Responsive Scrollable Menu

एक बार फिर उफान पर मंदाकिनी नदी, SDRF की टीम तैनात, अलर्ट पर प्रशासन

सतना के चित्रकूट इलाके में एक बार फिर मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई है। इस वजह से 26 दिन में दूसरी बार यहां बाढ़ के हालात निर्मित हो गए हैं। इसके पहले भी नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से बाद जैसी स्थिति बन गई थी।

एक बार फिर नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से घाट पर मौजूद दुकानदारों ने अपने सामान सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना शुरू कर दिए हैं। निचले इलाके में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसी के साथ प्रशासन ने लोगों से जल भराव वाले क्षेत्रों में ना जाने को कहा है।

मंदाकिनी फिर उफान पर

सपना के चित्रकूट में 25 सितंबर को मंदाकिनी नदी का जलस्तर 135.02 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम बाढ़ का जल स्तर 139.60 मीटर है। लगातार जलस्तर बढ़ रहा है जिसकी वजह से प्रशासन अलर्ट पर है।

तेजी से बढ़ रहा जलस्तर

शुक्रवार शाम के बाद मंदाकिनी नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखने को मिली। घाट की सीढ़ियों की तरफ लगातार पानी बढ़ रहा था। इस वजह से क्षेत्र के लोगों के बीच चिंता की स्थिति देखने को मिली। दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली का जरूरी सामान सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। बढ़ते हुए पानी की वजह से लोगों की आवाजाही भी काफी प्रभावित हुई है।

SDRF की टीम तैनात

चित्रकूट में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से SDRF की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है। नदी किनारे अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

पहले भी बनी थी बाढ़ की स्थिति

इस साल हुई बारिश में यह पहली बार नहीं है जब चित्रकूट में बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही है। इसके पहले भी 29 और 30 अगस्त को नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। उस समय कुछ लाखों में लोग फंस भी गए थे जिन्हें रेस्क्यू किया गया था। इस बार भी बढ़ते जलस्तर के कारण मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश प्रशासन अलर्ट पर है।

Continue reading on the app

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, ये है शनिवार का भोपाल-इंदौर का ताजा भाव

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ। वहीं चांदी का रेट 2,35,000 रुपये प्रति किलो के आसपास रहा।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,52,113 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,32,350 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।

भोपाल-इंदौर का आज का सोने-चांदी का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव 1,52,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,40,100 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है।

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

अमेरिका- ईरान के बीच हो रही बातचीत और शांति योजना के प्रस्ताव की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ​ब्रेंट क्रूड $104.32 प्रति बैरल और ​WTI क्रूड $92.69 प्रति बैरल के आसपास आ गया है। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के संकेतों से तेल की आपूर्ति को लेकर बनी चिंताएं भी थोड़ी कम हुई हैं। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ₹95.99 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर बंद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और US बॉन्ड यील्ड के मजबूत होने से निवेशकों का रुझान सोने से हटकर डॉलर की तरफ बढ़ने लगा है। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से वैश्विक बाजारों में सतर्कता बनी हुई है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव पूरी तरह समाप्त होने तक बाजार में अस्थिरता रहेगी। निवेशकों को एकमुश्त निवेश के बजाय एसआईपी (SIP) और चरणबद्ध तरीके से खरीदारी (Buy on Dips) की रणनीति अपनानी चाहिए। यदि अमेरिका-ईरान वार्ता सफल होती है तो कच्चे तेल में और गिरावट आ सकती है, जिससे भारतीय शेयर बाजार और रुपये को बड़ी राहत मिल सकती है। इससे सोने-चांदी की कीमतों पर भी असर देखने को मिल सकता है।

सोना खरीदने जा रहे हैं तो जान लें ये प्रमुख बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 9 Schedule: स्क्वॉश और एथलेटिक्स में गोल्ड पर नजर, देखें भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल

India at Asian Games Full schedule Sep 27, Sunday: एशियन गेम्स 2026 के 9वें दिन (27 सितंबर) भारतीय एथलीट कई प्रमुख स्पर्धाओं में मेडल हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. इस दिन की मुख्य उम्मीदें स्क्वाश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के गोल्ड मेडल मैचों से हैं. वहीं एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन, सर्वेश ऊंची कूद और पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल मुकाबलों में भारत की दावेदारी मजबूत करेंगे. इसके अलावा शूटिंग, बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी कई भारतीय एथलीट अपनी चुनौती पेश करेंगे. Sat, 26 Sep 2026 21:21:31 +0530

  Videos
See all

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के खाते मेंआने वाले हैं 10000? | Kisan Samman Nidhi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T21:00:24+00:00

IMD Rain Alert: इतने राज्यों में भयंकर बारिश का अलर्ट? | Weather News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T21:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers