ने अमेरिका की सरकारी साइट्स हैक कीं:शेयर बाजार नियामक और कॉमर्स डिपार्टमेंट का डेटा चुराया; ट्रेनिंग के दौरान खुद-ब-खुद बेकाबू हुए मॉडल

चैट जीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपन एआई के AI एजेंट्स ने अमेरिकी सरकार की वेबसाइट का एक्सेस हासिल कर लिया। इससे अमेरिकी शेयर बाजार नियामक, अमेरिकी व्यापार विभाग की सेवाएं प्रभावित हुई। ये खुलासा हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट में हुआ है। दो दिन दिन पहले खुलासा हुआ था इन AI एजेंट्स ने ऑस्ट्रेलिया की सरकारी वेबसाइट का भी एक्सेस हासिल कर लिया था। AI रिसर्च नॉन-प्रॉफिट 'ट्रांसल्यूस' के अनुसार… एआई एजेंट्स ने अमेरिकी शेयर बाजार नियामक SEC के डेटा की कॉपी बनाई और उसे इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया, जबकि उन्हें ऐसा न करने के साफ निर्देश दिए गए थे। कॉमर्स डिपार्टमेंट के मामले में एआई एजेंट ने यूएस सेन्सस डेटा वेबसाइट को ऐसे प्रोग्रामिंग इंटरफेस से एक्सेस किया, जो उस काम के लिए नहीं बनाया गया था। शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर भी हैकिंग का प्रयास किया गया, हालांकि यह असफल रहा। सरकारी एजेंसियां बोलीं- कोई संवेदनशील डेटा लीक नहीं मामला सामने आने के बाद अमेरिकी एजेंसियों ने सफाई दी है। SEC के प्रवक्ता ने कहा कि एआई एजेंट्स ने किसी भी नॉन-पब्लिक या गोपनीय डेटा को एक्सेस नहीं किया। एजुकेशन डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने बताया कि डेटाबेस पर किसी भी तरह के नुकसान या प्रभाव के सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि, कॉमर्स डिपार्टमेंट की ओर से इस पर तुरंत कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कंपनी बोली- भरोसेमंद जानकारी के लिए सरकारी साइट्स पर गए थे ओपनएआई ने बताया कि यह गड़बड़ी तब हुई जब उनके एआई सिस्टम की ट्रेनिंग चल रही थी। ट्रेनिंग के दौरान एआई से कई सवाल पूछे गए थे। एआई मॉडल हमेशा बिल्कुल सही और भरोसेमंद जानकारी खोजने के लिए सरकारी वेबसाइटों पर ही भरोसा करते हैं, इसलिए वह खुद-ब-खुद उन साइट्स पर गए। कंपनी का कहना है कि एआई का मकसद कोई गड़बड़ करना नहीं, बल्कि सरकारी साइट्स से आम जानकारी जुटाना ही था। ये एक सामान्य रिसर्च का काम है। एआई को बेकाबू होने से रोकने के लिए 'किल स्विच' की बात हो रही कई देश और एक्सपर्ट चाहते हैं कि एआई कंपनियों के लिए एक इमरजेंसी 'किल स्विच' बनाया जाए, जिससे खतरा दिखने पर पूरे एआई को एक झटके में बंद किया जा सके। ओपनएआई ऐसे ऑटोमेटेड टूल्स तैयार करने में जुटी है, लेकिन ब्रिटेन के पूर्व उप-प्रधानमंत्री निक क्लेग के अनुसार, दुनिया भर के नेटवर्क से जुड़े एआई को किसी एक स्विच से बंद करना लगभग नामुमकिन है। भविष्य के खतरों पर एआई विशेषज्ञों का क्या कहना है? यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स के डॉ. हैमंड पिएर्स ने चेतावनी दी है कि हैकिंग के ऐसे मामले आगे चलकर और खतरनाक हो सकते हैं। ये दुनिया भर की सरकारों के लिए खतरे की बड़ी घंटी है। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के डॉ. राफेल सिरिएलो के अनुसार, इस बार कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, एआई लगातार पहले से ज्यादा ताकतवर होता जा रहा है। ऐसे में इसकी 24 घंटे निगरानी जरूरी है। साथ ही किसी भी गड़बड़ी की तुरंत रिपोर्टिंग को अनिवार्य करना होगा।

Continue reading on the app

Election Commission Rift LIVE Updates: चुनाव आयोग के खिलाफ NDA के समर्थकों ने भी उठाए सवाल | Aaj Tak

Election Commission Rift LIVE Updates: चुनाव आयोग के खिलाफ NDA के समर्थकों ने भी उठाए सवाल | Aaj Tak #GyaneshKumar #CongressProtest #ElectionCommission #ECI #SIR #CECProtest #Congress #ElectionNews #IndianPolitics #aajtaklivetv आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

15 की उम्र, अद्भुत बैट स्पीड... वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए योगराज सिंह, 'लगता है युवी खेल रहा है'

Vaibhav Sooryavanshi looks like Yuvraj Singh: पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना युवराज सिंह से की है. योगराज ने कहा कि दोनों का टैलेंट एक जैसा है और ऐसे खिलाड़ी सदी में एक बार ही मिलते हैं. वैभव की अद्भुत बैट स्पीड और शॉर्ट बैकलिफ्ट उन्हें खास बनाती है. रोज 1000 से 1500 गेंदें खेलने का अभ्यास दोनों में समान है. योगराज के मुताबिक वैभव को खेलते देखना क्रीज पर युवराज को ही देखने जैसा है. Sat, 26 Sep 2026 18:26:39 +0530

  Videos
See all

MCD Bulldozer Action: अवैध निर्माण के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई पर क्या बोले लोग? | Panchsheel Vihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T13:15:29+00:00

Election Commission Meeting: चुनाव प्रक्रिया पर सवाल, EC का जवाब | Congress | BJP | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T13:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers